शुक्रवार, अक्टूबर 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Ketan Murder case: फिल्ममेकर संजय गुप्ता ने मीडिया ट्रायल पर उठाए सवाल, रिया चक्रवर्ती से करी तुलना, सोशल मीडिया पर बहस तेज़

फिल्म निर्माता संजय गुप्ता ने सिया गोयल के मामले में जल्दबाजी में फैसला सुनाने से बचने की अपील की है। उन्होंने रिया चक्रवर्ती के मीडिया ट्रायल का जिक्र किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर तीखी बहस शुरू हो गई।

by SYED BUSHRA
जुलाई 4, 2026
in वायरल खबर
Sanjay Gupta on Siya Goyal Case
Share on FacebookShare on Twitter

Sanjay Gupta on Siya Goyal Case: फिल्म निर्माता संजय गुप्ता ने केतन अग्रवाल मामले की आरोपी सिया गोयल को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिस पर सोशल मीडिया पर लोगों के बीच बहस छिड़ गई है। उन्होंने कहा कि किसी भी मामले में जांच पूरी होने और सभी सबूत सामने आने से पहले किसी को दोषी मान लेना सही नहीं है। संजय गुप्ता ने लोगों से अपील की कि सिया गोयल के साथ वही रवैया न अपनाया जाए, जो कुछ साल पहले अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के साथ देखने को मिला था।

सोशल मीडिया पर लिखा पोस्ट

संजय गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि वह न तो किसी का समर्थन कर रहे हैं और न ही किसी को निर्दोष या दोषी बता रहे हैं। उनका कहना था कि वह सिर्फ यह कहना चाहते हैं कि किसी भी व्यक्ति पर बिना पूरी जांच के फैसला नहीं सुनाना चाहिए। उन्होंने लिखा कि देश पहले भी टीवी चैनलों और सोशल मीडिया पर चलने वाला मीडिया ट्रायल देख चुका है, जहां सबूत आने से पहले ही लोगों ने अपनी राय बना ली थी। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा लगता है जैसे समाज ने उस घटना से कोई सीख नहीं ली।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

यूजर्स ने जताई नाराजगी

संजय गुप्ता की इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर की। एक यूजर ने लिखा कि वह हर बार किसी भी बहस का गलत पक्ष चुन लेते हैं और उन्हें ऐसी तुलना करने से बचना चाहिए।

एक दूसरे यूजर ने लिखा कि सिया गोयल के खिलाफ कई बातें सामने आ चुकी हैं। उसके अनुसार, अगर वह अपने रिश्ते से खुश नहीं थीं तो अलग हो सकती थीं, लेकिन किसी की जान लेने का रास्ता नहीं चुनना चाहिए था।

एक अन्य यूजर ने सवाल उठाया कि रिया चक्रवर्ती और सिया गोयल के मामलों की तुलना कैसे की जा सकती है। उसने कहा कि अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार, सिया अपने मंगेतर के साथ उस जगह पर मौजूद थीं, जहां से कथित तौर पर उन्हें खाई में धक्का दिया गया था। इसलिए दोनों मामलों को एक जैसा बताना सही नहीं है।

रिया चक्रवर्ती का मामला फिर चर्चा में

साल 2020 में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद रिया चक्रवर्ती लगातार सुर्खियों में रहीं। उन पर कई तरह के आरोप लगाए गए और टीवी चैनलों से लेकर सोशल मीडिया तक उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा। बाद में कथित ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने उन्हें गिरफ्तार भी किया था। उस समय मीडिया ट्रायल को लेकर पूरे देश में लंबी बहस हुई थी।

क्या है केतन अग्रवाल मामला

केतन अग्रवाल मामले में शुरुआत में यह माना गया था कि 18 जून को लोहागढ़ किले की ट्रैकिंग के दौरान पहाड़ी से गिरने की वजह से उनकी मौत हुई। लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, पुलिस को हत्या की आशंका होने लगी। जांच एजेंसियों को शक है कि इस कथित साजिश में केतन की मंगेतर सिया गोयल और उनके कथित प्रेमी चेतन चौधरी की भूमिका हो सकती है। हालांकि, मामले की जांच अभी जारी है और अंतिम सच जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।

Tags: News1IndiaSanjay GuptaSiya Goyal Case
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Next Post
UP Monsoon Weather Update

UP Weather Update: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में गरज-चमक और बारिश का अलर्ट जारी

Ketan Agrawal Murder Case

Ketan Murder Case: पुलिस को मिले डिजिटल सुराग, कोड वर्ड, सीक्रेट दूसरे मोबाइल डेटा की जांच तेज, क्या तकनीकी सबूतों पर टिकी है पूरी पड़ताल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In