गुरूवार, अगस्त 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

UP में प्रधानमंत्री आवास योजना में क्या हुआ बदलाव,क्यों महिलाएं बोली जय हो योगी महाराज

यूपी सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में बदलाव किया है। अब नए मकान सिर्फ महिलाओं के नाम पर स्वीकृत होंगे। यह फैसला महिला सशक्तिकरण और उनके अधिकारों को सुरक्षित करने के उद्देश्य से लिया गया है।

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 11, 2025
in उत्तर प्रदेश
: women ownership in housing schemes
Share on FacebookShare on Twitter

women ownership in housing schemes उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के नियमों में एक बड़ा बदलाव किया है। अब इन योजनाओं के तहत बनने वाले ज्यादातर पक्के मकान महिलाओं के नाम पर ही दिए जाएंगे। इससे सरकार का मकसद महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और समाज में उनकी स्थिति को बेहतर बनाना है।

महिलाओं के लिए बढ़ेगा स्वामित्व का अधिकार

यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इस संबंध में अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि अगर कोई बहुत जरूरी कारण न हो तो घर महिला मुखिया के नाम पर ही दिया जाए। इसका मकसद यह है कि महिलाओं को भी घर और संपत्ति पर अधिकार मिले और वे आत्मनिर्भर बन सकें।

RELATED NEWS

PM Kisan 24th Installment

PM Kisan Yojana: 24वीं किस्त से पहले कैसे करें नया आवेदन, जानें ₹6,000 पाने की पूरी प्रक्रिया और जरूरी अपडेट

अगस्त 6, 2026
Namo Drone Didi Scheme

Drone Didi Scheme: गांव की महिलाओं को ड्रोन उड़ाने की फ्री ट्रेनिंग, खेती में मदद कर कमाई का मिल रहा मौका

जुलाई 27, 2026

अगर किसी स्थिति में मकान पुरुष मुखिया के नाम पर भी दिया जाता है, तो उसमें महिला का नाम जोड़ना अनिवार्य होगा। इसका मतलब यह हुआ कि घर पर महिला का भी कानूनी हक रहेगा। इससे यह सुनिश्चित होगा कि महिलाएं भी पारिवारिक संपत्ति में अपनी हिस्सेदारी को महसूस करें और किसी भी परिस्थिति में उनके अधिकार सुरक्षित रहें।

परिवारों को मिलेंगी अतिरिक्त सुविधाएं

सरकार ने आवास योजना के तहत मिलने वाले घरों में कुछ नई सुविधाएं देने का भी फैसला किया है। इनमें सोलर लाइट, पानी की टंकी और सहजन का पेड़ लगाने जैसी योजनाएं शामिल हैं।

सोलर लाइट,ग्रामीण इलाकों में बिजली की समस्या आम बात है। इसलिए सोलर लाइट लगवाने से लोगों को फायदा होगा।

पानी की टंकी, कई गांवों में पीने के पानी की समस्या बनी रहती है, इसलिए हर घर में पानी की टंकी लगाई जाएगी।

सहजन का पेड़, सहजन (ड्रमस्टिक) के पेड़ को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसलिए हर घर के बाहर यह पेड़ लगाया जाएगा, जिससे पोषण और पर्यावरण दोनों को फायदा मिलेगा।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम

इस फैसले से यूपी में महिलाओं की स्थिति मजबूत होगी। अभी तक आमतौर पर घर और जमीन का मालिकाना हक पुरुषों के पास होता था, लेकिन अब महिलाओं को भी कानूनी तौर पर घर का मालिक बनाया जा रहा है।

इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि महिलाएं खुद को ज्यादा सुरक्षित और आत्मनिर्भर महसूस करेंगी। अगर कभी परिवार में कोई परेशानी आती है तो महिला के नाम पर घर होने से उसे बेघर होने का डर नहीं रहेगा। यह बदलाव समाज में महिलाओं के प्रति सोच को भी बदलने में मदद करेगा।

सरकार का मकसद क्या है

सरकार चाहती है कि गांवों में महिलाओं को भी समान अधिकार मिले और वे अपने फैसले खुद ले सकें। अब तक ऐसा देखा गया था कि अधिकतर संपत्तियां पुरुषों के नाम पर होती थीं, जिससे महिलाओं को कई बार परेशानी का सामना करना पड़ता था।

यह बदलाव महिलाओं को संपत्ति पर हक देने और उनके जीवन को सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Tags: Government Schemerural housingwomen empowerment
Share198Tweet124Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

PM Kisan 24th Installment

PM Kisan Yojana: 24वीं किस्त से पहले कैसे करें नया आवेदन, जानें ₹6,000 पाने की पूरी प्रक्रिया और जरूरी अपडेट

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Yojana) के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की...

Namo Drone Didi Scheme

Drone Didi Scheme: गांव की महिलाओं को ड्रोन उड़ाने की फ्री ट्रेनिंग, खेती में मदद कर कमाई का मिल रहा मौका

by SYED BUSHRA
जुलाई 27, 2026

Drone Didi Scheme: केंद्र सरकार की नमो ड्रोन दीदी योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को आधुनिक तकनीक से...

PM Awas Yojana Gramin: कल जारी होगी लाभार्थियों की फाइनल सूची, जानिए कैसे चेक करें अपना नाम

PM Awas Yojana Gramin: कल जारी होगी लाभार्थियों की फाइनल सूची, जानिए कैसे चेक करें अपना नाम

by SYED BUSHRA
जुलाई 14, 2026

Final Beneficiary List: प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पात्र परिवारों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। आवास प्लस...

Sheila Devi Success Story

Success Story: कौन है बाराबंकी की शीला देवी जो बनीं महिलाओं के लिए मिसाल, जूट कारोबार से 150 परिवारों की बदली जिंदगी

by SYED BUSHRA
जून 30, 2026

Sheila Devi Success Story: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के देवा ब्लॉक के मुज्जफरमऊ गांव में महिलाओं ने अपनी मेहनत...

Women Empowerment: सुरक्षा से आत्मनिर्भरता तक, केंद्र और योगी सरकार की कौन सी योजनाओं ने महिलाओं को दिए नए अवसर

Women Empowerment: सुरक्षा से आत्मनिर्भरता तक, केंद्र और योगी सरकार की कौन सी योजनाओं ने महिलाओं को दिए नए अवसर

by SYED BUSHRA
जून 17, 2026

2014: में केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार बनने और 2017 में उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार आने के बाद...

Next Post
Delhi News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने की केजरीवाल के साथ बैठक, इस मीटिंग में आख़िर क्या क्या हुआ तय

Delhi News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने की केजरीवाल के साथ बैठक, इस मीटिंग में आख़िर क्या क्या हुआ तय

India considering F-35 or SU-57 fighter jets

Aero India show भारत कैसे लाया दो दुश्मनों को एक मंच पर,आमने सामने अमेरिका और रूस के सबसे घातक फाइटर जेट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist