Saturday, October 31, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » उत्तराखंड » Rajnath Singh At LBSNAA: 600 IAS प्रशिक्षुओं के बीच रक्षा मंत्री ने पूछा सरल लेकिन उलझा देने वाला दिलचस्प गणित का प्रश्न

Rajnath Singh At LBSNAA: 600 IAS प्रशिक्षुओं के बीच रक्षा मंत्री ने पूछा सरल लेकिन उलझा देने वाला दिलचस्प गणित का प्रश्न

एलबीएसएनएए के समारोह में राजनाथ सिंह ने IAS प्रशिक्षुओं से गणित का सवाल पूछकर माहौल रोचक बना दिया। 600 रुपये सही जवाब रहा। मंत्री ने जीवन और विश्वास पर महत्वपूर्ण संदेश भी दिया।

by SYED BUSHRA
02/12/2025
Rajnath Singh LBSNAA Math Question Event

Rajnath Singh Math Question At LBSNAA:उत्तराखंड के मसूरी में स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) में पूर्णाहुति समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 600 से अधिक IAS प्रशिक्षु मौजूद थे। समारोह का माहौल हल्का-फुल्का और उत्साह से भरा था। मंच पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे, जिनकी उपस्थिति से कार्यक्रम में जोश और उत्साह और बढ़ गया।

मंच पर आया मजेदार लेकिन चौंकाने वाला सवाल

अपने संबोधन के दौरान रक्षा मंत्री ने अचानक एक गणितीय सवाल पूछकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उन्होंने कहा, मान लीजिए किसी व्यक्ति के पास कुछ पैसे थे। उसने आधा हिस्सा A को दे दिया, एक-तिहाई हिस्सा B को और बचा हुआ 100 रुपये C को दे दिया। अब बताइए कि उस व्यक्ति के पास कुल कितने रुपये थे? सवाल सुनते ही सभागार में सन्नाटा सा छा गया। आसान दिखने वाले इस सवाल ने प्रशिक्षुओं को उलझन में डाल दिया। जब उत्तर नहीं आया, तो मंत्री ने सवाल दोबारा दोहराया। लगभग आठ सेकंड बाद एक प्रशिक्षु ने जवाब दिया—3000, जो गलत निकला। इस पर मंत्री ने मुस्कुराते हुए कहा कि उत्तर गलत है, फिर से सोचिए। सभागार में हल्की हंसी गूंजी।

सही जवाब और मंत्री की समझाने की शैली

करीब 49 सेकंड बाद किसी प्रशिक्षु ने जवाब दिया। 600। जैसे ही मंत्री ने यह सुना, उन्होंने पूछा कि यह किसने कहा है और सही उत्तर देने वाले प्रशिक्षु को मंच पर बुलाया। इसके बाद राजनाथ सिंह ने पूरे सवाल की आसान और स्पष्ट व्याख्या करते हुए कहा:

RELATED NEWS

No Content Available

मान लें कुल राशि = X
X/2 दी A को
X/3 दी B को
दोनों को मिलाकर दिया = 5X/6
बचा हुआ = X/6 = 100 रुपये
अतः X = 600 रुपये

उन्होंने जैसे ही व्याख्या खत्म की, पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा।

गणित से जीवन की सीख

सही उत्तर समझाने के बाद मंत्री ने कहा कि गणित में ‘मान लेने’ से हल अक्सर आसानी से निकल आता है। उसी तरह जीवन में भी भरोसा और सकारात्मक सोच बड़ी समस्याओं को सरल बना देती है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि राजनीति में आने से पहले वे भौतिकी के शिक्षक रहे हैं।

राजनाथ सिंह मिर्जापुर के KB पोस्ट-ग्रेजुएट कॉलेज में पढ़ा चुके हैं और गोरखपुर विश्वविद्यालय से MSc की डिग्री प्राप्त कर चुके हैं। इसलिए उनकी व्याख्या सुनकर प्रशिक्षुओं को न सिर्फ उत्तर मिला, बल्कि एक उपयोगी सीख भी मिल गई।

Related Posts

No Content Available
Next Post
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में मिहिर अरेस्ट, तुलसी ने बड़ा कदम उठाकर प्रॉपर्टी ली, रणविजय पर शक गहराया

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में मिहिर अरेस्ट, तुलसी ने बड़ा कदम उठाकर प्रॉपर्टी ली, रणविजय पर शक गहराया

Deoria

गाड़ियों के आसमान छूते दाम! देवरिया में मजदूर दूल्हे ने 30 ई-रिक्शा में निकाली ऐतिहासिक बारात

Samsung

दो नहीं, तीन फोल्ड! 200MP कैमरे के साथ आया Samsung Galaxy Z TriFold, फोल्डेबल मार्केट में तहलका

POPULAR POST

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

October 31, 2026
UP Weather: उमस के बीच राहत की खबर आज से बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को तेज बारिश के आसार

Cyclone Arnab: चक्रवाती तूफान का असर, दिल्ली में बारिश का टूटा रिकॉर्ड, यूपी समेत कई राज्यों में गिरेगा तापमान

October 30, 2026
MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

October 29, 2026
Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

October 31, 2026
Rules Change 1 November 2026

Rules Change : आज से बदले बड़े नियम, बिजली बिल से FASTag और PNB कार्ड तक, कितना पड़ेगा आपकी जेब पर असर

October 31, 2026
इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

October 29, 2026

LATEST

Plastic Currency : भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट, कब से शुरू हो सकता है ट्रायल… क्या ATM में करना होगा बदलाव

Plastic Currency : भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट, कब से शुरू हो सकता है ट्रायल… क्या ATM में करना होगा बदलाव

October 31, 2026
WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

October 31, 2026
Gold Silver Crash : त्योहारों से पहले सोना 10 महीने के निचले स्तर पर, चांदी भी टूटी… क्या अभी खरीदना रहेगा फायदेमंद?

Gold Silver Crash : त्योहारों से पहले सोना 10 महीने के निचले स्तर पर, चांदी भी टूटी… क्या अभी खरीदना रहेगा फायदेमंद?

October 31, 2026
IND vs NZ : क्या पांचवें टी-20 में वैभव सूर्यवंशी करेंगे वापसी,  ग्लेन फिलिप्स पर भी रहेगी नजर

IND vs NZ : क्या पांचवें टी-20 में वैभव सूर्यवंशी करेंगे वापसी, ग्लेन फिलिप्स पर भी रहेगी नजर

October 31, 2026
Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचन बनाने वाली इलियाना डिक्रूज कभी कैमरे से डरती थीं, आइये जाने पूरी कहानी

Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचन बनाने वाली इलियाना डिक्रूज कभी कैमरे से डरती थीं, आइये जाने पूरी कहानी

October 31, 2026
Delhi Vehicle Ban: दिल्ली में आज से इन गाड़ियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या आपकी कार भी है लिस्ट में

Delhi Vehicle Ban: दिल्ली में आज से इन गाड़ियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या आपकी कार भी है लिस्ट में

October 31, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India