Saturday, November 15, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्रिकेट न्यू़ज

Virat Kohli Fight: पुराने गुरू रवि शास्त्री ने विराट कोहली को दिया गुरूमंत्र, कह दी ये बड़ी बात

क्रिकेट के किंग विराट कोहली अपनी बैटिंग को लेकर जितना चर्चा में रहते हैं उतना ही वे मैदान पर अपने आक्रामक रवईये के लिए भी मशहूर हैं, हाल ही में विराट के गुस्से का कहर गौतम गंभीर एंड कंपनी को झेलना पड़ा था जिसके बाद से पूरा मामला लगातार तूल पकड़ रहा है और हर दिन कोई ना कोई अपडेट सामने आ रही है।

Vikas Baghel by Vikas Baghel
May 8, 2023
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

क्रिकेट के किंग विराट कोहली(VIRAT KOHLI) अपनी बैटिंग को लेकर जितना चर्चा में रहते हैं उतना ही वे मैदान पर अपने आक्रामक रवईये के लिए भी मशहूर हैं, हाल ही में विराट के गुस्से का कहर गौतम गंभीर एंड कंपनी को झेलना पड़ा था जिसके बाद से पूरा मामला लगातार तूल पकड़ रहा है और हर दिन कोई ना कोई अपडेट सामने आ रही है।

इस बार टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री(RAVI SHASTRI) ने कोहली को सपोर्ट करते हुए एक बयान दिया है जिसे लोग अलग-अलग एंगल से देख रहे हैं।

RELATED POSTS

Tata

Tata Brand Value: टाटा पहुंचा नयी ऊंचाइयों पर, आईपीएल ने लगाया चार चांद, जानिए क्या है मक़ाम

June 27, 2024

West Indies दौरे के लिए भारतीय टेस्ट और वनडे टीम का ऐलान,संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ की चमकी किस्मत

June 23, 2023

रवि शास्त्री फिलहाल IPL में इंग्लिश कांमेंट्री करते हैं। शास्त्री का विराट के लिए ये स्टटमेंट आया दिल्ली केपिटल्स  और रॉयल चैलेंजर बैंगलौर के बीच हुए मैच में। इस मैच में दिल्ली की ओर से फिल सॉल्ट काफी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे थे जिससे शास्त्री काफी प्रभावित हुए और उन्होंने कहा ““If you get going, don’t change your tempo; try and up the ante.” हिंदी में इसका अर्थ है कि “यदि तुम जा रहे हो, तो अपनी गति मत बदलो; कोशिश करो और आगे बढ़ो” शास्त्री ने कहा तो ये फिल सॉल्ट की बल्लेबाजी पर था लेकिन बाद में उन्होने इसे विराट कोहली की ओर मोड़ दिया।

शास्त्री ने आगे कहा “फिल साल्ट एक उदाहरण है, एक बार जब वह खांचे में आ गया, तो उसने जाने नहीं दिया। यह ऐसी चीज है जिसे विराट के नजरिए से देखा जा सकता है।’

शास्त्री और विराट की आपस में काफी बनती थी, बल्कि जिस तरह से राजनीति में मोदी शाह की जोड़ी मानी जाती है उसी तरह क्रिकेट में शास्त्री और विराट की जोड़ी फेमस थी। बाद में शास्त्री रिटायर हो गए और फिर कोहली ने भी भारतीय टीम की कप्तनी छोड़ दी, लेकिन जो गुरू शिष्य का रिश्ता रवि शास्त्री और विराट कोहली के बीच था वो आज भी कायम है। शायद इसीलिए शास्त्री ने अपने शिष्य विराट को सही समय पर सही राय दी है।

शास्त्री की राय क्यो जरूरी है?

विराट कोहली जब से लय में वापस आए हैं तभी से उनका बल्ला लगातार चल रहा है और वे रिकॉर्डस् की बारिश करते जा रहे हैं। IPL 2023 में भी कोहली का बल्ला ठीक ठाक ही चल रहा है लेकिन चाहे सौरव गांगुली हों या फिर गौतम गंभीर, काइल मेयर्स हों या फिर नवीन उल हक, इन सभी को इस सीजन कोहली के गुस्से से रूबरू होना पड़ा। विराट विवादों में रहे, जुर्माना भी लगा और सोशल मीडिया पर कुछ तारीफतो कुछ किरकिरी भी हुई। लेकिन रवि शास्त्री इस बात को भांप गए कि इस लय में भी अगर विराट कोहली बल्ले से ज्यादा लगाव विवादों से रखेंगे तो वो ना तो उनके करियर के लिए ठीक होगा और ना ही भारतीय टीम के लिए। इसलिए शायद शास्त्री ने विराट को नसीहत दी कि आप जैसा कर रहें हैं वैसे कीजिए और आगे बढ़िए। शास्त्री ने कहा तो नहीं लेकिन उनका इशारा इसी ओर है कि विराट विवादों से दूर रहें।

Tags: ipl 2023ipl 2023 controversyipl 2023 kohli fightipl 2023 memesipl 2023 points tableipl 2023 predictionipl auction 2023ipl memes 2023ipl playoffs 2023ipl2023kohli vs gambhir ipl 2023liton das ipl 2023lsg vs rcb 2023rcb vs dc in ipl 2023rcb vs lsg 2023rcb vs lsg 2023 highlightsrcb vs lsg 2023 memestata ipl 2023virat kohli fight ipl 2023virat kohli ipl 2023virat vs gambhir ipl 2023wtc final 2023ஐபிஎல் 2023
Share196Tweet123Share49
Vikas Baghel

Vikas Baghel

Related Posts

Tata

Tata Brand Value: टाटा पहुंचा नयी ऊंचाइयों पर, आईपीएल ने लगाया चार चांद, जानिए क्या है मक़ाम

by Mayank Yadav
June 27, 2024

Tata Brand Value: आईपीएल स्पॉन्सरशिप ने टाटा समूह को काफी लाभ दिया है। टाटा की ब्रांड वैल्यू पहले की तुलना...

West Indies दौरे के लिए भारतीय टेस्ट और वनडे टीम का ऐलान,संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ की चमकी किस्मत

by Vikas Baghel
June 23, 2023

12 जुलाई से भारतीय क्रिकेट टीम वेस्ट इंडीज का दौरा करेगी जहां दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट, 3 वनडे...

Sourav Ganguly ने गिनाईं Rohit Sharma की गलतियां, बताया WTC FINAL में हार का असली कारण

by Vikas Baghel
June 13, 2023

हाल ही में 7-11 जून तक इंग्लैंड के ओवल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल...

Shubman Gill: कैच के निर्णय पर सवाल उठाने के लिए ICC ने शुभमन को दी सजा, 15% मैच फीस का लगाया जुर्माना क्या ये ICC की दादागीरी है?

by Vikas Baghel
June 12, 2023

7-11 जून तक इंग्लैंड के ओवल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप(WTC FINAL 2023) की...

WTC FINAL में ICC नें दोनों टीमों पर लगाया जुर्माना, भारत पर पूरी तो ऑस्ट्रेलिया पर 80 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना

by Vikas Baghel
June 12, 2023

7-11 जून तक इंग्लैंड के ओवल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की समाप्ती के...

Next Post

अगर आपको साथ भी हो रही हैं ऐसी घटनाएं तो कुड़ली के सबसे खतरनाक दोष के है लक्षण...

Atiq Ahmad Murder: ‘अतीक का बेटा अभी जिंदा है, इंशा अल्लाह... हिसाब पूरा लिया जाएगा’ ट्वीट कर दी धमकी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version