Wednesday, November 5, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

सोने-चांदी से बने Anant Ambani के वेडिंग कार्ड में और है क्या खास बातें जानें इस खास रिपोर्ट में!

Neel Mani by Neel Mani
June 27, 2024
in Latest News, मनोरंजन
498
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: इस वक्त हर जगह बस अंबानी, आंबानी और अंबानी (Anant Ambani) के ही चर्चे सुनाई दे रहे हैं। भई बात ही ऐसी है। अंबानी परिवार के लाडले बेटे अनंत अंबानी की शादी से पहले ही प्री-वेडिग के ग्रैंड फंक्शन चर्चा में छाए रहे थे और अब जल्द ही राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी शादी के पवित्र बंधन में भी बंध जाएगें। मुकेश अंबानी के घर शहनाई बजने में अब बस कुछ ही दिन बचे है।

RELATED POSTS

Anant Ambani

अनंत-राधिका की शाही शादी, भव्यता में रचा भक्ति और परंपरा का संगम…

July 12, 2025
Radhika Merchant

Radhika Merchant : अंबानी खानदान की नई बहू राधिका मर्चेंट ने बिखेरा ग्लैमर, दोस्त की शादी में मचाई धूम

February 10, 2025

आने वाली 12 जुलाई को मुकेश अंबानी और नीता अंबानी अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) को शादी के बंधन में बंधते हुए देखेंगे। राधिका और अनंत 12 जुलाई को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में सात फेरे लेंगे। ये तो आप जानते हैं कि शादी से पहले जामनगर और क्रूज पर हुए प्री-वेडिंग के ग्रैंड फंक्शन कई दिनों तक सुर्खियों में छाए रहे थे। इस कपल की प्री-वेडिंग में बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड की भी कई बड़ी हस्तियां दिखाई दी थी।

अब एक बार फिर से अंबानी फैमिली चर्चा में आ गई है, लेकिन इस बार किसी फंक्शन के चलते नहीं बल्कि अनंत (Anant Ambani) और राधिका के यूनिक वेडिंग कार्ड को लेकर। अंबानी परिवार ने बेट अंनत अंबानी की शादी का पहला कार्ड सबसे पहले बाबा विश्व नाथ के चरणों में अर्पित किया, जिसके बाद शादी के कार्ड को बाटने का सिलसिला शुरु हुआ।

ये भी पढ़ें :- रिलीज से ठीक एक दिन पहले Kalki 2898 AD ने एडवांस बुकिंग कर बनाया ये रिकॉर्ड!

अनंत अंबानी की शादी का कार्ड तो यूनिक है ही, लेकिन इस शादी की एक दिलचस्प बात ये भी है कि अनंत अंबानी खुद अपने करीबी दोस्तों और खास मेहमानों को अपनी शादी का कार्ड खुद देने जाते हुए स्पॉट किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर अनंत अंबानी की शादी का कार्ड इस वक्त काफी वायरल हो रहा है। चांदी से बना मंदिर नुमा वेडिंग कार्ड काफी चर्चा बटोर रहा है और भई ऐसा हो भी क्यों न आखिर अंबानी फैमिली के लाडले बेटे की शादी जो है। भगवान शिव, गणेश और राम की प्रतिमाओं से बना ये चांदी का कार्ड काफी वायरल हो रहा है। बता दें, कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का भव्य समारोह 12 जुलाई से शुरू होकर 14 जुलाई को खत्म होगा।

Tags: Anant AmbaniRadhika Merchant
Share199Tweet125Share50
Neel Mani

Neel Mani

Related Posts

Anant Ambani

अनंत-राधिका की शाही शादी, भव्यता में रचा भक्ति और परंपरा का संगम…

by Gulshan
July 12, 2025

Anant Ambani : जुलाई 2024 में अंबानी परिवार ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की भव्य शादी के उत्सवों की...

Radhika Merchant

Radhika Merchant : अंबानी खानदान की नई बहू राधिका मर्चेंट ने बिखेरा ग्लैमर, दोस्त की शादी में मचाई धूम

by Kirtika Tyagi
February 10, 2025

Radhika Merchant : नीता अंबानी और मुकेश अंबानी की छोटी बहू राधिका मर्चेंट अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। कभी...

Ambani family : पिंक सूट में नजर आईं Radhika Merchant, बिना मेकअप के भी भगवान के दरबार में बिखेरी चमक

Ambani family : पिंक सूट में नजर आईं Radhika Merchant, बिना मेकअप के भी भगवान के दरबार में बिखेरी चमक

by Kirtika Tyagi
January 6, 2025

Ambani family : अंबानी परिवार अक्सर सुर्खियों में बना रहता है। खासतौर पर परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट, जो...

Ganpati visarjan

एंटीलिया में मची धूम! बप्पा के विसर्जन के लिए निकला पूरा अंबानी परिवार

by Mayank Yadav
September 9, 2024

 Ganpati visarjan : अंबानी परिवार ने गणेश चतुर्थी पर बड़े धूमधाम तरीके से बप्पा को एंटीलिया मे विराजित किया था,...

Ganesh Chaturthi

Ganesh Chaturthi पर अनंत अंबानी की भव्य भेंट, लालबाग राजा को दान किया 20 किलो सोने का मुकुट

by Kirtika Tyagi
September 7, 2024

Ganesh Chaturthi : गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी ने...

Next Post
सिनेमाघरों में रिलीज के बाद अब ओटीटी के इस प्लेटफॉर्म पर इस तारीख को रिलीज होगी Kalki 2898 AD

सिनेमाघरों में रिलीज के बाद अब ओटीटी के इस प्लेटफॉर्म पर इस तारीख को रिलीज होगी Kalki 2898 AD

Stock Market

IT शेयरों में तेजी से उछाल, रिलायंस का स्टॉक सबसे ऊपर, फिर भी गिरावट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version