Thursday, October 2, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Uttarkashi Avalanche: चंद सेकंड में सबकुछ बर्फ से ढक गया, बुझ गए कई घरों के चिराग, फूट-फूट कर रोये परिजन

Web Desk by Web Desk
October 11, 2022
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, विशेष
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तरकाशी। जिले के द्रौपदी का डांडा-2 में हुए हिमस्खलन हादसा हमेशा उत्तराखंड के जेहन में ताजा रहेगी। एक सप्ताह पूर्व मंगलवार यानी 4 अक्टूबर को जब डोकरानी बामक ग्लेशियर क्षेत्र में हिमस्खलन हादसे की खबर मिली तो किसी ने सोचा नहीं था कि इतनी जिंदगी जाएंगी। अभी तक 27 पर्वतारोहियो के शव मिल चुके हैं और दो लापता हैं। इसके अलावा 16 लोगों को सकुशल बचाया गया है।ये एक ऐसी त्रासदी है, जिसने न सिर्फ उत्तराखंड बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों के कई घरों के चिराग हमेशा के लिए बुझा दिए। उत्तरकाशी में हुई इस घटना ने एक झटके में पूरे देश को हिला कर रख दिया है। पर्वतारोहण के क्षेत्र में इसे हमेशा काले अध्याय के रूप में याद किया जाएगा।


उत्तरकाशी हिमस्खलन की इस घटना में न सिर्फ पर्वतारोहियों की जानें गईं बल्कि उन सपनों की भी मौत हुई है, जो साहस और रोमांच की दुनिया में कदम रखने को उत्साहित थे। घटना के बाद हर किसी परिजन को आस थी कि शायद उनका कोई अपना जरूर मौत से दो-दो हाथ करके इस दुर्भाग्य को बताने के लिए जिंदा रह सकेगा, लेकिन नियति ने उन्हें ऐसा नसीब नहीं होने दिया। जब परिजनों के अपनों की लाशें सामने थीं तो उनकी आंखों में आंसुओं का सैलाब उमड़ रहा था। सोमवार को जब सभी बरामद शव मातली हेलीपैड लाए गए तो परिजनों की आंखों में इस मंजर को साफ देखा जा सकता था।जब अपनों की मौत की खबर सुनी तो परिजन मातली हेलीपैड पर डीएम अभिषेक रुहेला के गले लगकर फूट फूटकर रोते हुए देखे गए। जिलाधिकारी ने परिजनों को धैर्य और साहस रखने का ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटना से हम सबको सबक लेने की आवश्यकता है। परिजनों ने अपने युवा बच्चों को खोया है। ये बहुत ही दुखद घड़ी है।

RELATED POSTS

UP News

UP News : यूपी में हजारों टीचर के पद खाली, कॉलेजों भी अस्थाई प्रिंसिपल के भरोसे   

October 1, 2025

बरेली हिंसा पर पुलिस का बदलापुर, धड़ाधड़ गिरफ्तारी, गरजा बुलडोजर अब मौलाना के करीबी का हुआ एनकाउंटर

September 30, 2025


गौरतलब हो कि बीती 4 अक्टूबर को उत्तरकाशी जिले के द्रौपदी का डांडा 2 के डोकरानी बामक ग्लेशियर क्षेत्र में हिमस्खलन की घटना हुई थी, जिसकी चपेट में एडवांस कोर्स प्रशिक्षण के लिए गए नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रशिक्षु पर्वतारोही और प्रशिक्षक आ गए थे। इनमें उत्तरकाशी की लौंथरू गांव की माउंट एवरेस्ट विजेता सविता कंसवाल भुक्की गांव की पर्वतारोही नौमी रावत अल्मोड़ा के पर्वतारोही अजय बिष्ट समेत 27 पर्वतारोहियों की जान चली गई है जबकि 16 लोग सकुशल बचाए गए हैं।जबकि मौसम खराब होने की वजह से एक शव एडवांस बेस कैंप (डोकरानी बामक ग्लेशियर क्षेत्र) में ही है। 2 पर्वतारोही अभी भी लापता हैं। बर्फबारी और खराब मौसम की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया है।हिमस्खलन हादसे ने कई परिवारों के चिराग छीन लिए। हिमाचल प्रदेश के नारकंडा गांव का कैंथला परिवार भी इनमें से एक है। हादसे में गांव के एक बेटे की चिता की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि अगले दिन गांव के एक और बेटे का शव पहुंच गया। शव गांव पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया।

Tags: News1IndiaUP NewsUttar PradeshUttarkashi Avalanche
Share196Tweet123Share49
Web Desk

Web Desk

Related Posts

UP News

UP News : यूपी में हजारों टीचर के पद खाली, कॉलेजों भी अस्थाई प्रिंसिपल के भरोसे   

by Gulshan
October 1, 2025
0

UP News : उत्तर प्रदेश के माध्यमिक स्कूल इन दिनों शिक्षकों और प्रधानाचार्यों की भारी कमी का सामना कर रहे...

बरेली हिंसा पर पुलिस का बदलापुर, धड़ाधड़ गिरफ्तारी, गरजा बुलडोजर अब मौलाना के करीबी का हुआ एनकाउंटर

by Vinod
September 30, 2025
0

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के बरेली में बीते शुक्रवार को उपद्रवियों ने हिंसा की। पुलिस पर पथराव-फायरिंग कर आगजनी...

Lucknow Religious Conversion: महिला चौपालों से कैसे खुली साजिश की परतें,लखनऊ में धर्मांतरण का बड़ा खुलासा कौन है मलखान मैथ्यू जो निकला सरगना

Lucknow Religious Conversion: महिला चौपालों से कैसे खुली साजिश की परतें,लखनऊ में धर्मांतरण का बड़ा खुलासा कौन है मलखान मैथ्यू जो निकला सरगना

by SYED BUSHRA
September 30, 2025
0

Lucknow Religious Conversion: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मिशन शक्ति अभियान के दौरान अधिकारियों ने एक चौंकाने वाला मामला...

UP News

UP News : दो साल से नहीं हैं एक भी टीचर, अनोखे स्कूल ने सभी को चौंकाया, कोर्ट ने सरकार से पूछा आखिर ऐसा क्यों ?

by Gulshan
September 29, 2025
0

UP News : उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के एक जूनियर हाईस्कूल में पिछले दो वर्षों से एक भी शिक्षक...

UP News

यूपी में बनने वाला है सबसे महंगा लिंक एक्सप्रेसवे, जानें किस जिले को पहुंचेगा सीधा लाभ ?

by Gulshan
September 28, 2025
0

UP News : उत्तर प्रदेश सरकार ने एक नई पहल के तहत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे और गंगा एक्सप्रेस-वे को आपस में...

Next Post

Telangana: KCR ने अपनी पार्टी के नए पोस्टर से गायब किया आधा कश्मीर, BJP बोली ‘ये देश की अखंडता पर चोट है’

Mahakal Lok: उज्जैन के साथ-साथ भोपाल के भी इन मंदिरों में होंगे विशेष आयोजन

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version