Tuesday, November 11, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

महिलाओं की लाठी देख सकते में आए यूपी के मंत्री एके शर्मा, फिर शोले फिल्म का जिक्र कर मचा दिया तहलका

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एके शर्मा शुक्रवार को वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। यहां उन्हें जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा।

Vinod by Vinod
July 19, 2025
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मथुरा ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एके शर्मा शुक्रवार को वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। यहां उन्हें जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा। मंदिर परिसर में महिलाओं ने मंत्री के सामने नारेबाजी की। गेट पर महिलाएं लाठी लेकर खड़ी हो गई। पुजारियों ने भी बांके बिहारी की मूर्ति के सामने पर्दा गिरा दिया। इन सबके बीच ऊर्जा मंत्री ने पागल बाबा आश्रम स्थित विद्युत केंद्र का लोकार्पण किया। सांसद हेमा मालिनी भी उनके साथ मौजूद रहीं। मंत्री एके शर्मा ने चुटीले अंदाज में यह भी कहा कि उन्होंने हेमा मालिनी की फिल्म शोले 8 बार देखी है। यह सुनकर सभी ने ठहाके लगाए।

दरअसल, वृंदावन के श्रीबांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर और न्यास गठन को लेकर विवाद कई माह से चला आ रहा है। इसी बीच नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा वृंदावन पहुंचे और बांके बिहारी मंदिर में जानें के लिए आगे बढ़े। मंदिर आगमन पर सेवायतों और स्थानीय महिलाओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। मंदिर की महिलाएं काली पट्टी बांधकर भगवान के दर्शन के लिए पहुंचीं और नारेबाजी करते हुए मंत्री के खिलाफ विरोध जताया। सीओ सदर संदीप सिंह ने महिलाओं के हाथ से काली पट्टी पर लिखे स्लोगन छीन लिए। इस बात पर एक गोस्वामी और सीओ में कहासुनी भी हो गई।

RELATED POSTS

वोटों की गिनती में ये सितारें चल रहे हैं आगे Kangana Ranaut से लेकर रवि किशन तक यहां देखें पूरी लिस्ट!

वोटों की गिनती में ये सितारें चल रहे हैं आगे Kangana Ranaut से लेकर रवि किशन तक यहां देखें पूरी लिस्ट!

June 4, 2024
Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024: हेमा मालिनी को लेकर जयंत चौधरी ने कहा- “मैंने बचपन से ही बहुत बड़ा..”

April 21, 2024

सेवायतों ने भी विरोध का स्वर ऊंचा करते हुए मंदिर का पर्दा गिरा दिया। जिसके चलते मंत्री शर्मा को केवल कुछ सेकंड के लिए ही भगवान बांके बिहारी के दर्शन हो सके। उन्हें न तो प्रसाद दिया गया और न ही परंपरागत पटका पहनाया गया। ऐसी स्थिति को देखते हुए अधिकारियों ने मंत्री शर्मा को 4 नंबर गेट से बाहर निकाला। इसके बाद जब वे वीआईपी रोड स्थित जुगल गोस्वामी की गद्दी पर पहुंचे, वहां भी नाराज़ महिलाएं प्रदर्शन करते हुए पहुंच गईं। मंत्री ने चार महिलाओं को अंदर बुलाकर उनकी बातें सुनीं। महिलाओं ने कॉरिडोर निर्माण को लेकर अपनी पीड़ा मंत्री के सामने रखीं। मंत्री एके शर्मा ने कहा कि वे जनता की भावनाओं का पूरा सम्मान करते हैं और किसी भी फैसले में उनकी सहमति को प्राथमिकता दी जाएगी।

इस मौके पर मंत्री एके शर्मा ने वृंदावन के पागल बाबा स्थित विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में सांसद हेमा मालिनी और विधायक प्रतिनिधि मौजूद रहे। वृंदावन में लगातार बिजली की समस्या को लेकर सांसद हेमा मालिनी ने ऊर्जा मंत्री से एक और अतिरिक्त विद्युत उपकेंद्र लगाने की मांग की थी। करीब 1176 लाख रुपए की लागत से तैयार हुए उपकेंद्र का लोकार्पण मंत्री एके शर्मा और क्षेत्रीय सांसद हेमा मालिनी ने किया। इस दौरान ऊर्जा मंत्री ने कहा कि बचपन में मैंने शोले फिल्म 8 बार देखी। आज भी जब फिल्म आती है, तो अच्छा लगता है। आपके प्रति लोगों का प्यार बढ़ता ही जा रहा है और सबसे अच्छी बात की आप मथुरा की सांसद हैं

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बताया वृंदावन वासियों की लगातार शिकायतें मिल रही थी, कि वृंदावन में बिजली की समस्या है। सांसद हेमा मालिनी ने भी कहा कि एक और बिजली उपकेंद्र स्थापित किया जाए। इसलिए वृंदावन पागल बाबा के पास 33/11 के वी विद्युत उपकेंद्र का आज लोकार्पण किया गया है। सांसद हेमा मालिनी ने बताया वृंदावन में जितना भी विकास हो रहा है, जितना भी करें, उतना कम है। आजादी के बाद से इस क्षेत्र में विकास नहीं हुआ था। जितना भी बोझ है, अब बीजेपी के कार्यकाल में आने लगा है। जितना भी हो सकता है, उतना विकास कर तेज गति से कराया जा रहा है। हेमा मालिनी ने कहा कि जिन महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया, उनकी बातें सुनी गई और उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण भी होगा।

 

 

Tags: hema MaliniMinister AK Sharma visited MathuraSri Banke Bihari templewomen protested
Share196Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

वोटों की गिनती में ये सितारें चल रहे हैं आगे Kangana Ranaut से लेकर रवि किशन तक यहां देखें पूरी लिस्ट!

वोटों की गिनती में ये सितारें चल रहे हैं आगे Kangana Ranaut से लेकर रवि किशन तक यहां देखें पूरी लिस्ट!

by Neel Mani
June 4, 2024

नई दिल्ली: देश में महापर्व के नाम से जाने-जानें वाले लोकसभा चुनाव (Kangana Ranaut) खत्म हो चुके हैं और अब...

Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024: हेमा मालिनी को लेकर जयंत चौधरी ने कहा- “मैंने बचपन से ही बहुत बड़ा..”

by Akhand Pratap Singh
April 21, 2024

Lok Sabha Election 2024: चुनाव का पहला चरण पूरा हो चुका है और अब 26 अप्रैल को दूसरे चरण (Lok...

Lok Sabha 2024

Lok Sabha 2024: बाक्सर विजेंदर सिंह की होगी सीधे हेमा मालिनी से टक्कर, मथुरा लोकसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव

by Akhand Pratap Singh
March 30, 2024

Lok Sabha 2024: काफी इंतजार के बाद आखिरकार कांग्रेस पार्टी ने मथुरा लोकसभा सीट (Lok Sabha 2024) से अपने उम्मीदवार की...

Hema Malini

प्राण प्रतिष्ठा के 25 दिन बाद Hema Malini ने दोबारा किए राम लला के दर्शन, पोस्ट शेयर कर लिखी दिल छू लेने वाली ये बात

by Neel Mani
February 17, 2024

नई दिल्ली: 22 जनवरी को पूरे देश में दीप जलाकर दोबारा दीवाली मनाई गई थी। 500 सालों के लंबे इंतजार...

बॉलीवुड के वो सितारे जिन्होंने Ram मंदिर के बनने में दिया अपना सहयोग

बॉलीवुड के वो सितारे जिन्होंने Ram मंदिर के बनने में दिया अपना सहयोग

by Neel Mani
January 22, 2024

नई दिल्ली: आज शुभ सोमवार के दिन भगवान श्री राम (Ram) की प्राण-प्रतिष्ठा आखिरकार संपन्न हो ही गई। पूरा भारत...

Next Post

Why do some holidaymakers like to dress to impress?

Effects of overeating on health

Health news : क्या आप खाते है जरूरत से ज़्यादा खाना ? ओवरईटिंग से बढ़ रही कौन सी गंभीर बीमारियों का ख़तरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version