Wednesday, October 1, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home राष्ट्रीय

दुनिया का सबसे महंगा पानी, क़ीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश ! जानिए क्यों है यह इतना ख़ास

दुनिया का सबसे महंगा पानी Aqua di Cristallo Tributo a Modigliani है, जिसकी कीमत लगभग 50 लाख रुपए है। इसकी बोतल 24 कैरेट सोने की बनी है और पानी में सोने की भस्म मिलाई जाती है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
April 29, 2025
in राष्ट्रीय
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

The Most Expensive Water: दुनिया में ऐसी बहुत सी चीजें हैं, जिनके बारे में जब हमें पता चलता है तो हम दंग रह जाते हैं। खाने-पीने से लेकर पहनने ओढ़ने तक हर चीज में कुछ न कुछ खासियत होती है। कुछ जगहें अपनी खूबसूरती से लोगों को आकर्षित करती हैं, तो कुछ चीजें अपनी कीमत की वजह से मशहूर होती हैं। आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा है। यानी पानी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे महंगा पानी कौन सा है?

पानी के बिना जीवन अधूरा

पानी के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। अलग-अलग जगहों पर लोग अपनी जरूरत के मुताबिक अलग-अलग तरह का पानी पीते हैं। कोई आरओ का पानी इस्तेमाल करता है, कोई नल या हैंडपंप का। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे पानी के बारे में बताएंगे, जिसकी कीमत जानकर आप चौंक जाएंगे।

RELATED POSTS

Perfume Creed Aventus यह सिर्फ खुशबू नहीं, एक शाही अंदाज़ भी है,क्या है इसकी खासियत

Perfume Creed Aventus यह सिर्फ खुशबू नहीं, एक शाही अंदाज़ भी है,क्या है इसकी खासियत

May 20, 2025

दुनिया का सबसे महंगा पानी

इस पानी का नाम है Aqua di Cristallo Tributo a Modigliani शायद आपने इसका नाम पहले नहीं सुना होगा, लेकिन यह दुनिया का सबसे महंगा पानी है। इसकी कीमत इतनी ज्यादा है कि इसे खरीदना हर किसी के बस की बात नहीं।

कितनी है इसकी कीमत?

इस खास पानी की कीमत करीब 50 लाख रुपए है। इतने पैसों में आप एक अच्छा खासा घर, कार या फिर सोना-हीरा खरीद सकते हैं। लेकिन यहां इतने पैसे में सिर्फ 750 मिलीलीटर पानी मिलता है!

क्यों है इतना महंगा?

अब सवाल आता है कि आखिर यह पानी इतना महंगा क्यों है? दरअसल, इस पानी की बोतल 24 कैरेट सोने से बनी होती है। इसके अलावा इसमें जो पानी भरा जाता है, उसमें 5 ग्राम सोने की भस्म भी मिलाई जाती है। यही वजह है कि इसका स्वाद और गुणवत्ता आम पानी से बिल्कुल अलग होती है। यह पानी काफी साफ और मिनरल्स से भरपूर होता है, जो इसे और भी खास बनाता है।

कहां से आता है ये पानी?

इस महंगे पानी को फिजी, फ्रांस और आइसलैंड के ग्लेशियर से इकट्ठा किया जाता है। इन जगहों के पानी को दुनिया के सबसे साफ और शुद्ध पानी में गिना जाता है। सोने की भस्म मिलाकर इसे और भी एनर्जेटिक बना दिया जाता है।

किसने बनाई ये खास बोतल?

इस शानदार बोतल को मशहूर डिजाइनर फर्नांडो अल्टामिरानो ने डिजाइन किया था। साल 2010 में इस पानी की बोतल ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी जगह बना ली थी, जो इसे और भी खास बनाता है।

Tags: Luxury LifestyleMost Expensive Water
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Perfume Creed Aventus यह सिर्फ खुशबू नहीं, एक शाही अंदाज़ भी है,क्या है इसकी खासियत

Perfume Creed Aventus यह सिर्फ खुशबू नहीं, एक शाही अंदाज़ भी है,क्या है इसकी खासियत

by SYED BUSHRA
May 20, 2025
0

India’s Most Expensive Perfume Creed Aventus : दुनिया में परफ्यूम की कोई कमी नहीं है। अलग-अलग ब्रांड के परफ्यूम्स बाज़ार...

Next Post
International Dance Day 2025:क्या डांस से आप फिजिकली और मेंटली फिट रह सकते हैं ? जानिए इसका इतिहास और फायदे

International Dance Day 2025:क्या डांस से आप फिजिकली और मेंटली फिट रह सकते हैं ? जानिए इसका इतिहास और फायदे

Mysterious Temples: लॉजिक और विज्ञान से परे भारत के रहस्यमई मंदिर जानिए यह कहां है और उनके रहस्यमई चमत्कार

Mysterious Temples: लॉजिक और विज्ञान से परे भारत के रहस्यमई मंदिर जानिए यह कहां है और उनके रहस्यमई चमत्कार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version