• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, September 28, 2025
News1India
  • Home
  • News ▼
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment ▼
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech ▼
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle ▼
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

सपा विधायक नसीम सोलंकी की कुछ ऐसी है कहानी, सीएम योगी की मौजूदगी में सुनाई अद्भुत शायरी

कौन हैं कानपुर की सीसामऊ सीट से जीती सपा विधायक नसीम सोलंकी, जिनके पति इरफान सोलंकी जेल में हैं बंद, अखिलेश की लेडी एमएलए ने योगी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप।

by Vinod
July 14, 2025
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, कानपुर, राजनीति
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर।  बपचन से वह बहुत सीधी-साधी थी। गंगा-जमुनी की फसल उसके बांगवा में उगती थी। परिवार का राजनीति से दूर-दूर तक नाता नहीं था। वह तो पढ़ लिखकर टीचर बनना चाहती थी और गांव-गांव शिक्षा की लौ जलाना चाहती थी। पर किस्मत में कुछ और ही लिखा था। उम्र बढ़ी तो पिता ने शादी तय कर दी। शादी भी उस फैमिली में हो रही थी, जिसका पूरा कुनबा सियासत में था। ससुर विधायक, होने वाले शौहर भी मुलायम सिंह युवा बिग्रेड के कार्यकर्ता। देवर और ननद भी सियासी दंगल में थे सक्रिय। निकाह हुआ और युवती अपने ससुराल आती है। फिर क्या था वह एक सारथी की तरह अपने परिवार को आगे बढ़ाने लगती है। तभी ससुर का इंतकाल हो जाता है और पति विधायक चुने लिए जाते हैं। समय बीतता है और यूपी में बीजेपी की सरकार बन जाती है। पति पर मुकदमो की झड़ी लग जाती है और वह सलाखों के पीछे पहुंच जाते हैं। देवर भी अरेस्ट हो जाते हैं। और यहीं से घरेलू महिला की असल कहानी का आगाज होता है।

हां हम बात कर रहे हैं कानपुर की सीसामऊ सीट से विधायक नसीम सोलंकी की। जिन्होंने हिम्मत नहीं हारी। पति के लिए कोर्ट में पैरवी कर रही। जब शौहर की राजनीति की फसल को बचाने का मौका आया तो वह हलधर बनकर खेत में उतर गई। अखिलेश यादव भी जानते थे कि नसीम दूसरी इकरा हैं। सपा प्रमुख को ये भी पता था कि नसीम अफजाल अंसारी की बेटी नुसरत से कम नहीं। ऐसे में कई दावेदारों के बीच सपा प्रमुख ने नसीम को सीसामऊ से टिकट देकर चुनाव के मैदान में उतार दिया। नसीम को राजनीति की एबीसीडी नहीं आती थी। उन्होंने पति और ससुर से जो कुछ थोड़ा बहुत सीखा, उसे ही अपना हथियार बनाकर जनता के बीच पहुंच गई। बीजेपी ने भी सोलंकी फैमिली के गढ़ पर कब्जे को लेकर पूरी ताकत लगा दी। सीएम योगी खुद चुनाव की बागडोर अपने हाथों में सभाली। कई जनसभाएं की। बीजेपी के कार्यकर्ताओं की फौज उतार दी। लेकिन नसीम घबराई नहीं। वह निडर योद्धा के साथ डटी रहीं और सीएम योगी के करीबी नेता को हराकर विधायक चुनी गई।

Related posts

आखिर आजम खान ने ऐसा क्या बयान दिया, जो सोशल मीडिया में उड़ा रहा गर्दा, गरमाया विवाद तो नरेश उत्तम ने संभाला मोर्चा

आखिर आजम खान ने ऐसा क्या बयान दिया, जो सोशल मीडिया में उड़ा रहा गर्दा, गरमाया विवाद तो नरेश उत्तम ने संभाला मोर्चा

September 25, 2025
आजम खान के बाद इरफान सोलंकी को भी मिली जमानत, 24 माह बाद जेल से बाहर आएंगे नसीम के पति

आजम खान के बाद इरफान सोलंकी को भी मिली जमानत, 24 माह बाद जेल से बाहर आएंगे नसीम के पति

September 25, 2025

विधायक चुने जानें के बाद नसीम पहली बार विधानसभा जाती हैं। सिर पर लाल टोपी होती है और साथ में सपा के कार्यकर्ता होते हैं।विधानसभा सत्र के दौरान नसीन सोलंकी ने पहली बार बोलना शुरू किया तो वो कई बार हिचकिचाईं लेकिन रुकी नहीं। उन्होंने शायरी के जरिए शुरूआत की। सोलंकी ने कहा, जिनके हौसले सच्चे होते हैं, वो कैद में भी मुकद्दर लिखते हैं। तूफानों से कह दो औकात में रहें, हम परिंदे नहीं जो घरों में कैद हो जाएं। जिस पर सदन में जमकर तालियां बजीं। सोलंकी ने खुलकर अपने विधानसभा क्षेत्र की समस्याएं रखीं। सपा विधायक ने पति इरफान सोलंकी के 27 माह से जेल में बंद होने का मुद्दा भी उठाया। नसीम सोलंकी बताती हैं कि उनके ससुर साहब मुलायम सिंह यादव को अपना गुरू मानते थे। नेता जी से ही उन्होंने सियासत का ककहरा पढ़ा। पति इरफान सोलंकी भी नेता जी के दीवाने थे। समाजवाद की किताबों से उन्हें बहुत रूचि थी।

नसीम सोलंकी ने कहा कि जिस तरह से सपा प्रमुख पार्टी में महिलाओं को आगे कर रहे हैं, वह काबिलेतारीफ है। नसीम सोलंकी ने कहा कि इकरा हुसैन के साथ भी जुल्म हुए। उनके विधायक भाई को जेल भेजा गया। पर इकरा डरी नहीं। सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ आवाज उठाई। कुछ ऐसी ही कहानी सांसद अफजाल अंसारी की बेटी नुसरत की है। उन्होंने भी चुनाव के वक्त अपने पिता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर प्रचार किया। अफजाल अंसारी सांसद चुने गए। नसीम सोलंकी के पति इरफान सोलंकी पर डेढ़ दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। इरफान सोलंकी दिसंबर 2022 से जेल में बंद है। दिसंबर 2022 में ही उन्हें कानपुर जिला जेल से महाराजपुर जेल ट्रांसफर कर दिया गया था। नसीम घर, जनता के साथ ही पति इरफान सोलंकी को जेल से बाहर लाने की पैरवी कर रही हैं। फिलहाल इरफान को कई मामलों में जमानत मिल चुकी है। नसीम कहती हैं कि उन्हें कोर्ट पर पूरा भरोसा है। इरफान सभी मामलों से रिहा होंगे।

इरफान सोलंकी राजस्थान के अजमेर में 5 जून 1979 को हाजी मुश्ताक सोलंकी के घर जन्मे। राजनीति इरफान को विरासत में मिली है। उनके पिता मुश्ताक सोलंकी मुलायम सिंह यादव के काफी करीबी रहे हैं। अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए इरफान सोलंकी ने पहली बार साल 2007 में उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में आर्यनगर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा। वह इस चुनाव में सपा को जीत दिलाने में सफल रहे। इसके बाद साल 2012 में और 2017 की मोदी लहर में भी इरफान सोलंकी को कोई हरा नहीं पाया। 2022 में लगातार तीसरी बार इफरान विधायक चुने गए थे। इरफान सोलंकी की वर्ष 2003 में नसीम सोलंकी के साथ शादी हुई थी। इससे उन्हें एक बेटा और दो बेटियां हैं। पेशे से कारोबारी इरफान सोलंकी का अपने लेदर का कारखाना है। इरफान सोलंकी को दिसंबर 2022 में एक महिला प्रॉपर्टी विवाद में आगजनी के मामले में जेल भेजा गया था।

 

Tags: Akhilesh YadavIrfan SolankiNaseem SolankiSamajwadi PartySisamau Seat
Share196Tweet123Share49
Previous Post

केपी ओली बोले, नेपाल में हुआ था भगवान श्रीराम का जन्म, चीन के इशारे पर महादेव को भी बताया नेपाली

Next Post

मुख्तार अंसारी गैंग का खतरनाक शूटर शाहरुख पठान एनकाउंटर में ढेर, मेरठ एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई

Vinod

Vinod

Related Posts

आखिर आजम खान ने ऐसा क्या बयान दिया, जो सोशल मीडिया में उड़ा रहा गर्दा, गरमाया विवाद तो नरेश उत्तम ने संभाला मोर्चा

आखिर आजम खान ने ऐसा क्या बयान दिया, जो सोशल मीडिया में उड़ा रहा गर्दा, गरमाया विवाद तो नरेश उत्तम ने संभाला मोर्चा

by Vinod
September 25, 2025
0

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। एक वक्त था, जब आजम खान रामपुर की गलियों में कहा करते थे, जनाब हमारा नाम ही...

आजम खान के बाद इरफान सोलंकी को भी मिली जमानत, 24 माह बाद जेल से बाहर आएंगे नसीम के पति

आजम खान के बाद इरफान सोलंकी को भी मिली जमानत, 24 माह बाद जेल से बाहर आएंगे नसीम के पति

by Vinod
September 25, 2025
0

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। आजम खान के बाद समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता व पूर्व विधायक इरफान सोलंकी को इलाहाबाद हाईकोर्ट...

लगी ‘मुहर’, अब फैमिली के साथ हाथी पर सवार होंगे आजम खान, नसीमुद्दीन समेत ये 5 दिग्गज भी BSP से मिला सकते हाथ

लगी ‘मुहर’, अब फैमिली के साथ हाथी पर सवार होंगे आजम खान, नसीमुद्दीन समेत ये 5 दिग्गज भी BSP से मिला सकते हाथ

by Vinod
September 23, 2025
0

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क।  यूपी विधानसभा चुनाव की डुगडुगी अभी नहीं बजी। सूबे में करीब डेढ़ वर्ष के बाद जनता नई...

Azam Khan News: 23 माह बाद 23 तारीख को जेल से बाहर आए आजम खान, जानें अब आगे क्या होगा

Azam Khan News: 23 माह बाद 23 तारीख को जेल से बाहर आए आजम खान, जानें अब आगे क्या होगा

by Vinod
September 23, 2025
0

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री आजम खान 23 माह के बाद 23 सितंबर को...

Next Post
Muzaffarnagar

मुख्तार अंसारी गैंग का खतरनाक शूटर शाहरुख पठान एनकाउंटर में ढेर, मेरठ एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
Swami Chaitanyananda

दिल्ली से आए दो पुलिसवाले, सुबह 3.30 बजे… सस्ते होटल के कमरा नंबर 101 से दबोचा गया चैतन्यानंद!

September 28, 2025
Uttarakhand

Uttarakhand पेपर लीक: सेवानिवृत्त न्यायाधीश ध्यानी की अगुवाई में गठित आयोग करेगा जांच

September 28, 2025
Karur

Karur stampede: 39 जिंदगियां खत्म, बेटे की तस्वीर थाम मां बोली – “अब किसे बनाऊंगी दूल्हा?”

September 28, 2025
Chand Mera Dil: Bollywood की नई रोमांटिक फिल्म ट्रेडिशनल लुक में लक्ष्य और अनन्या पांडे की पहली झलक हुई लीक

Chand Mera Dil: Bollywood की नई रोमांटिक फिल्म ट्रेडिशनल लुक में लक्ष्य और अनन्या पांडे की पहली झलक हुई लीक

September 27, 2025
Bareilly Breaking

Bareilly Breaking : मौलाना तौकीर रज़ा की गिरफ्तारी के बाद बरेली में बवाल, दो दिन के लिए इंटरनेट सेवा ठप

September 27, 2025
Delhi-Gurugram Expressway Accident update:कितने बार बिकी,कई बार ओवरस्पीडिंग के कट चुके हैं चालान थार बनी थी मौत की सवारी,

Delhi-Gurugram Expressway Accident update:कितने बार बिकी,कई बार ओवरस्पीडिंग के कट चुके हैं चालान थार बनी थी मौत की सवारी,

September 27, 2025
Bihar Women Employment Scheme 2025

Women Employment Scheme 2025: बिहार में महिला रोजगार योजना शुरू,हर पात्र महिला को ₹10,000 की पहली किस्त सीधे उनके बैंक खाते में पहुंची

September 27, 2025
UP Crime

कलयुगी बेटे ने मां के साथ की दरिंदगी, पोते को देनी पड़ी अपने ही पिता के खिलाफ गवाही…

September 27, 2025
Maulana Tauqeer Raza

14 दिन के लिए मौलाना तौकीर रज़ा को हुई जेल, जानें क्या है बरेली हिंसा का मामला ?

September 27, 2025
Radhe Maa in Avika Gor Wedding

अविका और मिलिंद को मिला राधे मां का आशिर्वाद, शो में आने से भड़के लोग

September 27, 2025
news 1 india

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version