Monday, November 10, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Women’s Day 2025 : पहली ही कोशिश में UPSC पास कर बनी IAS, जानिए IGNOU के स्टूडेंट की सफलता की कहानी

IGNOU से मास्टर की पढ़ाई के बाद UPSC की तैयारी की और सरकारी नौकरी के साथ फ्री टाइम में पढ़ाई कर बनी IAS। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जानिए इस महिला IAS अफसर की सफलता की कहानी

Gulshan by Gulshan
March 8, 2025
in Latest News, शिक्षा
Women's Day 2025
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Women’s Day 2025 : UPSC परीक्षा को देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है। इसे पास करने के लिए वर्षों की मेहनत और कई असफलताओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन कुछ लोग अपनी कड़ी मेहनत और सही रणनीति से पहली बार में ही इस परीक्षा को पास कर लेते हैं। हम आपके लिए एक खास सीरीज ‘सक्सेस मंत्रा’ लेकर आए हैं, जिसमें आज हम आपको बताएंगे IAS अधिकारी सृष्टि डबास के बारे में, जिन्होंने सिविल सेवा परीक्षा 2023 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 6 हासिल कर सभी को चौंका दिया।

दिल्ली की सृष्टि डबास ने हासिल किया मुकाम

सृष्टि डबास का जन्म 13 अक्टूबर 1998 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा गंगा इंटरनेशनल स्कूल, दिल्ली से प्राप्त की। शुरू से ही पढ़ाई में अव्‍वल रहने वाली सृष्टि ने 2016-17 में CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा में 96.33% अंक हासिल किए थे। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के इंद्रप्रस्थ कॉलेज से राजनीति विज्ञान में बीए किया और फिर IGNOU से मास्टर डिग्री भी पूरी की।

RELATED POSTS

Women’s Day: इस वुमन डे पर आप भी एक बार ज़रूर देखें महिलाओं के जज़्बे को दर्शाती हैं ये बेमिसाल फ़िल्में

Women’s Day: इस वुमन डे पर आप भी एक बार ज़रूर देखें महिलाओं के जज़्बे को दर्शाती हैं ये बेमिसाल फ़िल्में

March 6, 2025

नौकरी के साथ की UPSC की तैयारी

सृष्टि डबास का सफर आसान नहीं था। UPSC की तैयारी करते हुए, वह भारतीय रिजर्व बैंक (RBI), मुंबई में ग्रेड II एचआर कर्मचारी के रूप में काम कर रही थीं। पूरी दिन की नौकरी के बाद, वह रात को अध्ययन में जुट जाती थीं। इससे पहले, वह सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में भी काम कर चुकी थीं। UPSC परीक्षा में सृष्टि ने लिखित परीक्षा में 862 अंक और साक्षात्कार में 186 अंक प्राप्त किए, कुल मिलाकर 1048 अंक हासिल किए। सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने बिना किसी कोचिंग के यह सफलता हासिल की।

यह भी पढ़ें : ‘गुजरात कांग्रेस में घुसपैठिए’, बीजेपी से मिले नेताओं की पोल खुली…

सृष्टि डबास ने एक इंटरव्यू में बताया कि नौकरी के साथ UPSC की तैयारी करना बहुत कठिन था, लेकिन उन्होंने RBI की लाइब्रेरी और लंच ब्रेक का सही तरीके से इस्तेमाल करके पढ़ाई का समय निकाला। उनके अनुसार, सही रणनीति, निरंतर मेहनत और समय प्रबंधन से UPSC जैसी कठिन परीक्षा को पास किया जा सकता है। उन्होंने UPSC के उम्मीदवारों को सलाह दी कि केवल कोचिंग नोट्स पर निर्भर न रहें, बल्कि विभिन्न किताबों का अध्ययन करें और परीक्षा से कुछ महीने पहले रोज़ाना 4 अखबार पढ़ें।

कथक नृत्यांगना भी हैं सृष्टि

सिर्फ पढ़ाई में ही नहीं, सृष्टि डबास एक प्रतिभाशाली कथक नृत्यांगना भी हैं। उनकी सादगी और बुद्धिमत्ता के लिए सोशल मीडिया पर उन्हें काफी सराहा जाता है। वह सच में “ब्यूटी विद ब्रेन्स” की मिसाल पेश करती हैं। सृष्टि डबास की यह सफलता उन सभी UPSC उम्मीदवारों के लिए प्रेरणा है जो कठिन मेहनत और दृढ़ संकल्प से अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं।

Tags: Women's Day 2025
Share196Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

Women’s Day: इस वुमन डे पर आप भी एक बार ज़रूर देखें महिलाओं के जज़्बे को दर्शाती हैं ये बेमिसाल फ़िल्में

Women’s Day: इस वुमन डे पर आप भी एक बार ज़रूर देखें महिलाओं के जज़्बे को दर्शाती हैं ये बेमिसाल फ़िल्में

by Sadaf Farooqui
March 6, 2025

Women's Day: महिला दिवस आने वाला है, और इस खास मौके पर अगर थिएटर में कुछ बेहतरीन महिला केंद्रित फिल्में...

Next Post
Kasganj News

विश्व महिला दिवस: घटनाएं दे रही गवाही.. कासगंज मे महफूज नहीं 'महिलाएं'

Sonakshi Sinha 'Jatadhara'

‘जटाधारा’ से सोनाक्षी सिन्हा का ‘पावरफुल’ फर्स्ट लुक आउट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version