Weather Forecast: दिल्ली में इस दिन बारिश, UP-MP समेत कई राज्यों में प्रचंड ठंड, जानें मौसम का अलर्ट

Delhi Weather News: उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण ठंड का असर बना हुआ है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार के कई क्षेत्रों में शीतलहर, घना कोहरा और बारिश की संभावना जताई गई है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के चलते तापमान गिरकर न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है।

UP Weather

weather forecast delhi, up, bihar, mp

Weather Update : उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण ठंड का असर बना हुआ है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार के कई क्षेत्रों में शीतलहर, घना कोहरा और बारिश की संभावना जताई गई है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के चलते तापमान गिरकर न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है। मौसम विभाग ने इन स्थितियों को देखते हुए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम ?

दिल्ली के अधिकतर इलाकों में आज मध्यम कोहरा छाया रहने की संभावना है, जबकि कुछ जगहों पर घना कोहरा छा सकता है। आसमान साफ ​​रहेगा। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इन दिनों कुछ जगहों पर मध्यम कोहरा छाया रह सकता है।

10 जनवरी को न्यूनतम तापमान गिरकर 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 11 और 12 जनवरी को हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इन दिनों अधिकतम तापमान 16 से 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

पहाड़ी राज्यों का मौसम

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और माइनस में पहुंचते तापमान ने पर्यटकों के लिए खास आकर्षण पैदा कर दिया है। आज यहां मौसम साफ रहेगा। कोहरे और शीतलहर की कोई संभावना नहीं है। आज उत्तराखंड में भी मौसम साफ रहेगा। कोहरे, शीतलहर या बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में आज और कल कुछ इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है। इस स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

यूपी और अन्य राज्यों का मौसम

अगले चार दिन तक लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिले घने कोहरे से प्रभावित रहेंगे। मौसम विभाग का अनुमान है कि 10 जनवरी तक सुबह के समय शहरों में कोहरा छाया रहेगा। इस दौरान रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड और बढ़ जाएगी। देखा जाए तो राजस्थान में कड़ाके की ठंड ने लोगों को बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में शीतलहर के चलते येलो अलर्ट जारी किया है। 10 से 12 जनवरी के बीच बीकानेर, भरतपुर और जयपुर संभाग में बारिश की संभावना है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें : तिरुपति बालाजी मंदिर में मची भयानक भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, राष्ट्रपति…

इसके अलावा अगले 48 घंटों के दौरान पटना, नालंदा, शेखपुरा, गया, लखीसराय, खगड़िया, बेगूसराय, मुंगेर और भागलपुर जैसे जिलों में घना कोहरा छाया रह सकता है। मध्य प्रदेश में ठंड का कहर एक बार फिर बढ़ने वाला है। प्रदेश का उत्तर-पश्चिमी हिस्सा रविवार से ही एक मौसमी सिस्टम के प्रभाव में आ गया है, और अब इस सिस्टम का असर पूरे राज्य में देखने को मिलेगा।

Exit mobile version