Wednesday, November 12, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home टेक्नोलॉजी

Vande Bharat Express: पीएम मोदी आज करेंगे तीसरी वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन

Abhinav Shukla by Abhinav Shukla
September 30, 2022
in टेक्नोलॉजी, दिल्ली, देश, बड़ी खबर, राष्ट्रीय, विशेष
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। देश को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन मिल जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात की राजधानी गांधीनगर और मुंबई सेंट्रल के बीच स्वदेश निर्मित हाईस्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस के नए और उन्नत संस्करण को हरी झंडी दिखाएंगे। यह अपनी तरह की तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस है।

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने 2022-23 के केंद्रीय बजट में घोषणा की थी कि अगले तीन वर्षों में 400 नई पीढ़ी की वंदे भारत ट्रेनों का विकास और निर्माण किया जाएगा।

RELATED POSTS

Vande Bharat Express

PM Modi ने चार नए रूटों पर वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी, बोले– “विकसित भारत की रफ्तार हैं ट्रेनें

November 8, 2025
Lucknow Mumbai Vande Bharat Express route

Lucknow-Mumbai Vande Bharat Express:लखनऊ से मुंबई का अब सफर होगा और तेज़ कितने घंटे में दोनों शहरों के बीच की दूरी होगी तय

October 7, 2025

पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को 15 फरवरी, 2019 को नई दिल्ली-कानपुर-इलाहाबाद-वाराणसी मार्ग पर हरी झंडी दिखाई गई थी।

15 अगस्त, 2021 को लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र के नाम संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की थी कि स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के 75 सप्ताह के दौरान 75 वंदे भारत ट्रेनें देश के हर कोने को जोड़ेगी।

वंदे भारत ट्रेन की पहचान गति, सुरक्षा और सेवा है। वंदे भारत 160 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति तक चल सकती है। इसमें शताब्दी ट्रेन जैसी यात्रा अपार्टमेंट हैं, लेकिन यात्रियों को इस ट्रेन में बेहतर यात्रा अनुभव मिलेगा। गति और सुविधा के लिहाज से यह ट्रेन भारतीय रेलवे के लिए बड़ी छलांग है।

उदाहरण के लिए नई दिल्ली और वाराणसी के बीच निर्धारित आवागमन में लगभग आठ घंटे लगते हैं। इससे यह इन दोनों शहरों को जोड़ने वाली सबसे तेज गति की ट्रेन की तुलना में 40-50 प्रतिशत तेज हो गई।

इसके अलावा वंदे भारत ट्रेन के सभी कोच स्वचालित दरवाजों से सुसज्जित हैं। इसमें एक जीपीएस आधारित आडियो विजुअल यात्री सूचना प्रणाली है। इसमें मनोरंजन प्रयोजनों के लिए ऑनबोर्ड हॉट स्पाट वाई-फाई, और बहुत आरामदायक बैठने की जगह है। इसमें एग्जीक्यूटिव क्लास में घूमने वाली कुर्सियां भी हैं। इसके प्रत्येक कोच में गर्म भोजन के अलावा गर्म और ठंडे पेय परोसने की सुविधाओं के साथ एक पैंट्री की सुविधा है। वंदे भारत एक्सप्रेस में कुल 1,128 यात्रियों के बैठने की क्षमता है

देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वर्तमान में दो रूटों नई दिल्ली से कटरा (माता श्री वैष्णो देवी) और नई दिल्ली से वाराणसी के बीच चल रही है। इस साल की शुरुआत में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने खजुराहो से वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन की घोषणा की थी।

Tags: News1IndiapmmodiShatabdi and Vande Bharat Trainsvande bharat expressvande bharat train
Share197Tweet123Share49
Abhinav Shukla

Abhinav Shukla

Related Posts

Vande Bharat Express

PM Modi ने चार नए रूटों पर वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी, बोले– “विकसित भारत की रफ्तार हैं ट्रेनें

by Gulshan
November 8, 2025

Vande Bharat Express : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बनारस रेलवे स्टेशन से चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों...

Lucknow Mumbai Vande Bharat Express route

Lucknow-Mumbai Vande Bharat Express:लखनऊ से मुंबई का अब सफर होगा और तेज़ कितने घंटे में दोनों शहरों के बीच की दूरी होगी तय

by SYED BUSHRA
October 7, 2025

Vanday Bharat train: लखनऊ से मुंबई के बीच जल्द ही स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस चलने की तैयारी जोरों पर है।...

Vande Bharat Train: यूपी के यात्रियों के लिए नई सौगात,लखनऊ जंक्शन से सहारनपुर के बीच कब से दौड़ेगी नई सेमी हाई-स्पीड वंदे भारत

Vande Bharat Train: यूपी के यात्रियों के लिए नई सौगात,लखनऊ जंक्शन से सहारनपुर के बीच कब से दौड़ेगी नई सेमी हाई-स्पीड वंदे भारत

by SYED BUSHRA
October 3, 2025

UP to Get Its 15th Vande Bharat Train: उत्तर प्रदेश के यात्रियों को जल्द ही बड़ी सौगात मिलने वाली है।...

Agra News: किसने धीरेंद्र शास्त्री का ही निकाल दिया पर्चा, धर्मसभा हुई निरस्त,कौन है दीपक कुमार और क्यूं है चर्चा में,

Agra News: किसने धीरेंद्र शास्त्री का ही निकाल दिया पर्चा, धर्मसभा हुई निरस्त,कौन है दीपक कुमार और क्यूं है चर्चा में,

by SYED BUSHRA
September 8, 2025

Dhirendra Shastri’s Religious Event Cancelled in Agra: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की धर्मसभा शनिवार को आगरा में होनी...

Jobs in UP:प्रदेश के युवाओं को  बेहतर प्रशिक्षण,कौशल और भाषा में दक्ष बनाकर,स्वरोजगार और नौकरी से जोड़ा जाएगा

Jobs in UP:प्रदेश के युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण,कौशल और भाषा में दक्ष बनाकर,स्वरोजगार और नौकरी से जोड़ा जाएगा

by SYED BUSHRA
September 8, 2025

Efforts to connect youth with job's : प्रदेश में युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए नई योजना...

Next Post

Navratri 2022: मां स्कंदमाता को समर्पित है नवरात्रि का पांचवा दिन, ऐसे पूजा करने से होगी यश और धन की प्राप्ति

झुककर सलाम न करने पर दलित छात्र की पिटाई करने वाले गिरफ्तार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version