Saturday, November 15, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्रिकेट न्यू़ज

क्रिकेट और फिल्मी दुनिया के सबसे चर्चित कपल ने क्यों छोड़ा भारत ,कहां हुऐ शिफ्ट किसने किया खुलासा

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने मीडिया और भीड़भाड़ से बचने के लिए लंदन में बसने का फैसला किया। डॉ. श्रीराम नेने के मुताबिक, दोनों अपने बच्चों को एक सामान्य माहौल में बड़ा करना चाहते हैं।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
April 28, 2025
in क्रिकेट न्यू़ज, मनोरंजन
Virat Anushka London shift reason
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Bollywood news : क्रिकेट और फिल्मी दुनिया का सबसे चर्चित कपल,विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को क्रिकेट और बॉलीवुड का सबसे प्यारा कपल माना जाता है। विराट जहां क्रिकेट की दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों में गिने जाते हैं, वहीं अनुष्का भी बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर हैं। शादी के बाद से दोनों सोशल मीडिया पर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। अनुष्का अपने बच्चों के साथ समय बिताने को तरजीह देती हैं और विराट भी जब क्रिकेट से फुर्सत पाते हैं तो लंदन जाकर परिवार के साथ वक्त बिताते हैं। हालांकि, लंदन में ज्यादा समय बिताने को लेकर विराट को सोशल मीडिया पर कई बार ट्रोल भी किया गया है।

लंदन क्यों पसंद आया विराट-अनुष्का को?

अक्सर खबरें आती रहती हैं कि विराट और अनुष्का भारत के बजाय लंदन में ज्यादा समय बिता रहे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की लंदन में घूमते हुए तस्वीरें भी खूब वायरल होती रहती हैं। लेकिन दोनों ने खुद कभी यह नहीं बताया कि उन्होंने लंदन में रहने का फैसला क्यों लिया। अब इस राज से पर्दा उठा है।

RELATED POSTS

Nana Patekar and Neelakanti Patekar relationship

Bollywood News:कौन सा एक्टर Me too से फिर चर्चा में, पति पत्नी सालों से रहते अलग पर नहीं हुआ तलाक

July 24, 2025
Paresh Rawal birthday special life and love story

Birthday Special: बैंक एम्पलाई से अभिनय के शिखर तक बाबू भाई का जीवन,जाने उनकी प्रेम कहानी और परिवार

May 30, 2025

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के पति डॉ. श्रीराम नेने ने इस बारे में खुलकर बताया है। उनके मुताबिक, विराट और अनुष्का इतनी बड़ी हस्तियां हैं कि भारत में उन्हें खुलकर आम जिंदगी जीने का मौका नहीं मिलता। हर वक्त मीडिया और फैंस की नजरें उन पर रहती हैं, जिससे उन्हें निजी जिंदगी जीने में मुश्किल होती है। इसी कारण उन्होंने लंदन में शिफ्ट होने का फैसला किया।

डॉ. नेने ने की विराट और अनुष्का की तारीफ

हाल ही में एक इंटरव्यू में डॉ. श्रीराम नेने ने रणवीर इलाहाबादिया से बातचीत करते हुए अनुष्का और विराट के बारे में दिलचस्प बातें शेयर कीं। उन्होंने बताया कि, “एक दिन हमारी अनुष्का से बातचीत हुई थी, जो बहुत प्यारी थी। अनुष्का और विराट बेहद अच्छे इंसान हैं और अपने बच्चों को एक सामान्य माहौल में बड़ा करना चाहते हैं।”

लंदन जाने की असली वजह

डॉ. नेने की बातें साफ इशारा करती हैं कि भारत में विराट और अनुष्का को पब्लिक अटेंशन की वजह से सामान्य जिंदगी जीना मुश्किल हो रहा था। बाहर निकलते ही लोगों की भीड़ लग जाती थी। ऐसे में दोनों ने सोचा कि ऐसी जगह रहना बेहतर होगा जहां वे शांति से अपने परिवार के साथ समय बिता सकें। डॉ. नेने ने कहा,
“वे लंदन शिफ्ट होने का सोच रहे थे, क्योंकि भारत में उन्हें अपनी सफलता का खुलकर आनंद नहीं मिल पा रहा था। हर छोटी-बड़ी बात पर मीडिया का ध्यान रहता था, जिससे उनकी निजी जिंदगी प्रभावित हो रही थी।”

Tags: Celebrity LifeVirat-Anushka
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Nana Patekar and Neelakanti Patekar relationship

Bollywood News:कौन सा एक्टर Me too से फिर चर्चा में, पति पत्नी सालों से रहते अलग पर नहीं हुआ तलाक

by SYED BUSHRA
July 24, 2025

Nana Patekar and Neelakanti Patekar relationship:बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। वजह है एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता...

Paresh Rawal birthday special life and love story

Birthday Special: बैंक एम्पलाई से अभिनय के शिखर तक बाबू भाई का जीवन,जाने उनकी प्रेम कहानी और परिवार

by SYED BUSHRA
May 30, 2025

Paresh Rawal Birthday Special: Life, Love Story & Family : परेश रावल का जन्म 30 मई 1955 को मुंबई में...

Virat-Anushka

Virat-Anushka पहुंचे रामनगरी अयोध्या: रामलला के किए दर्शन, हनुमान गढ़ी में लिया आशीर्वाद

by Mayank Yadav
May 25, 2025

Virat-Anushka Ayodhya visit: टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद विराट कोहली इन दिनों धार्मिक स्थलों की यात्रा पर हैं। पत्नी...

Virat Anushka

रिटायरमेंट की घोषणा के बाद विदेश रवाना हुआ पावर कपल, विराट अनुष्का की लेटेस्ट तस्वीरें आई सामने

by Gulshan
May 12, 2025

Virat Anushka : अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को फिल्म और क्रिकेट जगत के सबसे चहेते कपल्स में गिना जाता...

Ravindra Jadeja wife Rivaba Jadeja biography

Ravindra Jadeja : कौन है रविंद्र जडेजा की पत्नी, पल्लू में परंपरा,हाथ में राजनीति की कमान पढ़ी-लिखी और संस्कारी

by SYED BUSHRA
April 13, 2025

Ravindra Jadeja wife Rivaba Jadeja biography : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा न सिर्फ...

Next Post
मुंबई से श्रीनगर पहुंचे अभिनेता,किसने पहलगाम हमले पर जताया दुख, कहा “कश्मीर हमारा है”

मुंबई से श्रीनगर पहुंचे अभिनेता,किसने पहलगाम हमले पर जताया दुख, कहा "कश्मीर हमारा है"

UP Govt AI Training

यूपी में 10 लाख युवाओं को मिलेगा फ्री में AI ट्रेनिंग का सुनहरा मौका, सरकार ने शुरु की नई मुहीम...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version