Monday, December 22, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home वायरल खबर

Does God Exist? किसने कहा खुदा से बेहतर तो मोदी हैं, किसके बीच हुई आस्था, तर्क और नैतिकता पर खुली बहस

द लल्लनटॉप के कार्यक्रम में जावेद अख्तर और मुफ्ती शमाइल नदवी के बीच खुदा के अस्तित्व पर तीखी बहस हुई। गाजा, हिंसा, आस्था और नैतिकता जैसे मुद्दों पर दोनों ने अपने-अपने तर्क रखे।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
December 22, 2025
in वायरल खबर
Does God exist debate India
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

God Existence Debate:करीब दो घंटे तक चली इस चर्चा ने आस्था, तर्क, नैतिकता और इंसानी पीड़ा जैसे गहरे सवालों को सामने रखा। द लल्लनटॉप के इस खास कार्यक्रम का विषय था—“क्या खुदा का अस्तित्व है?” यह मौका इसलिए भी खास था, क्योंकि एक ओर खुद को नास्तिक मानने वाले मशहूर लेखक जावेद अख्तर थे, तो दूसरी ओर धार्मिक विद्वान मुफ्ती शमाइल नदवी। दोनों ने खुले मंच पर अपने विचार रखे और एक-दूसरे के तर्कों को चुनौती दी।

जावेद अख्तर के सवाल

जावेद अख्तर ने अपनी बात रखते हुए गाजा युद्ध का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि अगर खुदा हर जगह मौजूद है और दयालु भी है, तो फिर गाजा में हो रही तबाही को कैसे नजरअंदाज किया जा सकता है। उन्होंने कहा, “अगर आप सर्वशक्तिमान हैं और हर जगह हैं, तो गाजा में भी होंगे। वहां बच्चों की मौत हो रही है, फिर भी आप चाहते हैं कि मैं आप पर भरोसा करूं?”

RELATED POSTS

No Content Available

उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि इस मामले में तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बेहतर लगते हैं, क्योंकि कम से कम कुछ चिंता तो दिखाते हैं। जावेद अख्तर ने यह भी सवाल उठाया कि खुदा के नाम पर सवाल पूछना क्यों गलत माना जाता है। उनका कहना था, “किस तरह का खुदा है जो मासूम बच्चों को बमों से मरते देखता रहे? अगर ऐसा खुदा है, तो उसका न होना ही बेहतर है।”

मुफ्ती शमाइल नदवी का जवाब

मुफ्ती शमाइल नदवी ने इन सवालों का शांत और दार्शनिक तरीके से जवाब दिया। उन्होंने कहा कि दुनिया में बुराई के लिए खुदा नहीं, बल्कि इंसान की अपनी आजादी जिम्मेदार है। उनके मुताबिक, “खुदा ने इंसान को चुनने की आजादी दी है। हिंसा, बलात्कार और युद्ध इंसान के फैसलों का नतीजा हैं, खुदा का नहीं।”

उन्होंने यह भी कहा कि विज्ञान और धर्म को एक ही तराजू में तौलना सही नहीं है। विज्ञान भौतिक दुनिया तक सीमित है, जबकि खुदा उससे परे है। मुफ्ती नदवी ने कहा, “विज्ञान यह बता सकता है कि ब्रह्मांड कैसे चलता है, लेकिन यह नहीं बता सकता कि उसका अस्तित्व क्यों है।” उन्होंने जावेद अख्तर से कहा कि अगर किसी बात का जवाब नहीं पता, तो यह कहना भी सही नहीं कि खुदा है ही नहीं।

विश्वास और आस्था पर बहस

कार्यक्रम में विश्वास और आस्था के फर्क पर भी चर्चा हुई। जावेद अख्तर ने कहा कि विश्वास सबूत, तर्क और गवाही पर टिका होता है, जबकि आस्था बिना प्रमाण मान लेने को कहती है। उनके मुताबिक, जहां न सबूत हो, न तर्क और न गवाह, फिर भी मानने को कहा जाए, वही आस्था है। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी सोच सवाल पूछने से रोकती है।

नैतिकता पर बोलते हुए जावेद अख्तर ने कहा कि नैतिकता प्रकृति की देन नहीं, बल्कि इंसानों की बनाई हुई व्यवस्था है। उन्होंने इसे ट्रैफिक नियमों से तुलना करते हुए कहा कि ये समाज के लिए जरूरी हैं, लेकिन प्रकृति में अपने आप मौजूद नहीं होते।

सोशल मीडिया पर बहस तेज

कार्यक्रम खत्म होते ही यह बहस सोशल मीडिया पर छा गई। कुछ लोगों ने जावेद अख्तर के सवालों को जरूरी और साहसी बताया, जबकि कई लोगों ने इसे धार्मिक आस्थाओं पर हमला कहा। वहीं, मुफ्ती शमाइल नदवी को उनके संयम और संतुलित जवाबों के लिए भी काफी समर्थन मिला।

Continue Reading
Tags: God Existence DebateJaved Akhtar NewsReligion and Atheism
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
Mohan Bhagwat on Bangladesh Hindus

Mohan Bhagwat Statement: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार, भारत की जिम्मेदारी और हिंदू एकजुटता पर संघ प्रमुख का बड़ा बयान

Aravali hills protection threat India

Aravali Hills: सरकार की कौन सी नई परिभाषा से बढ़ी चिंता, क्या उत्तर भारत के लिए अरावली का बचना बेहद जरूरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version