Site icon News1India

सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा “किंग कॉन्ग”

Viral News

Viral News : सोशल मीडिया पर कब और क्या वायरल हो जाए, यह कोई नहीं जान पाएगा। रोज़ाना सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियोज़ वायरल होते हैं। कभी वीडियो को देख हमें काफी हंसी आती है, कभी कोई सीख मिलती है तो कभी हमारा मन उस वीडियो को देखकर काफी उदास और शांत हो जाता है। इंसानों की तो बात ही निराली है रोज़ कोई अतरंगी और नया वीडियो हमें सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलता ही है।

लेकिन अब तो जानवर भी सुर्खियां बटोरने में पीछे नहीं हैं। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इस वक्त एक भैंसा सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इसका नाम है किंग कॉन्ग, लोग इसके बारे में खूब चर्चा कर रहे हैं। क्या आप सोच सकते हैं कि कोई भैंसा इतना क्यूट भी हो सकता है? ज्यादातर लोगों का जवाब न ही होगा। क्योंकि ये जानवार ही ऐसी किस्म का होता है जिसे देखकर कोई भी अपने कदम पीछे कर लेगा।

यह भी पढ़ें : 78 लाख में चार्टर्ड प्लेन… बिना बताए बैंकाक जा रहा था पूर्व मंत्री का बेटा…

लेकिन ये भैंसा औरों की तरह नहीं है। ये वाकई में काफी अलग है। आपको जानकर हैरानी होगी कि किंग कॉन्ग अपनी विशालकाय बॉडी और प्यारे अंदाज के साथ पूरी दुनिया में छाया हुआ है। इस भैंसे को न केवल गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह मिली है, बल्कि लोग भी इसके फैन बन गए हैं। किंग कॉन्ग की ऊंचाई सिर्फ तीन साल में 6 फीट 8 इंच तक पहुंच गई है, जो इसे आम भैंसों से बहुत अलग बनाता है।

सोशल मीडिया पर छाया प्यारा भैंसा

किंग कॉन्ग, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और अब तक का सबसे प्यारा भैंसा माना जा रहा है, यह सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरता नज़र आ रहा है। यह भैंसा न केवल अपनी विशालकाय बॉडी के लिए जाना जा रहा है, बल्कि इसकी शांति और इंसानों के साथ खेलने की आदत भी लोगों को आकर्षित कर रही है। इसके अलावा, यह केले खाना बहुत पसंद करता है, जो इसे और भी क्यूट बनाता है।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक, किंग कॉन्ग थाईलैंड के निनलानी फार्म में रहता है और इसकी लंबाई एक सामान्य वयस्क भैंसे से लगभग 20 इंच ज्यादा है। यह भैंसा अपनी उम्र और आकार के कारण खासा ध्यान आकर्षित कर रहा है। निनलानी फार्म के मालिक, सुचार्ट बून्चरोएन के मुताबिक, किंग कॉन्ग का जन्म 1 अप्रैल 2021 को हुआ था और शुरू से ही यह सामान्य भैंसों से कहीं ज्यादा लंबा और चौड़ा था।

Exit mobile version