नई दिल्ली: आज शुभ सोमवार के दिन भगवान श्री राम (Ram) की प्राण-प्रतिष्ठा आखिरकार संपन्न हो ही गई। पूरा भारत अब राम के रंग में राममय हो चुका है। जहां देश के आम नागरिक राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, तो वहीं फिल्मी दुनिया के लोग भी श्री राम के आगमन का इंतजार कर रहे थे।
ऐसे में कई लोग इस बात को जानना चाहते थे कि प्रभू श्री राम के मंदिर में बॉलीवुड के किन-किन स्टार्स ने अपना योगदान दिया, तो चलिए बिना देरी किए बताते हैं उन फिल्मी सितारों के बारे में जिन्होंने राम मंदिर में दिया है अपना योगदान। राम मंदिर निर्माण के लिए बॉलीवुड सितारों ने खोला है अपना खजाना।
किसी ने मंदिर निर्माण के लिए दान की हैं ईंटे तो किसी ने लाखों रुपयों का दिया है महादान। राम के रंग में रंगकर राममय हो गया है पूरा बॉलीवुड। प्रभू श्री राम (Ram) के रंग में सिर्फ अयोध्या नगरी ही नहीं बल्कि फिल्मी नगरी यानी की बॉलीवुड भी रंग गया है। इस ऐतिहासिक और भव्य समारोह में शामिल होने के लिए कई बॉलीवुड स्टार्स को भी न्योता मिला है दिया गया था।
इस लिस्ट में अक्षय कुमार से लेकर हेमा मालिनी का नाम तक शामिल रहा। इस भव्य समारोह को देखने के लिए हर कोई उत्साहित था। 22 जनवरी 2024 को पूरे विधी-विधान के साथ श्री राम (Ram) की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य समारोह हुआ। चलिए अब बात करते हैं बॉलीवुड स्टार्स के राम मंदिर में दिये गए योगदान की।
सबसे पहले बात तो अक्षय कुमार की ही करनी बनती है। आखिर पर्दे पर कभी कृष्ण तो कभी शिवदूत बनकर भक्ति की शक्ति दिखाने वाले अक्षय। असल जिंदगी में भी भगवान में आस्था रखते हैं। कई बार अक्षय कुमार को मंदिरों में माथा टेकते हुए देखा जा चुका है। अक्षय कुमार उन सेलेब्स में से हैं जिन्होंने राम मंदिर के लिए महादान दिया था।
बहुत खुशी की बात है कि अयोध्या में हमारे श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हो चूका है…अब योगदान की बारी हमारी है l मैंने शुरुआत कर दी है, उम्मीद है आप भी साथ जुड़ेंगे l जय सियाराम 🙏🏻 pic.twitter.com/5SvzgfBVCf
— Akshay Kumar (@akshaykumar) January 17, 2021
जनवरी साल 2021 में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अक्षय कुमार ने राम मंदिर में दिए गए अपने योगदान के बारे में बताया था। इसके साथ ही उन्होंने दान देने के लिए दूसरे लोगों से भी अपील की थी।
इस लिस्ट में दूसरा नाम आता है हेमा मालिनी का। बॉलीवुड की Dream Girl हेमा मालिनी ने राम मंदिर के निर्माण में दान दिया है। हालांकि उन्होंने कितना दान दिया है। इस बात का खुलासा अभी नहीं हो पाया है। हेमा मालिनी ने अन्य लोगों से भी दान देने की अपील की थी।
गुरमीत चौधरी टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी छोटे पर्दे पर श्री राम (Ram) का रोल प्ले करके घर-घर में खूब मशहूर हुए थे। उन्हें सीरियल के चलते ही आज भी टीवी का राम कहा जाता है। गुरमीत की राम भक्ति भी किसी से छिपी नहीं है वो भी उन सेलेब्स में से एक हैं जिन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए दान दिया था। गुरमीत ने ट्वीट करते हुए लिखा था, जैसा की आप जानते हैं कि राम मंदिर निर्माण कार्य के लिए सहयोग राशि एकत्रित करने का कार्य संपूर्ण देश में बहुत ही जोश के साथ चल रहा है। इस मंगल कार्य हेतू हम भी अपना कुछ सहयोग भगवान राम के श्री चरणों में अर्पित करना चाहते हैं। जय श्री राम।
जैसे कि आप जानते हैं कि राम मंदिर निर्माण कार्य के लिए सहयोग राशि एकत्रित करने का कार्य संपूर्ण देश में बहुत ही जोश के साथ चल रहा है। इस मंगल कार्य हेतु हम भी अपना कुछ सहयोग भगवान राम के श्री चरणों में अर्पित करना चाहते हैं। जय #श्रीराम 🙏 pic.twitter.com/nyWF1kRn1t
— GURMEET CHOUDHARY (@gurruchoudhary) January 18, 2021
अनुपम खेर अपनी कॉमेड़ी और एक्टिंग से लोगों के पसंदीदा रहे अनुपम खेर ने धनराशि के बजाय ईंट दान की थी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अनुपम खेर ने लिखा था, दोस्तों मैं आपको अयोध्या में बन रहे ऐतिहासिक राम मंदिर की झलक दिखा रहा हूं। बहुत सुखद अनुभूति हुई इस विशाल बनते हुए मंदिर को देखकर। हर भक्त राम लला के मंदिर निर्माण में अपनी श्रद्धा और भक्ति से लिप्त है। पूरे अयोध्या के वातावरण में जय श्री राम की गूंज है। मैं भाग्यशाली हूं कि मेरे आग्रह करने पर मुझे इस मंदिर की एक ईंट भेंट में मिली। मैं कृतार्थ हूं।
आज बुजुर्गों के पितामह व बच्चों के शक्तिमान श्री मुकेश खन्ना जी ने राम मंदिर निर्माण निधि संकलन अभियान में अपना 111111रु का चेक अपने इलाक़े के विधायक अतुल भातखलकर जी को सुपुर्द किया साथ मे विजय झा जी व साईनाथ कुलकर्णी जी उपस्थित थे.. pic.twitter.com/IC3NuPFIV8
— Mukesh Khanna (@actmukeshkhanna) February 6, 2021
बॉलीवुड के अलावा खेल जगत से पूर्व क्रिकेटर और दिल्ली से BJP सांसद गौतम गंभीर ने भी राम मंदिर के निर्माण में अपना योगदान दिया था। बताया जाता है कि गौतम गंभीर ने राम मंदिर के निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपये दान दिए थे।
ये भी पढ़ें :- साउथ एक्ट्रेस Nayanthara ने जय श्री राम लिखकर सोशल मीडिया पर मांगी माफी, फिल्म अन्नापूर्णानी के चलते आई थीं विवादों में
मुकेश खन्ना बी.आर चोपड़ा के सीरियल महाभारत में भीष्म पितामह का किरदार निभाने वाले मुकेश खन्ना भी राम मंदिर के लिए दान करने वाले सेलेब्स की लिस्ट में शामिल है। मुकेश खन्ना ने राम मंदिर के लिए 1 लाख 11 हजार रुपये का दान दिया था।