गुरूवार, सितम्बर 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

अब बच्चों को छूना भी पड़ेगा महंगा, टीचर्स पर लगा सख्त प्रतिबंध, यूपी में नए आदेश से स्कूलों में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अब छात्रों को शारीरिक या मानसिक रूप से दंडित करना पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए छड़ी से मारने, डांटने, थप्पड़ लगाने या जाति व धर्म के आधार पर भेदभाव जैसे व्यवहारों पर सख्त रोक लगा दी है। यदि कोई शिक्षक इन नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, ऐसे मामलों की शिकायत दर्ज कराने के लिए एक टोल-फ्री नंबर भी उपलब्ध कराया गया है।

by Gulshan
अगस्त 13, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
UP News
Share on FacebookShare on Twitter

UP News : उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों की सुरक्षा एवं गरिमा सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा विभाग ने अहम कदम उठाए हैं। अब किसी भी शिक्षक या स्कूल स्टाफ को छात्र-छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार, मारपीट या मानसिक प्रताड़ना करने की अनुमति नहीं होगी। विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि बच्चों को न तो डांटना, न ही थप्पड़ मारना, चिकोटी काटना या शारीरिक दंड देना वैध होगा।

बेसिक शिक्षा विभाग ने यह आदेश जारी करते हुए कहा है कि अब स्कूलों, छात्रावासों, जेजे होम्स और बाल संरक्षण गृहों में किसी भी बच्चे को शारीरिक या मानसिक रूप से प्रताड़ित नहीं किया जा सकता। महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने प्रदेश के सभी बीएसए (बेसिक शिक्षा अधिकारी) को निर्देशित किया है कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) के दिशानिर्देशों के अनुसार हर संस्थान में शिकायत निवारण की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाए। इसके तहत हर स्कूल व बाल संरक्षण संस्थान में शिकायत पेटिका लगाना अनिवार्य होगा ताकि बच्चों की आवाज़ सुनी जा सके। यदि जरूरत पड़ी तो इस कार्य में गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) की भी मदद ली जा सकती है।

RELATED NEWS

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

सितम्बर 5, 2026
Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

सितम्बर 2, 2026

बच्चों के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी

बच्चों को यह जानकारी भी दी जाएगी कि वे किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की स्थिति में अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इसके लिए शिक्षा विभाग ने एक निःशुल्क हेल्पलाइन नंबर 1800-889-3277 जारी किया है, जिस पर बच्चे या उनके अभिभावक अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

शिक्षा के अधिकार का सम्मान

नई व्यवस्था के अंतर्गत अब छात्रों को चिकोटी काटना, थप्पड़ मारना, अपमानजनक तरीके से डांटना, मैदान में दौड़ाना या घुटनों के बल बैठाना जैसे दंड देना पूरी तरह वर्जित होगा। इसके अतिरिक्त किसी भी छात्र को कक्षा में बंद करना, यौन उत्पीड़न, बिजली का झटका देना या जाति, धर्म और लिंग के आधार पर भेदभाव करना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है।

यह भी पढ़ें : हमीरपुर में युवक को 5 दबंगों ने बनाया बंधक, बेरहमी से पीटकर…

शिक्षा विभाग ने कहा है कि इन निर्देशों का पालन न केवल सभी स्कूलों में अनिवार्य होगा, बल्कि इसके उल्लंघन पर कठोर कार्रवाई भी की जाएगी। इसका उद्देश्य बच्चों को एक सुरक्षित, समान और सम्मानजनक शैक्षणिक वातावरण प्रदान करना है, जिससे उनका शारीरिक और मानसिक विकास सुचारु रूप से हो सके और शिक्षा का अधिकार बाधित न हो।

Tags: UP News
Share196Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Agra Lucknow Expressway Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। फतेहाबाद थाना क्षेत्र...

Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

Mohanlalganj murder case accused death: कोतवाली क्षेत्र के पुरसेनी रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया,...

UP officers retirement

UP Officers Retirement: यूपी में 21 अफसरों की सेवा पूरी, 3 IAS समेत 10 IPS हुए रिटायर

by SYED BUSHRA
सितम्बर 1, 2026

UP officers retirement:उत्तर प्रदेश में सोमवार, 31 अगस्त को प्रशासन और पुलिस विभाग के कुल 21 अधिकारियों का सेवाकाल पूरा...

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

by Kirtika Tyagi
अगस्त 30, 2026

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने बलिया पहुंचे। उन्होंने प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया...

Kanpur Yashi Accident

Raksha Bandhan Tragedy: कानपुर में 25 फीट गहरे गड्ढे में समाई किशोरी , बहनो की आंखों के सामने हुई दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 29, 2026

 Kanpur Yashi Accident:कानपुर के महाराजपुर क्षेत्र के पुरवामीर गांव में रक्षाबंधन का त्योहार एक परिवार के लिए जिंदगी भर का...

Next Post
UP Rural Abadi Bill 2025 UP Gharouni Law

Bird Flu खतरे पर यूपी में अलर्ट, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश – चिड़ियाघरों से लेकर पोल्ट्री फार्म तक कड़ी निगरानी

akshay kumar car seized in jammu traffic police action over tinted glass violation

कहां सीज हुई अक्षय कुमार की रेंज रोवर ,सोशल मीडिया पर मचा हंगामा जानिए क्या है पूरा मामला

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In