नई दिल्ली: अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) फिल्मों में एक्टिंग करने के साथ-साथ अपने टूटे रिलेशनशिप्स के लिए भी जाने जाते हैं। सलमान खान का नाम शुरुआत से ही विवादों में आता रहा है, कभी अपनी गर्लफ्रेंड पर हाथ उठाने के चलते तो कभी सेलेब्स के साथ हुए अपने पंगों के चलते। सलमान पर आज भी केस चल रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उनकी फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है। आपने कई बार टीवी पर इस सवाल को सलमान खान से कई लोगों को करते हुए देखा होगा, कि आप शादी क्यों नहीं करते ? इस बात को अक्सर सलमान टालते हुए निकल जाते हैं, लेकिन अब शादी न करने के पीछे की वजह को खुद उनके पिता सलीम खान ने सब लोगों को बता दिया है। 58 साल की उम्र में बिना शादी के रहने वाले सलमान खान (Salman Khan) को लेकर उनके पिता सलीम खान ने एक बड़ा खुलासा किया है।
दरअसल सलीम खान का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे कहते हुए नज़र आ रहे हैं कि, सलमान (Salman Khan) बहुत ही साधारण इंसान हैं। वह आसानी से रिलेशनशिप में आ जाते हैं लेकिन शादी करने की उनमें हिम्मत नहीं है। वह बहुत ही सरल स्वभाव के हैं। इसलिए वह शादी नहीं करते हैं। किसी के प्रति तुरंत आकर्षित हो जाता हैं लेकिन वह शादी नहीं करना चाहते। साहस नहीं दिखा पाते, क्योंकि उन्हें लगता है कि जिस लड़की से वह शादी करेंगे, वह उसका घर नहीं संभाल पाएगी।
सलीम खान आगे कहते हैं, सलमान ऐसी महिला को अपना जीवन साथी बनाना चाहते हैं जो परिवार से प्यार करती हो। वह एक ऐसी लड़की चाहते हैं जो घर और उनके बच्चों को संभाले, जैसे उनकी मां ने किया था, जो अपने पति और परिवार के लिए प्रतिबद्ध हो। अब आज के जमाने में ऐसी लड़की कहां से मिलेगी, जो घर संभाले, बच्चों को संभाले, उनका होमवर्क करवाए। सलमान खान को ऐसी लड़की चाहिए, जो उनके परिवार को बांध कर रख सके।
ये भी पढ़ें :- फाइनली Kangana Ranaut ने इमरजेंसी की रिलीज डेट की अनाउंस
बता दें, कि 58 साल की उम्र में आज भी सलमान खान सिंगल हैं। कई बार उनसे शादी करने को लेकर सवाल किए जाते रहे हैं, लेकिन वो इन बातों को टालते हुए आगे बढ़ जाते हैं। सलमान खान फिल्मों में डेब्यू करने के बाद से कई एक्ट्रेसेस के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं।