Wednesday, March 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

मां के प्रेमी ने उजागर होने के डर से मासूम की ली जान, वाराणसी पुलिस ने एनकाउंटर में दबोचा

वाराणसी में एक महिला के प्रेमी ने 10 वर्षीय मासूम की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी, क्योंकि उसने उन्हें आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी फैजान को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
August 13, 2025
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, क्राइम, वाराणसी
Varanasi
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Varanasi Police encounter: वाराणसी में रिश्तों के कलंक से जुड़ा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला के प्रेमी ने 10 साल के मासूम की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी, क्योंकि उसने उन्हें आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। रामनगर क्षेत्र में यह सनसनीखेज वारदात 10 दिन पहले हुई थी, जब बच्चा अचानक लापता हो गया। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने लगातार जांच की और आरोपी फैजान तक पहुंची। मंगलवार रात तस्दीक के दौरान आरोपी ने पुलिस की राइफल छीनकर भागने और फायरिंग करने की कोशिश की, जिसके बाद मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि महिला से भी पूछताछ जारी है।

गुमशुदगी से हत्या तक का सफर

रामनगर थाना क्षेत्र की एक महिला के पति की मौत दो साल पहले हो चुकी थी। महिला घरों में साफ-सफाई का काम करती थी, वहीं फैजान नाम का युवक भी काम करता था। दोनों के बीच नजदीकी संबंध बन गए। महिला का 10 वर्षीय बेटा सूरज 10 दिन पहले अचानक गायब हो गया, जिस पर मां ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच में पुलिस को महिला और फैजान की करीबी का पता चला, जिसके बाद फैजान की निगरानी शुरू की गई। जल्द ही बावन बीघा इलाके में सूरज का शव बरामद हुआ, जिससे मामले ने नया मोड़ ले लिया।

RELATED NEWS

Varanasi

वाराणसी में मणिकर्णिका घाट विवाद: सपा सांसद वीरेंद्र सिंह का पुलिस से टकराव, कार्यकर्ताओं संग धरने पर बैठे

January 25, 2026
Varanasi

वाराणसी दालमंडी में बुलडोजर का एक्शन: सड़क चौड़ीकरण के लिए ध्वस्तीकरण शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

January 7, 2026

सच सामने आने का डर बना मौत की वजह

पूछताछ में फैजान ने कबूल किया कि सूरज ने उसे अपनी मां के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था और कई लोगों से इसका जिक्र भी किया था। इसी डर से उसने अपने साथी राशिद के साथ मिलकर बच्चे को मैदान में ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दी। Varanasi पुलिस के मुताबिक हत्या की योजना में मां की कोई स्पष्ट भूमिका अभी सामने नहीं आई है, लेकिन जांच जारी है।

मंगलवार रात Varanasi पुलिस फैजान और राशिद को वारदात की तस्दीक के लिए घटनास्थल ले जा रही थी, तभी फैजान ने एक पुलिसकर्मी की बंदूक छीनकर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई, जो उसके पैर में लगी। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि साथी राशिद पर भी सख्ती की जा रही है।

मोदी सरकार के मंत्री Kirtivardhan Singh पर ‘जमीन कब्जा’ बम! बृजभूषण के विरोधी खेमे में हलचल, कोर्ट के आदेश पर FIR

Tags: Varanasi
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Varanasi

वाराणसी में मणिकर्णिका घाट विवाद: सपा सांसद वीरेंद्र सिंह का पुलिस से टकराव, कार्यकर्ताओं संग धरने पर बैठे

by Mayank Yadav
January 25, 2026

Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मणिकर्णिका घाट के पुनर्विकास कार्य को लेकर छिड़ा विवाद अब राजनीतिक संग्राम में...

Varanasi

वाराणसी दालमंडी में बुलडोजर का एक्शन: सड़क चौड़ीकरण के लिए ध्वस्तीकरण शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

by Mayank Yadav
January 7, 2026

Varanasi Dalmandi Demolition News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित ऐतिहासिक दालमंडी क्षेत्र में बुधवार को प्रशासन का 'पीला पंजा' एक...

Varanasi

Varanasi में सत्ता का नशा: बीजेपी पार्षद के बेटे ने दरोगा को सरेराह कूटा, बरसाए थप्पड़!

by Mayank Yadav
January 2, 2026

Varanasi News: धर्मनगरी वाराणसी में नए साल के जश्न के बीच कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक गंभीर घटना सामने...

Varanasi

शर्मसार हुई शिव की नगरी: जापानी सांता को बीच घाट पर घेरा, सरेआम बेइज्जती ने देश का सिर झुकाया!

by Mayank Yadav
December 29, 2025

Varanasi News: आध्यात्मिक राजधानी काशी के पवित्र दशाश्वमेध घाट पर 25 दिसंबर 2025 को हुई एक घटना ने भारत की...

Varanasi Range WhatsApp Bot

यूपी पुलिस का ‘डिजिटल प्रहार’: अब बिना नाम बताए वॉट्सऐप से फंसाएं अपराधी!

by Mayank Yadav
December 21, 2025

Varanasi Range WhatsApp Bot: वाराणसी पुलिस ने अपराध पर अंकुश लगाने के लिए तकनीक का सहारा लेते हुए उत्तर प्रदेश...

Next Post
Ghaziabad

Ghaziabad: तिलक और कलावे पर बवाल, छात्राओं को बाहर निकालने से भड़का विवाद

UP News

अब बच्चों को छूना भी पड़ेगा महंगा, टीचर्स पर लगा सख्त प्रतिबंध, यूपी में नए आदेश से स्कूलों में मचा हड़कंप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist