मंगलवार, सितम्बर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

योगी सरकार रामगढ़ताल को बनाएगी रोइंग के नेशनल कैम्प का ठिकाना, जर्मनी से मंगवाई जा रही है 20 बोट

by Juhi Tomer
जून 17, 2023
in उत्तर प्रदेश, खेल, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के तहत हो चुका है रोइंग प्रतियोगिता का शानदार आयोजन गोरखपुर में 17 से जून को खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के अंतर्गत रोइंग प्रतियोगिता की शानदार सफलता के बाद रामगढ़ताल के खाते में एक और नायाब उपलब्धि जुड़ेगी। वाटर स्पोर्ट्स की असीम संभावनाओं से लबरेज रामगढ़ताल को योगी सरकार रोइंग के नेशनल कैम्प का ठिकाना बनाएगी। देशभर के रोइंग खिलाड़ी यहां राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के अनुरूप यहां अपनी प्रतिभा-कौशल को तराशेंगे। रामगढ़ताल में रोइंग की ट्रेनिंग के लिए इंटरनेशनल इवेंट्स के समानरुप अलग-अलग समूह के 20 बोट्स जर्मनी से मंगवाए जा रहे हैं।

RELATED NEWS

Gorakhpur Janta Darshan: किसका रास्ते रोकने की फरियाद पर भड़के CM योगी, बोले- लापरवाही हुई तो सस्पेंड होंगे अधिकारी

Gorakhpur Janta Darshan: किसका रास्ते रोकने की फरियाद पर भड़के CM योगी, बोले- लापरवाही हुई तो सस्पेंड होंगे अधिकारी

अगस्त 19, 2026
Gorakhpur Online Gaming Case

Online Game Trap: किसकी लत में रची खुद के अपहरण की कहानी, AI फोटो से मांगी फिरौती, दो घंटे में बरामद

अगस्त 13, 2026

इस मकसद से बना वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की रोइंग प्रतियोगिता रामगढ़ताल में अकस्मात नहीं हुई। बल्कि इसके पीछे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश शासन के खेल विभाग की दूरदर्शी सोच है। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में इसके पूर्व कभी रोइंग प्रतियोगिता नहीं हुई थी। मेजबानी उत्तर प्रदेश को मिली तो अपर मुख्य सचिव खेल एवं युवा कल्याण डॉ नवनीत सहगल ने रोइंग को भी शामिल कराया। इसे लेकर पहले से उन्होंने सीएम योगी की मंशा के अनुरूप रामगढ़ताल और गोरखपुर के वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का चयन कर रखा था। वास्तव में योगी सरकार ने ताल के पास ही 45 करोड़ रुपये की लागत से विश्व स्तरीय वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स इसी मकसद से बनाया है कि यहां जल क्रीड़ा की राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं हो सकें और स्थानीय युवाओं का रुझान इस ओर बढ़े।

आसमान छू सकती है राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं

27 से 31 मई तक हुई खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स रोइंग प्रतियोगिता ने वाटर स्पोर्ट्स के लिए रामगढ़ताल की उपयोगिता को सिद्ध कर दिया है। देशभर के अलग अलग राज्यों के विश्वविद्यालयों से आए खिलाड़ी, उनके कोच और रोइंग फेडरेशन आफ इंडिया के पदाधिकारी भी हैरत में थे कि वाटर स्पोर्ट्स के लिए समूचे उत्तर भारत के लिए महत्वपूर्ण यह वेन्यू लाइमलाइट में नहीं था। सबने माना कि यहां राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं आसमान छू सकती हैं। रोइंग फेडरेशन आफ इंडिया के शीर्ष पदाधिकारियों ने यहां रोइंग का नेशनल कैम्प लगाने और ट्रेनिंग एकेडमी की इच्छा जताई है। इसे देखते हुए राज्य सरकार भी नेशनल कैम्प के अनुकूल कदम उठाने में जुट गई है। अपर मुख्य सचिव खेल एवं युवा कल्याण डॉ नवनीत सहगल का कहना है कि फेडरेशन के साथ मिलकर रामगढ़ताल-वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रोइंग का नेशनल कैम्प आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी भी शुरू कर दी गई है।

रोइंग की नर्सरी होगी तैयार, पंजीकरण व प्रशिक्षण शुरू

क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर के मुताबिक गोरखपुर में रोइंग की नर्सरी तैयार की जाएगी। रोइंग के प्रशिक्षण के लिए कोच की नियुक्ति कर दी गई है और किशोरों-युवाओं का पंजीकरण जारी है। फिलहाल 10 किशोर-युवा प्रशिक्षण से जुड़ चुके हैं। अभी उन्हें तैराकी स्वीमिंग और शारीरिक प्रशिक्षण देकर उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाया जा रहा है। इसके साथ ही जर्मनी से 20 बोट मंगाने के लिए ऑर्डर दे दिया गया है। ये बोट 10 लाख से लेकर 20 लाख रुपये की रेंज की हैं। सरकार की मंशा के अनुरूप अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के हिसाब से रोइंग की हर स्पर्धा की बोट मंगाई जा रही है। 15 जुलाई के बाद बोट्स आनी शुरू हो जाएगी और रोइंग में युवाओं की पंजीकरण कराने वाले विधिवत प्रैक्टिकल ट्रेनिंग शुरू करा दी जाएगी।

CM योगी ने बनवाए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

रोइंग की अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए भी रामगढ़ताल एक शानदार वेन्यू हो सकता है। मई अंतिम सप्ताह में हुई खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स रोइंग प्रतियोगिता में यहां आए रोइंग फेडरेशन आफ इंडिया के शीर्ष पदाधिकारी भी इस बात को स्वीकार कर चुके हैं। ताल की विशालता के साथ समीपस्थ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बनवाए गए वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सारे इंतजाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर के हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ सबसे बड़ी सुविधा कनेक्टिविटी की है। रामगढ़ताल से 50 किमी की दूरी पर कुशीनगर में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है। ऐसे में विदेश के खिलाड़ियों के लिए यहां सीधी पहुंच संभव है। इसके आधार पर यहां आने वाले समय में रोइंग की अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं की संभावना को पंख लग सकते हैं।

Tags: breaking newsgoogle hindi newsGoogle NewsGorakhpur NewsGorakhpur News in HindiGorakhpur News Todayhindi newsHindi news updatelatest updateNewsNEWS 1 INDIAnews 1 india hindi newsnews 1 india hindi reportnews 1 india latest newsnews hindi updatenews india hindi breaking newsrowing news gorakhpurUpdateगोरखपुर न्यूजगोरखपुर समाचार
Share196Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

Gorakhpur Janta Darshan: किसका रास्ते रोकने की फरियाद पर भड़के CM योगी, बोले- लापरवाही हुई तो सस्पेंड होंगे अधिकारी

Gorakhpur Janta Darshan: किसका रास्ते रोकने की फरियाद पर भड़के CM योगी, बोले- लापरवाही हुई तो सस्पेंड होंगे अधिकारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 19, 2026

Yogi Adityanath Gorakhpur Janata Darshan: गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में मंगलवार सुबह जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब...

Gorakhpur Online Gaming Case

Online Game Trap: किसकी लत में रची खुद के अपहरण की कहानी, AI फोटो से मांगी फिरौती, दो घंटे में बरामद

by SYED BUSHRA
अगस्त 13, 2026

Fake Kidnap :गोरखपुर के सिकरीगंज में ऑनलाइन गेम की लत ने एक बालक को ऐसी हरकत करने पर मजबूर कर...

Gorakhpur Engineer Attack: सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, निलंबित क्लर्क पर गंभीर आरोप

Gorakhpur Engineer Attack: सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, निलंबित क्लर्क पर गंभीर आरोप

by Kirtika Tyagi
जुलाई 25, 2026

Gorakhpur Attack: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।...

Gorakhpur Development:  योगी ने गोरखपुर को दी 995 करोड़ की सौगात, 14 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

Gorakhpur Development: योगी ने गोरखपुर को दी 995 करोड़ की सौगात, 14 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

by SYED BUSHRA
जुलाई 23, 2026

Gorakhpur Development: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार 23 जुलाई को गोरखपुर को करीब 995 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की...

Gorakhpur News: गोरखपुर विश्वविद्यालय में रवि किशन ने ली पहली क्लास, छात्रों को सिखाया संघर्ष और सफलता का मंत्र

Gorakhpur News: गोरखपुर विश्वविद्यालय में रवि किशन ने ली पहली क्लास, छात्रों को सिखाया संघर्ष और सफलता का मंत्र

by Sadaf Farooqui
जुलाई 18, 2026

Gorakhpur News: भारतीय जनता पार्टी के सांसद और फिल्म अभिनेता रवि किशन ने शनिवार को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के...

Next Post

क्या यूपी के ऊर्जा मंत्री की छापेमारी हुई फेल

Vijay Mishra: विजय मिश्रा की मुश्किलें नहीं हो रही कम, माफिया गैंग के खिलाफ मुकदमा दर्ज

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In