Friday, January 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

मृतक शिक्षकों के परिजनों को योगी सरकार का तोहफा, अब मिलेगी डेथ ग्रेच्युटी

योगी सरकार ने एडेड महाविद्यालयों में कार्यरत मृतक शिक्षकों के परिजनों को बड़ी राहत दी है। अब सेवा के दौरान निधन होने पर उनके परिजन डेथ ग्रेच्युटी के हकदार होंगे। शासनादेश जारी कर दिया गया है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
May 27, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Yogi govt
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Yogi govt: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सहायता प्राप्त (एडेड) अशासकीय महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के परिवारों को बड़ी राहत दी है। Yogi govt ने ऐसे मृतक शिक्षकों के परिजनों को डेथ ग्रेच्युटी (मृत्यु उपदान) देने का फैसला किया है, जो सेवा में रहते हुए 60 वर्ष की आयु पूरी होने से पहले ही दिवंगत हो गए थे। यह निर्णय उन शिक्षकों पर भी लागू होगा जिन्होंने रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने का विकल्प चुना था लेकिन विकल्प बदलने की समय सीमा से पहले उनका निधन हो गया। उच्च शिक्षा विभाग ने कैबिनेट से मंजूरी के बाद इस बाबत शासनादेश भी जारी कर दिया है, जिससे सैकड़ों परिवारों को आर्थिक राहत मिल सकेगी।

अब सभी मृतक शिक्षकों के परिजनों को मिलेगा लाभ

Yogi govt के इस फैसले के तहत अब उन शिक्षकों के परिजन भी डेथ ग्रेच्युटी के हकदार होंगे, जिनकी सेवा के दौरान मृत्यु 58 वर्ष या 60 वर्ष की आयु पूरी होने से पहले हो गई। उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने स्पष्ट किया कि यह लाभ उन शिक्षकों के परिजनों को भी मिलेगा जिन्होंने सेवा विस्तार यानी 62 वर्ष तक कार्य करने का विकल्प चुना था, लेकिन विकल्प की समय-सीमा पूरी होने से पहले ही उनका निधन हो गया।

RELATED POSTS

UP SIR Yogi Govt

योगी सरकार का बड़ा धमाका: 2026 में 1.5 लाख सरकारी नौकरियां और संस्कृति विश्वविद्यालय का नया कलेवर

December 18, 2025
CM Yogi UP Government

उत्तर प्रदेश: संविदा और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नहीं मिलेगी पेंशन, बिल पेश करेगी योगी सरकार

December 3, 2025

3 फरवरी 2004 के बाद से लागू होगा नियम

मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने जानकारी दी कि यह नियम 3 फरवरी 2004 के बाद से प्रभावी होगा। यानी इस तारीख के बाद जिन शिक्षकों की मृत्यु 60 वर्ष की आयु पूरी होने से पहले हुई है, उनके परिजनों को सरकार डेथ ग्रेच्युटी का भुगतान करेगी। यह निर्णय उन मामलों को भी कवर करेगा, जहां शिक्षक ने रिटायरमेंट का कोई विकल्प नहीं दिया और उनका निधन कार्यकाल के दौरान हुआ।

कितनी मिलेगी डेथ ग्रेच्युटी?

Yogi govt ने ग्रेच्युटी की अधिकतम राशि भी तय कर दी है। यदि किसी शिक्षक की मृत्यु जनवरी 2024 से पहले हुई थी, तो उसके परिजनों को अधिकतम 20 लाख रुपये की ग्रेच्युटी दी जाएगी। वहीं 1 जनवरी 2024 के बाद जिन शिक्षकों की मृत्यु हुई है, उनके परिवारों को 25 लाख रुपये तक की ग्रेच्युटी मिलेगी। यह फैसला शिक्षकों के परिवारों के लिए बड़ी राहत और सम्मान की बात है।

बागेश्वर धाम की कथा से लौटते वक्त हुआ ‘बुराड़ी कांड’: पंचकूला में एक ही परिवार के 7 लोगों ने गाड़ी में खाकर जान दी

Tags: yogi govt
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

UP SIR Yogi Govt

योगी सरकार का बड़ा धमाका: 2026 में 1.5 लाख सरकारी नौकरियां और संस्कृति विश्वविद्यालय का नया कलेवर

by Mayank Yadav
December 18, 2025

Yogi Govt Jobs 2026: उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए नया साल खुशियों की सौगात लेकर आ रहा है। मुख्यमंत्री...

CM Yogi UP Government

उत्तर प्रदेश: संविदा और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नहीं मिलेगी पेंशन, बिल पेश करेगी योगी सरकार

by Mayank Yadav
December 3, 2025

Yogi Govt Contractual Employees Daily Wage Earners: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार विधानमंडल के आगामी शीतकालीन सत्र में 'उत्तर प्रदेश...

CM Yogi govt Govt

यूपी में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: ब्याज पर 100% छूट और आसान किस्तों की सुविधा

by Mayank Yadav
November 28, 2025

Yogi Govt electricity bill: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश के लाखों बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिलों पर...

Yogi Govt

यूपी सरकार का बड़ा फैसला: अब LDA सीधे कृषि भूमि को करेगा आवासीय

by Mayank Yadav
November 23, 2025

Yogi Govt township development: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने टाउनशिप विकास की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए एक...

CM Yogi govt Govt

योगी सरकार का बड़ा फैसला: अधिक रजिस्ट्री वाले जिलों में तेज होगी भूमि सौदों की जांच

by Mayank Yadav
November 23, 2025

Yogi govt: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने संपत्ति रजिस्ट्रियों में पारदर्शिता और निगरानी को मजबूत करने के लिए...

Next Post
‘बोली’ के बाद अब PM मोदी की ‘गोली’ से कांपा PAK, शहबाज-मुनीर ने चीन-तुर्किये और ईरान से लगाई मदद की गुहार

‘बोली’ के बाद अब PM मोदी की ‘गोली’ से कांपा PAK, शहबाज-मुनीर ने चीन-तुर्किये और ईरान से लगाई मदद की गुहार

Sindoor Farming : अब किसकी खेती से होगी तगड़ी कमाई, कैसे खाली ज़मीन से कमाएं लाखों

Sindoor Farming : अब किसकी खेती से होगी तगड़ी कमाई, कैसे खाली ज़मीन से कमाएं लाखों

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version