Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
देहरादून में पोस्टर विवाद को लेकर कांग्रेस एक बार फिर चर्चाओं में

Uttarakhand: देहरादून में पोस्टर विवाद को लेकर कांग्रेस एक बार फिर चर्चाओं में, प्रदेश प्रवक्ता ने दी ये प्रतिक्रिया

कांग्रेस आए दिन किसी बात विवाद को लेकर चर्चाओं में बनी रहती है। जिसका एक जीता जागता उदाहरण देहरादून स्थित राजपुर रोड के पास कांग्रेस मुख्यालय भवन में देखने को मिला। जहां कांग्रेस मुख्यालय भवन में लगे एक पोस्टर ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

मामला….

बताते चलें की कांग्रेस मुख्यालय भवन में कार्यकर्ताओं की ओर से इस पोस्टर को लगाया गया। जहां अति उत्साह में आए कार्यकर्ताओं ने पोस्टर में नवनियुक्त किसान मोर्चा के अध्यक्ष हरेंद्र सिंह लाडी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त होना बताकर बधाई दी। हालांकि, बाद में गलती का अहसास होने पर इसे बदल भी दिया गया।

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसोनी ने दी ये प्रतिक्रिया

वही कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसोनी का कहना है कि यह सिर्फ एक प्रिंटिंग मिस्टेक थी। आपको बता दें कि इससे पहले कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के पोस्टर कांग्रेस मुख्यालय से हटा दिए गए थे। इन पोस्टरों में उन्हें कार्यकर्ताओं की ओर से जन्मदिन की बधाई दी गई थी, जो कांग्रेस प्रदेश संगठन के कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं को रास नहीं आया। उन्होंने मुख्यालय भवन में लगे पोस्टर हटा दिए।

Exit mobile version