Friday, March 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

C M योगी का बरेली दौरा सुरक्षा ऐसी की परिंदा भी पर ना मार सके जानिए कौन से रास्ते रहेंगे बंद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बरेली दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल, एटीएस कमांडो और एंटी-ड्रोन टीमें तैनात रहेंगी। भारी वाहन, ई-रिक्शा और ऑटो पर प्रतिबंध रहेगा।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
April 1, 2025
in उत्तर प्रदेश
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Yogi Adityanath security arrangements उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बरेली के दौरे पर आ रहे हैं। उनकी सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। एटीएस की एंटी-ड्रोन टीमों के साथ कुल 12 एडिशनल एसपी तैनात किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को ब्रीफिंग दी गई। पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में हुई इस ब्रीफिंग में एडीजी रमित शर्मा, आईजी डॉ. राकेश सिंह, डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी अनुराग आर्य ने सुरक्षा से जुड़े निर्देश दिए। सभी पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई और उनकी जिम्मेदारियों को स्पष्ट किया गया।

सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के निर्देश

संवेदनशील और अहम स्थानों पर सुरक्षा कड़ी करने के आदेश दिए गए हैं। वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान यातायात सुचारू रखने के लिए खास व्यवस्था की गई है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) को अलर्ट रहने को कहा गया है।जिले के सभी एडिशनल एसपी, सीओ और अन्य जनपदों से आए पुलिस अधिकारी भी इस ब्रीफिंग में शामिल हुए। सभी को यह भी निर्देश दिए गए कि कोई भी व्यक्ति काले कपड़े पहनकर कार्यक्रम स्थल में प्रवेश न कर सके।

RELATED NEWS

Yogi Adityanath Japan Visit : उगते सूरज की धरती पर सीएम योगी का भव्य स्वागत,‘आदित्य’ का संदेश और निवेश सहयोग पर खास चर्चा

Yogi Adityanath Japan Visit : उगते सूरज की धरती पर सीएम योगी का भव्य स्वागत,‘आदित्य’ का संदेश और निवेश सहयोग पर खास चर्चा

February 25, 2026
Kasganj Patiali bribery case

Patiali bribery case: कासगंज का पटियाली रिश्वत कांड मामला फिर गरमाया, पीड़ित व्यापारी ने डीजीपी से लगाई गुहार

February 3, 2026

एटीएस की टीमें रहेंगी तैनात

मुख्यमंत्री की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 15 टीमें सादा कपड़ों में तैनात की गई हैं। कार्यक्रम स्थल के आसपास छतों पर भी पुलिसकर्मी तैनात होंगे, और किसी को भी छत पर चढ़ने की अनुमति नहीं होगी।एटीएस के कमांडो की सात विशेष टीमें लगाई गई हैं, जिनमें से दो टीमें एंटी-ड्रोन तकनीक से लैस हैं। कार्यक्रम स्थल को नौ सुपर जोन, 20 जोन और 50 सेक्टर में बांटा गया है, जिससे सुरक्षा प्रबंधन और निगरानी को आसान बनाया जा सके।

पुलिस बल की तैनाती

सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए कुल 12 एडिशनल एसपी, 30 सीओ, 50 इंस्पेक्टर, 400 सब-इंस्पेक्टर, 1500 कांस्टेबल, 350 महिला कांस्टेबल, पांच कंपनी पीएसी और छह क्यूआरटी तैनात की गई हैं। इसके अलावा, यातायात पुलिस ने सात इंस्पेक्टर, 50 टीएसआई और 100 हेड कांस्टेबलों की ड्यूटी लगाई है, ताकि ट्रैफिक का संचालन सही तरीके से हो सके।

भारी वाहन, ई-रिक्शा और ऑटो पर रोक

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए सोमवार से ही शहर में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। कार्यक्रम स्थल के आसपास ऑटो और ई-रिक्शा को जाने की अनुमति नहीं होगी।

एसपी ट्रैफिक अकमल खान के अनुसार, परसाखेड़ा रोड नंबर एक, बड़ा बाईपास, बिलवा पुल, लालपुर कट, नवदिया झादा और विलयधाम से कोई भी भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर सकेगा।

लखनऊ रोड से इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी, ट्रांसपोर्ट नगर और बदायूं की ओर से रामगंगा तिराहा, बुखारा मोड़ पर भी भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

वैकल्पिक मार्गों का होगा इस्तेमाल

श्यामगंज चौराहा, ईंट पजाया, बियावान कोठी, बिजलीघर तिराहा, अक्षर बिहार तिराहा, सर्किट हाउस चौराहा, चौकी चौराहा, कचहरी तिराहा, चौपला चौराहा, सिटी सब्जी मंडी, पटेल चौक, कोहाड़ापीर, कोतवाली गेट, नावल्टी, सिकलापुर चौराहा जैसे इलाकों में भी ऑटो, ई-रिक्शा, मैक्स और ठेला आदि के प्रवेश पर रोक रहेगी।

यातायात को सुचारू रखने के लिए वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

Tags: Uttar PradeshYogi Adityanath
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Yogi Adityanath Japan Visit : उगते सूरज की धरती पर सीएम योगी का भव्य स्वागत,‘आदित्य’ का संदेश और निवेश सहयोग पर खास चर्चा

Yogi Adityanath Japan Visit : उगते सूरज की धरती पर सीएम योगी का भव्य स्वागत,‘आदित्य’ का संदेश और निवेश सहयोग पर खास चर्चा

by SYED BUSHRA
February 25, 2026

Yogi Adityanath Japan Visit :Yogi Adityanath सिंगापुर के बाद अपने दो दिवसीय दौरे पर जापान पहुंच गए हैं। टोक्यो एयरपोर्ट...

Kasganj Patiali bribery case

Patiali bribery case: कासगंज का पटियाली रिश्वत कांड मामला फिर गरमाया, पीड़ित व्यापारी ने डीजीपी से लगाई गुहार

by SYED BUSHRA
February 3, 2026

Kasganj Patiali bribery case: जनपद कासगंज में पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है।...

child dressed as yogi adityanath

Child Yogi: बाल योगी बना आकर्षण का केंद्र, प्रभात फेरी में 10 साल के बच्चे ने किसका रूप धर जीता सबका दिल

by SYED BUSHRA
January 27, 2026

Child Yogi Steals the Show: मौका था बस्ती की एक भव्य प्रभात फेरी का, जहां आमतौर पर लोगों की नजर...

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

by SYED BUSHRA
December 26, 2025

Sambhal Murder Case: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी क्षेत्र से सामने आई यह घटना इंसानियत को शर्मसार कर...

: BJP new Uttar Pradesh office plan

BJP Office Plan: लखनऊ में बनेगा नया हाईटेक प्रदेश कार्यालय, योगी ने की समीक्षा बैठक, सुरक्षा और तकनीक पर दिया जोर

by SYED BUSHRA
December 1, 2025

Lucknow BJP Office Plan: लखनऊ में नई विधानसभा निर्माण की चर्चा के बीच भाजपा के नए प्रदेश कार्यालय की तैयारी...

Next Post
Uttar Pradesh : गर्मी की छुट्टियों में अयोध्या जाने का अगर है प्लान, फ्लाइट टिकट बुक करने से पहले जान लें नया शेड्यूल

Uttar Pradesh : गर्मी की छुट्टियों में अयोध्या जाने का अगर है प्लान, फ्लाइट टिकट बुक करने से पहले जान लें नया शेड्यूल

Religious News: सरयूपारीण और कान्यकुब्ज ब्राह्मणों में क्या है अंतर कैसे यह दो भागों में बाटे क्या है इसका अश्वमेध यज्ञ से संबंध

Religious News: सरयूपारीण और कान्यकुब्ज ब्राह्मणों में क्या है अंतर कैसे यह दो भागों में बाटे क्या है इसका अश्वमेध यज्ञ से संबंध

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist