शुक्रवार, अक्टूबर 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
🔍

78 लाख में चार्टर्ड प्लेन… बिना बताए बैंकाक जा रहा था पूर्व मंत्री का बेटा, फिर हुआ कुछ ऐसा

Tanaji Sawant Son Rishikant Sawant : महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री तानाजी सावंत (Tanaji Sawant) के बेटे ऋषिराज सावंत (Rishikant Sawant ) 9 फरवरी को पुणे एयरपोर्ट(Pune Airport) से लापता हो गए.

by Kirtika Tyagi
फ़रवरी 13, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय

Tanaji Sawant Son Rishikant Sawant : महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री तानाजी सावंत (Tanaji Sawant) के बेटे ऋषिराज सावंत (Rishikant Sawant ) 9 फरवरी को पुणे एयरपोर्ट(Pune Airport) से लापता हो गए. जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू की और सावंत परिवार में भी हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है, कि मंगलवार को ऋषिराज ने खुलासा किया कि उन्होंने अपनी बिजनेस ट्रिप को परिवार के गुस्से से बचने के लिए सबसे छिपा रखा था। लेकिन उनकी ‘अपहरण’ की खबरों से बवाल मच गया। जिसके बाद जांच में पता चला कि ऋषिराज बैंकॉक जाने वाली एक चार्टर्ड फ्लाइट में सवार थे, लेकिन उस फ्लाइट का रास्ता बदलकर पुणे एयरपोर्ट पर उतार दिया गया था।

इसी बीच मंगलवार को एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नागरिक उड्डयन विभाग के निर्देश पर चार्टर्ड विमान को पुणे एयरपोर्ट पर लौटने का आदेश दिया गया। उस समय विमान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पोर्ट ब्लेयर (श्री विजयपुरम) के ऊपर उड़ान भर रहा था। जब पुलिस ने पायलट को पुणे वापस लौटने के लिए कहा, तो शुरुआत में पायलट को यह कॉल फर्जी लगी। हालांकि, एविएशन विभाग की पुष्टि के बाद पायलट ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए विमान का रुख पुणे की ओर मोड़ दिया।

RELATED NEWS

No Content Available

परिवार को बिना बताए बिजनेस ट्रिप पर निकले

पूछताछ के दौरान ऋषिराज तानाजी सावंत ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बैंकॉक यात्रा की योजना परिवार से छुपाने का फैसला किया था। उन्होंने हाल ही में एक बिजनेस ट्रिप के तहत दुबई की यात्रा की थी और उन्हें डर था कि परिवार उनकी इस नई यात्रा का विरोध करेगा। ऋषिराज ने स्पष्ट किया कि वह काम के सिलसिले में बैंकॉक जा रहे थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि चार्टर्ड विमान में सवार ऋषिराज और उनके दो दोस्तों को यह जानकारी नहीं दी गई थी कि फ्लाइट पुणे की ओर लौट रही है। बीच उड़ान में किसी तरह के विवाद से बचने के लिए जानबूझकर यह बात उनसे छुपाई गई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, ऋषिराज ने बैंकॉक की अपनी गुप्त यात्रा के लिए चार्टर्ड विमान की बुकिंग पर 78.50 लाख रुपये खर्च किए थे।

घबराए तानाजी तुरंत पहुंचे पुलिस आयुक्त कार्यालय

बता दें, की 9 फरवरी शाम करीब 4 बजे पुणे पुलिस कंट्रोल रूम को एक कॉल मिली, जिसमें दावा किया गया कि शिवसेना नेता तानाजी सावंत के 32 वर्षीय बेटे ऋषिराज सावंत का अपहरण कर लिया है। यह खबर सुनकर घबराए तानाजी सावंत तुरंत पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत किडनैपिंग का केस दर्ज कर लिया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि ऋषिराज ने बैंकॉक जाने के लिए एक चार्टर्ड फ्लाइट बुक की थी।

Tags: Tanaji Sawant Son Rishikant Sawant

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

No Content Available
Next Post
Viral News

सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा "किंग कॉन्ग"

President rule in Manipur: इस नेता की ‘मुहर’ के बाद मणिपुर में लगा राष्ट्रपति शासन, अब प्रदेश के सुधरेंगे हालात

President rule in Manipur: इस नेता की ‘मुहर’ के बाद मणिपुर में लगा राष्ट्रपति शासन, अब प्रदेश के सुधरेंगे हालात

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In