Monday, November 16, 2026 7:08 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » Mohan Bhagwat Statement: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार, भारत की जिम्मेदारी और हिंदू एकजुटता पर संघ प्रमुख का बड़ा बयान

Mohan Bhagwat Statement: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार, भारत की जिम्मेदारी और हिंदू एकजुटता पर संघ प्रमुख का बड़ा बयान

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर खुलकर चिंता जताई। उन्होंने भारत की जिम्मेदारी, कूटनीति की सीमाएं और हिंदू एकता की जरूरत पर जोर देते हुए बड़ा संदेश दिया।

by SYED BUSHRA
22/12/2025
Mohan Bhagwat on Bangladesh Hindus

RSS chief Statement:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने पहली बार पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को लेकर खुलकर अपनी बात रखी है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि दुनिया में हिंदुओं के लिए अगर कोई एकमात्र देश है, तो वह भारत है। ऐसे में भारत सरकार को उनकी चिंता करनी ही होगी और इस मुद्दे को गंभीरता से लेना पड़ेगा।

भागवत ने बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति को कठिन बताते हुए कहा कि वहां वे अल्पसंख्यक हैं और कई तरह की परेशानियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सुरक्षा और सम्मान के लिए वहां के हिंदुओं को आपस में एकजुट रहना होगा। संघ प्रमुख ने भरोसा दिलाया कि भारत अपनी सीमाओं के भीतर रहकर जितनी मदद कर सकता है, उतनी कर रहा है।

सरकार की भूमिका पर बड़ा संकेत

मोहन भागवत ने भारत सरकार की भूमिका को लेकर भी अहम बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार इस विषय पर आंख बंद करके नहीं बैठी है। सरकार को इस पर संज्ञान लेना ही होगा और कुछ न कुछ करना पड़ेगा। उन्होंने यह भी इशारा किया कि संभव है सरकार पहले से ही इस दिशा में काम कर रही हो, लेकिन हर रणनीति को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता।

RELATED NEWS

No Content Available

भागवत ने कूटनीति की बारीकियों को समझाते हुए कहा कि कुछ बातें खुलकर बताई जाती हैं और कुछ बातें पर्दे के पीछे होती हैं। कई बार नतीजे तुरंत सामने आ जाते हैं, लेकिन कई बार असर दिखने में वक्त लगता है। इसका मतलब यह नहीं कि कोई कुछ कर ही नहीं रहा।

मौजूदा माहौल में बयान का महत्व

यह बयान ऐसे समय में आया है, जब हाल ही में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में TMC से सस्पेंड विधायक हुमायूं कबीर द्वारा प्रतीकात्मक रूप से बाबरी मस्जिद की नींव रखने की खबरें सामने आई थीं। ऐसे माहौल में भागवत का यह कहना कि “अगर हिंदू एकजुट हो जाएं, तो हालात बदल सकते हैं,” एक मजबूत संदेश माना जा रहा है।

उन्होंने न सिर्फ भारत के हिंदुओं से, बल्कि दुनिया भर में बसे हिंदुओं से भी अपील की कि वे बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं की मदद के लिए आगे आएं और उनके समर्थन में खड़े हों।

विरोधियों पर सीधा जवाब

कोलकाता के साइंस सिटी सभागार में संघ के शताब्दी समारोह के दौरान बोलते हुए मोहन भागवत ने अपने आलोचकों को भी करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि संघ का कोई दुश्मन नहीं है, लेकिन कुछ लोग अपने संकीर्ण स्वार्थ के चलते संघ के खिलाफ भ्रम फैलाते हैं। उनके मुताबिक, जिनकी “दुकानें बंद होने वाली होती हैं,” वही सबसे ज्यादा गलतफहमियां फैलाते हैं।

भागवत ने साफ किया कि उनका मकसद राजनीतिक सत्ता बदलना नहीं है। उन्होंने कहा, “मेरा काम समाज को बदलना है। हम सामाजिक बदलाव के लिए काम करते हैं। जब समाज का चरित्र बदलेगा और वह संगठित होगा, तो राजनीति अपने आप बदल जाएगी।”

युवाओं को खास संदेश

संघ प्रमुख ने युवाओं से भी खास अपील की। उन्होंने कहा कि केवल सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा न करें, बल्कि सच्चाई को समझें और अपने अनुभव से सीखें। उनका कहना था कि जागरूक और सोचने वाला युवा ही समाज को सही दिशा दे सकता है।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Aravali hills protection threat India

Aravali Hills: सरकार की कौन सी नई परिभाषा से बढ़ी चिंता, क्या उत्तर भारत के लिए अरावली का बचना बेहद जरूरी

Jitan Ram Manjhi commission statement

Controversial Statement: कमीशन, पार्टी फंड और चुनावी तैयारी पर किसने की विवादित खुली और बेबाक बातें

Namo Bharat train video case

Namo Bharat Train: ट्रेन का आपत्तिजनक वॉयरल क्लिप मामला किसने बनाया था वीडियो , लोको पायलट क्यों हुआ सस्पेंड

POPULAR POST

U19 Asia Cup Final: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का धमाका, जीत के बाद पिता से भावुक बातचीत

U19 Asia Cup Final: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का धमाका, जीत के बाद पिता से भावुक बातचीत

November 14, 2026
Motion Tracking : बिना कैमरे के कैसे पता लगा लेते हैं इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस हमारी हर हरकत, क्या है इसके पीछे का विज्ञान?

Motion Tracking : बिना कैमरे के कैसे पता लगा लेते हैं इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस हमारी हर हरकत, क्या है इसके पीछे का विज्ञान?

November 12, 2026
Family Tragedy : गंगा एक्सप्रेसवे पर उजड़ गया पूरा परिवार, एक साथ उठीं चार अर्थियां,पति पत्नी सहित दो मासूमो की मौत

Family Tragedy : गंगा एक्सप्रेसवे पर उजड़ गया पूरा परिवार, एक साथ उठीं चार अर्थियां,पति पत्नी सहित दो मासूमो की मौत

November 12, 2026
Bank Holiday : कल बैंक जाने से पहले जान लें छुट्टी का नियम, शनिवार और छठ पर कहां कहां बंद रहेंगी शाखाएं?

Bank Holiday : कल बैंक जाने से पहले जान लें छुट्टी का नियम, शनिवार और छठ पर कहां कहां बंद रहेंगी शाखाएं?

November 13, 2026
Census Update : यूपी में डिजिटल जनगणना शुरू, घर बैठे देने होंगे सवालों के जवाब; जानिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का तरीका

Census Update : यूपी में डिजिटल जनगणना शुरू, घर बैठे देने होंगे सवालों के जवाब; जानिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का तरीका

November 16, 2026
Flight Scare :न्यूजीलैंड में बाल-बाल बचे शुभमन गिल और केएल राहुल, लैंडिंग से पहले विमान को क्यों वापस लौटाना पड़ा?

Flight Scare :न्यूजीलैंड में बाल-बाल बचे शुभमन गिल और केएल राहुल, लैंडिंग से पहले विमान को क्यों वापस लौटाना पड़ा?

November 12, 2026

LATEST

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

November 16, 2026
Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

November 16, 2026
Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

November 16, 2026
Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

November 16, 2026
Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

November 16, 2026
ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

November 16, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India