• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, September 26, 2025
News1India
  • Home
  • News ▼
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment ▼
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech ▼
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle ▼
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

साप्ताहिक राशिफल 2 जून से 8 जून 2025: मेष, तुला और धनु को अचानक होगा धनलाभ, इन राशियों को सतर्क रहने की जरूरत

Weekly Horoscope 2 to 8 june 2025: इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है; आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा; और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।

by Manish Pandey
June 2, 2025
in Latest News, धर्म
0
weekly horoscope

weekly horoscope

491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Saptahik Rashifal 2 to 8 june 2025: इस सप्ताह मेष, वृष और तुला राशि के जातकों के पारिवारिक संबंधों में सामंजस्य बना रहेगा, लेकिन कुछ मामलों में धैर्य रखना होगा। आर्थिक रूप से यह सप्ताह लाभदायक हो सकता है, नए स्रोतों से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कन्या राशि के जातकों का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा पर मौसमजनित बीमारियों से सतर्क रहने की अवश्यक्ता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी, वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। इस सप्ताह कुछ राशियों को किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। लाभ के अवसरों का पूरा उपयोग करें और निर्णय सोच-समझकर लें। आईए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए ये सप्ताह कैसा रहने वाला है।

मेष राशि
मेष राशि के जातकों का इस हफ्ते कामकाज को लेकर पराक्रम तथा आत्मविश्वास बहुत बड़ा चढ़ा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके लिए स्थिति सामान्य बनी रहेगी। पिता तथा अधिकारी वर्ग के साथ सामंजस्य बना कर चले। धन लाभ के लिहाज से हफ्ता आपको अच्छे लाभ दे सकता है। छात्र वर्ग को पढ़ाई से संबंधित मामलों में अधिक परिश्रम के उपरांत सफलता मिलेगी। सेहत का ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे। संतान के साथ मधुरता बढ़ेगी। आज धन का निवेश आपको लाभ दे सकता है।

Related posts

Ramlila of Kanpur: 148 बरस की हुई परेड की रामलीला, पहली बार कानपुर के रावण से लड़ेंगे दुबई के राम

Ramlila of Kanpur: 148 बरस की हुई परेड की रामलीला, पहली बार कानपुर के रावण से लड़ेंगे दुबई के राम

September 26, 2025
UP News: कौन है ‘मोहनी’ जिसने नारद की तपस्या को किया भंग, लगी भनक तो SDM-CO ने जुबान से की फायरिंग

UP News: कौन है ‘मोहनी’ जिसने नारद की तपस्या को किया भंग, लगी भनक तो SDM-CO ने जुबान से की फायरिंग

September 26, 2025

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए हफ्ता धन का लाभ देने वाला बना रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिल सकती है। पारिवारिक लोगों के साथ आपके प्रेम भाव बढ़ेगा। आप अपनी वाणी व्यवहार के द्वारा अच्छे लाभ प्राप्त कर सकते हैं। व्यापारिक वर्ग के लिए हफ्ता परिश्रम वाला बना रह सकता है। व्यापारिक साझेदारों के साथ किसी भी प्रकार की बहस बाजी में न पड़ें। जीवनसाथी के साथ प्रेम भाव बढ़ाने का प्रयास करें, लाभ मिलेगा। नौकरी से जुड़े लोगों को अच्छे लाभ मिल सकते हैं।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए हफ्ता अच्छे लाभ प्रदान कर सकता है। आपको अपने सभी कार्य आसानी से पूर्ण होते नजर आएंगे। भाग्य का सहयोग भी आपके लिए मददगार बना रहेगा। छात्र वर्ग को शुभ समाचार मिल सकते हैं। इस हफ्ते आपकी धन से जुड़ी समस्याएं समाप्त हो सकती हैं तथा आपको आय से संबंधित नए स्रोत भी मिल सकते हैं। आपका पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा। प्रेम प्रसंग के लिहाज से हफ्ता आपको सफलता दे सकता है। आलस्य से बचने की सलाह रहेगी।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता मेहनत तथा भागदौड़ वाला बना रह सकता है। अचानक आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। यह हफ्ता छात्र वर्ग के लिए कुछ दिक्कतें लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का बोझ अधिक बना रह सकता है। लोगों का उचित सहयोग न मिल पाने से आप दुखी हो सकते हैं। संतान संबंधी मामलों में आपको संयम से काम लेना चाहिए। जीवनसाथी के साथ व्यर्थ के वाद विवाद से बचें। यात्रा के योग बनेंगे, साथ ही यात्रा से आपको कोई लाभ भी मिल सकता है।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को इस हफ्ते धन संबंधी मामलों में अच्छे लाभ तथा शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता बहुत अच्छे लाभ दे सकता है। छात्र वर्ग को अपने टीचर तथा सीनियर्स का पूर्ण सहयोग भी मिलेगा। कार्यक्षेत्र में दौड़ भाग अधिक रहेगी, किंतु आपको शुभ परिणाम मिलेंगे। व्यापारिक वर्ग के लिए हफ्ता अच्छे लाभ देने वाला रहेगा। सेहत के लिहाज से हफ्ता आपके लिए सामान्य बना हुआ है। प्रेमी वर्ग को इस हफ्ते अपने मन की बात कहने का मौका मिल सकता है। माता की सेहत का ध्यान रखें।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को इस हफ्ते नौकरी से संबंधित शुभ फल मिल सकते हैं। इस हफ्ते कामकाज को लेकर लोगों का सकारात्मक रवैया आपको शुभ परिणाम देगा। अधिकारी वर्ग आपके कार्य से प्रसन्न बने रहेंगे। आपको पिता से अच्छे लाभ मिलने के योग हैं। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। मकान जमीन से जुड़ी कोई समस्या बनी हुई है तो वह दूर होने की संभावना रहेगी। संतान के साथ कुछ मनमुटाव होने की संभावना बन सकती है। धन लाभ से संबंधित नए मार्ग आपको मिल सकते हैं। सेहत का विशेष ध्यान रखें।

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए हफ्ता उनके भाग्य में वृद्धि करने वाला रहेगा। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग रहेंगे। कामकाज से संबंधित मामलों में यह हफ्ता आपके लिए सफलता देने वाला बना रहेगा। पारिवारिक लोगों के साथ सामंजस्य बना कर चलें, अन्यथा वाद विवाद संभव है। संतान से आपको अच्छे लाभ मिलने के योग रहेंगे। कामकाज के क्षेत्र में शत्रु वर्ग आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, अतः सतर्क रहें। धन का लाभ आपको मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि के योग रहेंगे।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को आर्थिक लाभ हेतु प्रयासों में इस हफ्ते सफलता मिल सकती है। कामकाज को लेकर आप अधिक व्यस्त बने रह सकते हैं। कार्यस्थल पर अधिकारी वर्ग तथा सहकर्मियों के साथ कार्यों से संबंधित विषयों पर आज महत्वपूर्ण चर्चा कर सकते हैं। छात्र वर्ग के लिए हफ्ता मिश्रित फल देने वाला बना रहेगा। आपका पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा। पारिवारिक सदस्य आपकी मदद को आगे आ सकते हैं।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता कार्यक्षेत्र में सफलता देने वाला रहेगा। आपको व्यापार से अच्छे लाभ प्राप्त होने के योग रहेंगे। आपका वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा। अगर आपका जीवनसाथी कार्यरत है तो उनको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। धन लाभ हेतु आपके प्रयास सफल हो सकते हैं। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। छात्र वर्ग को दी गई प्रतियोगिताओं में सफलता की प्राप्ति मिल सकती है। आज अचानक धन का लाभ आपकी प्रसन्नता को बढ़ा सकता है।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों को इस हफ्ते व्यापारिक साझेदारों के साथ कुछ समस्या मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य अपूर्ण बने रह सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। भाइयों से मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। भाग्य के भरोसे न रहकर अपने कार्य करते रहें। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। आय के योग बनेंगे, किंतु व्यर्थ के खर्च आपको परेशान कर सकते हैं। शौक-मौज के ऊपर आप धन खर्च कर सकते हैं।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को इस हफ्ते धन संबंधी मामलों में अच्छी सफलता मिल सकती है। कामकाज को लेकर दौड़ भाग बनी रह सकती है। कार्यों के सिलसिले में आपकी यात्रा हो सकती है। जीवनसाथी के साथ किसी प्रकार की दूरी संभव है। आपका भाग्य कार्यों में भरपूर मदद करने वाला साबित हो सकता है। आर्थिक लाभ के लिए जिन योजनाओं पर कार्य कर रहे थे, उनमें सफलता की प्राप्ति हो सकती है। वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा। नए लोगों से आपके संपर्क बन सकते हैं।

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता सुख-सुविधाओं में वृद्धि वाला बना रहेगा। कामकाज को लेकर स्थितियां आपके पक्ष में बनी रहेंगी। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी तथा समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। भाग्य आपके कार्यों में भरपूर मदद करने वाला साबित हो सकता है। आर्थिक लाभ के लिए जिन योजनाओं पर कार्य कर रहे थे, उनमें आपको सफलता मिल सकती है। जातकों को कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। छात्र वर्ग के लिए दिन मेहनत वाला बना रहेगा।

Tags: : weekly horoscopeastrology
Share196Tweet123Share49
Previous Post

टेस्टी और हेल्दी होती हैं चोकर वाली रोटियां, एक नहीं मिलते हैं अनेक स्वास्थ्य लाभ

Next Post

रिद्धिमा कपूर की डेब्यू फिल्म की शूटिंग खत्म, नीतू कपूर और कपिल शर्मा के साथ शेयर की तस्वीरें

Manish Pandey

Manish Pandey

Next Post
Riddhima Kapoor

रिद्धिमा कपूर की डेब्यू फिल्म की शूटिंग खत्म, नीतू कपूर और कपिल शर्मा के साथ शेयर की तस्वीरें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
Ramlila of Kanpur: 148 बरस की हुई परेड की रामलीला, पहली बार कानपुर के रावण से लड़ेंगे दुबई के राम

Ramlila of Kanpur: 148 बरस की हुई परेड की रामलीला, पहली बार कानपुर के रावण से लड़ेंगे दुबई के राम

September 26, 2025
UP News: कौन है ‘मोहनी’ जिसने नारद की तपस्या को किया भंग, लगी भनक तो SDM-CO ने जुबान से की फायरिंग

UP News: कौन है ‘मोहनी’ जिसने नारद की तपस्या को किया भंग, लगी भनक तो SDM-CO ने जुबान से की फायरिंग

September 26, 2025
Gold Price Update

Gold Price Update : पहले दिन के बाद दूसरे दिन भी गिरे सोने के भाव, जानें कहां पहुंचे 26 सितंबर के ताजा रेट ?

September 26, 2025
Lucknow

Lucknow में नोएडा डीसीपी के घर में चोरों ने ली VIP सर्विस: बाथरूम की टोटियां भी उड़ा ली!

September 26, 2025
Azamgarh

Azamgarh में हैवानियत! अपहरण के बाद 7 साल के मासूम की हत्या, बोरे में बंदकर घर के पास टांगा शव, पुलिस पर लापरवाही के आरोप

September 26, 2025
Ballia

9 लाख का जनरेटर, 3.5 लाख का झांसा… BJP नेता और मिस्त्री की जयपुर में हत्या, कुएं से बरामद शव

September 26, 2025
Kanpur

‘मुझे नहीं पता कि मेरे साथ कब रेप हुआ’, BJP नेता पर झूठे केस में बड़ा खुलासा

September 26, 2025
Uttar Pradesh Weather Forecast 2025

Weather update:UP में गर्मी का प्रचंड जारी,मौसम की विदाई से पहले बारिश के आसार,जानिए 1 अक्टूबर तक मौसम का हाल

September 26, 2025
President Murmu Vrindavan visit: राष्ट्रपति का मथुरा-वृंदावन दौरा, कितनी खास है महाराजा एक्सप्रेस ट्रेन जिससे पहुंची बांके बिहारी मंदिर और कृष्ण जन्मस्थान

President Murmu Vrindavan visit: राष्ट्रपति का मथुरा-वृंदावन दौरा, कितनी खास है महाराजा एक्सप्रेस ट्रेन जिससे पहुंची बांके बिहारी मंदिर और कृष्ण जन्मस्थान

September 25, 2025
Navratri 2025: अंबानी परिवार का पारंपरिक और शाही अंदाज़, नीता अंबानी ने मां अंबा की पूजा में बहुरंगी बनारसी लहंगे से लूटी महफिल

Navratri 2025: अंबानी परिवार का पारंपरिक और शाही अंदाज़, नीता अंबानी ने मां अंबा की पूजा में बहुरंगी बनारसी लहंगे से लूटी महफिल

September 25, 2025
news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version