कब मनाई जाएगी अन्नपूर्णा जयंती? जान लें सही तिथि, पूजा विधि और महत्व

हर साल मार्गशीर्ष मास की पूर्णिमा के दिन अन्नपूर्णा जयंती मनाई जाती है। साल 2024 में मार्गशीर्ष पूर्णिमा तिथि 14 दिसंबर को शाम 4:58 बजे से शुरू होगी।

Annapurna Jayanti 2024

Annapurna Jayanti 2024

Annapurna Jayanti 2024: हिंदू धर्म में माता अन्नपूर्णा को समर्पित है अन्नपूर्णा जयंती। हर साल मार्गशीर्ष मास की पूर्णिमा के दिन अन्नपूर्णा जयंती मनाई जाती है। इस दिन मां अन्नपूर्णा की पूजा करने से घर में धन-धान्य और खुशियां आती हैं। अन्नपूर्णा जयंती के दिन विधि-विधान से मां की पूजा करने वाले भक्तों के जीवन के कई दुख दूर हो जाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं साल 2024 में अन्नपूर्णा जयंती का पर्व कब मनाया जाएगा, इस दिन किस विधि से पूजा करनी चाहिए और अन्नपूर्णा जयंती का क्या महत्व है।

कब है अन्नपूर्णा जयंती 2024

पंचांग के अनुसार, हर साल मार्गशीर्ष मास की पूर्णिमा के दिन अन्नपूर्णा जयंती मनाई जाती है। साल 2024 में मार्गशीर्ष पूर्णिमा तिथि 14 दिसंबर को शाम 4:58 बजे से शुरू होगी। वहीं, इसका समापन 15 दिसंबर को दोपहर 2:31 बजे होगा। उदयातिथि की मान्यता के अनुसार 15 दिसंबर को अन्नपूर्णा जयंती होगी। आइए जानते हैं इस दिन आपको कैसे करनी चाहिए अन्नपूर्णा माता की पूजा।

ये भी पढ़े: संभल हिंसा पर बीजेपी सांसद का आया पलटवार, कहा- अखिलेश और उनकी पार्टी साजिश का हिस्सा…

अन्नपूर्णा जयंती 2024 पूजा विधि

अन्नपूर्णा जयंती के दिन सुबह स्नान-ध्यान करने के बाद साफ कपड़े पहनने चाहिए। इसके बाद पूजा स्थल को भी गंगाजल से शुद्ध करना चाहिए। अगर आप इस दिन व्रत रखने जा रहे हैं तो व्रत रखने का संकल्प भी लें। पूजा से पहले आपको पूजा स्थल पर माता अन्नपूर्णा की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करनी चाहिए। इसके बाद माता के सामने धूप-दीप जलाना चाहिए। आपको पूजा के लिए कुमकुम, हल्दी, अक्षत, नैवेद्य, तुलसी के पत्ते आदि भी पहले से ही रख लेने चाहिए। आपको भोग के रूप में हलवा, पूरी और सब्जी बनानी चाहिए। पूजा के दौरान आप माता अन्नपूर्णा के स्तोत्र और मंत्रों का जाप कर सकते हैं। साथ ही माता को अक्षत, फूल आदि भी अर्पित करने चाहिए। पूजा संपन्न होने के बाद घर के लोगों में प्रसाद अवश्य बांटें। पूजा के दौरान मां के मंत्र “ॐ अन्नपूर्णायै नमः” का कम से कम 108 बार जाप करें। इस दिन दान का भी बहुत महत्व है, इसलिए पूजा के बाद अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र आदि दान कर सकते हैं।

ये भी पढ़े:  ताजमहल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई पुलिस सुरक्षा

अन्नपूर्णा जयंती के लिए करें ये उपाय

अन्नपूर्णा जयंती का क्या है महत्व?

पारिवारिक सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और अन्न-धन के लिए देवी अन्नपूर्णा की पूजा की जाती है। इनकी पूजा करने से घर में हमेशा खुशहाली बनी रहती है। इसके साथ ही अन्नपूर्णा जयंती के दिन दान करने से भी शुभ फल की प्राप्ति होती है। मां अन्नपूर्णा की पूजा करने से शारीरिक और मानसिक संतुलन भी प्राप्त होता है। दरअसल, हमें हर दिन मां अन्नपूर्णा का स्मरण करना चाहिए, क्योंकि अन्न के बिना जीवन संभव नहीं है। अगर आप ऐसा नहीं कर पाते हैं तो भी अन्नपूर्णा जयंती के दिन भक्ति भाव से मां की पूजा करने से आपके घर में साल भर खुशहाली बनी रहती है।

ये भी पढ़े:  Hardoi News : पकड़ी कई ‘तालिबानी’ मौत देने वाली लेडी ‘कसाई’, आंख और अंडकोष निकाले फिर काट डाला प्राइवेट पार्ट

Exit mobile version