Wednesday, October 1, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

Uttarakhand News: नेताओं की अदावत ने पकड़ा हिंसक रूप, फायरिंग और गिरफ्तारी से गरमाई सियासत

उत्तराखंड में पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और विधायक उमेश कुमार के बीच राजनीतिक अदावत फायरिंग तक पहुंच गई। इस विवाद में दोनों नेता हिरासत में हैं, जबकि सियासत और तनाव चरम पर है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
January 27, 2025
in Latest News, उत्तराखंड
Uttarakhand
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Uttarakhand political dispute: उत्तराखंड की राजनीति में खलबली मचाने वाला मामला सामने आया है, जहां बीजेपी से पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और खानपुर विधायक उमेश कुमार की आपसी अदावत हिंसक रूप ले चुकी है। सोशल मीडिया पर शुरू हुई बहस अब फायरिंग तक पहुंच गई है। आरोप है कि कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन अपने समर्थकों के साथ उमेश कुमार के कार्यालय में घुसकर फायरिंग और गाली-गलौज की। इस विवाद के बाद दोनों नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है और विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इस घटना ने सियासी भूचाल खड़ा कर दिया है, जबकि बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने इसे शर्मनाक करार दिया है।

सोशल मीडिया से शुरू होकर फायरिंग तक पहुंचा विवाद

पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और उमेश कुमार के बीच जुबानी जंग पहले भी देखी गई है, लेकिन इस बार मामला गंभीर हो गया। रुड़की गंगनहर स्थित उमेश कुमार के कार्यालय में चैंपियन और उनके समर्थकों ने घुसकर फायरिंग की। उमेश कुमार की शिकायत पर चैंपियन समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि चैंपियन की पत्नी की शिकायत पर उमेश कुमार के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हुआ।

RELATED POSTS

Champion's

Champion’s controversy: ‘तमंचे पर डिस्को’ से लेकर हड्डियां तोड़ने की धमकी तक, विवादों के पोस्टर बॉय बने चैंपियन

January 27, 2025
Uttarakhand

Roorkee Firing: पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन गिरफ्तार… उमेश कुमार ने News1 इंडिया पर खोले सारे राज, चैंपियन पर गंभीर आरोप

January 26, 2025

तनाव के बीच पुलिस ने संभाली स्थिति

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। Uttarakhand पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों नेताओं की सुरक्षा में लगे गनर को हटाने और उनके हथियारों के लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हरिद्वार एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने मामले को गंभीर बताते हुए कड़ी कार्रवाई की बात कही है।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने घटना पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जिन नेताओं को प्रदेश की सुरक्षा का जिम्मा निभाना चाहिए, उनके रवैये ने प्रदेश को शर्मसार किया है। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने इसे सरकार की विफलता बताते हुए कड़ा एक्शन लेने की मांग की। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर झूठे आरोप लगाने का दावा किया।

सियासत में बढ़ती कटुता

घटना के बाद राजनीति में कटुता और बढ़ गई है। जहां चैंपियन ने खुद को पीड़ित बताया, वहीं उमेश कुमार ने Uttarakhand पुलिस से नाराजगी जाहिर की। सत्ताधारी और विपक्षी पार्टियों के बयानों ने इसे और गरमा दिया है। इस मामले ने राजनीति में मर्यादा और जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यहां पढ़ें: Roorkee Firing: पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन गिरफ्तार… उमेश कुमार ने News1 इंडिया पर खोले सारे राज, चैंपियन पर गंभीर आरोप
Tags: pranav singh championUmesh Kumar
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Champion's

Champion’s controversy: ‘तमंचे पर डिस्को’ से लेकर हड्डियां तोड़ने की धमकी तक, विवादों के पोस्टर बॉय बने चैंपियन

by Mayank Yadav
January 27, 2025
0

Champion's Khanpur firing: उत्तराखंड के रुड़की में राजनीतिक अदावत ने नया मोड़ ले लिया, जब पूर्व विधायक प्रणव सिंह Champion's...

Uttarakhand

Roorkee Firing: पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन गिरफ्तार… उमेश कुमार ने News1 इंडिया पर खोले सारे राज, चैंपियन पर गंभीर आरोप

by Mayank Yadav
January 26, 2025
0

Roorkee Firing: रुड़की फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को पुलिस ने...

Pranav Singh Champion

पुर्व विधायक चैंपियन ने दिखाई दबंगई, MLA उमेश शर्मा ने News1 इंडिया पर खोली पोल

by Akhand Pratap Singh
January 26, 2025
0

Pranav Singh Champion: उत्तराखंड के रुड़की से एक हैरान कर दने वाला मामला सामने आया है, जहां खानपुर विधायक उमेश...

Next Post
Mahakumbh 2025

Mahakumbh 2025: संगम में डुबकी लगाएंगे गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे पुण्य स्नान

Maha Kumbh

Maha Kumbh News: महाकुंभ की भीड़ में बनारस ठसाठस, स्कूल बंद, ऑनलाइन क्लास से बच्चों की पढ़ाई जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version