Saturday, November 15, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

World Population Day : क्यों मनाया जाता है? बढ़ती आबादी घटते रिसोर्सेज,भारत बना सबसे ज्यादा आबादी वाला देश

विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। 2025 में दुनिया की आबादी 8.06 अरब हो गई है। बढ़ती जनसंख्या से कई समस्याएं सामने आ रही हैं।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
July 11, 2025
in राष्ट्रीय
World Population Day 2025 and India Population Growth
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

World Population Day2025: हर साल 11 जुलाई को पूरी दुनिया में विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। इस दिन का मकसद लोगों का ध्यान दुनिया में बढ़ती या घटती आबादी से जुड़ी परेशानियों पर ले जाना है। संयुक्त राष्ट्र (UN) ने 1989 में इस दिन को मनाने की घोषणा की थी और पहली बार इसे 1990 में मनाया गया था। इस दिन को मनाने की सोच तब आई, जब 11 जुलाई 1987 को दुनिया की आबादी 5 अरब पार कर गई थी। डॉक्टर केसी जैक्रियाह ने इस दिन को मनाने का सुझाव दिया था।

विश्व जनसंख्या दिवस का इतिहास

विश्व जनसंख्या दिवस को मनाने की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की गवर्निंग काउंसिल ने की थी। इसका मकसद था लोगों को आबादी के बढ़ते आंकड़ों के बारे में जागरूक करना और इस पर विचार करना कि इतनी बड़ी आबादी के साथ दुनिया कैसे आगे बढ़ेगी।

RELATED POSTS

Afghanistan Earthquake : अफगानिस्तान में बड़ी तबाही,6.0 तीव्रता के भूकंप से हज़ारों की मौत, 1500 से ज्यादा घायल

Afghanistan Earthquake : अफगानिस्तान में बड़ी तबाही,6.0 तीव्रता के भूकंप से हज़ारों की मौत, 1500 से ज्यादा घायल

September 1, 2025
Liechtenstein peaceful and rich country

दुनिया का छोटा सबसे अमीर और सुरक्षित देश जहां न बेरोज़गारी न टैक्स की चिंता जानिए Liechenstein के बारे में

August 5, 2025

इस साल की थीम क्या है?

विश्व जनसंख्या दिवस 2025 की थीम है। “युवाओं को एक न्यायपूर्ण और आशापूर्ण दुनिया में अपनी मनचाही परिवार बनाने के लिए सशक्त बनाना।” यानी इस साल फोकस है कि युवा अपने भविष्य के लिए खुद सही फैसले ले सकें और समाज में बराबरी का माहौल बने।

भारत की आबादी कितनी हो गई है?

2025 में भारत की आबादी 1.46 अरब (1463.9 मिलियन) के करीब पहुंच गई है। अब भारत दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन गया है। रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले 40 सालों में भारत की जनसंख्या 1.7 अरब तक पहुंच सकती है, जो देश के लिए एक बड़ी चुनौती हो सकती है।

दुनिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले देश कौन-कौन से हैं?

दुनिया की कुल आबादी अब लगभग 8.2 अरब हो चुकी है। इसमें टॉप 10 देशों में भारत सबसे ऊपर है। बाकी देश इस तरह हैं

भारत – 1.46 अरब

चीन – 1.42 अरब

अमेरिका – 347 मिलियन

इंडोनेशिया – 286 मिलियन

पाकिस्तान – 255 मिलियन

नाइजीरिया – 238 मिलियन

ब्राजील – 213 मिलियन

बांग्लादेश – 176 मिलियन

रूस – 144 मिलियन

इथियोपिया – 135 मिलियन

क्यों है जनसंख्या पर ध्यान देना जरूरी?

दुनिया में कहीं-कहीं आबादी बहुत तेजी से बढ़ रही है, तो कहीं कम हो रही है। कई देश घटती आबादी से परेशान हैं, तो कई देश बढ़ती जनसंख्या को संभालने के लिए परेशान हैं। ज्यादा आबादी का असर रोज़गार, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण पर पड़ता है। इसलिए लोगों को समझना होगा कि संतुलित जनसंख्या ही सुखी जीवन की कुंजी है।

Tags: Population Awarenessworld news
Share197Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Afghanistan Earthquake : अफगानिस्तान में बड़ी तबाही,6.0 तीव्रता के भूकंप से हज़ारों की मौत, 1500 से ज्यादा घायल

Afghanistan Earthquake : अफगानिस्तान में बड़ी तबाही,6.0 तीव्रता के भूकंप से हज़ारों की मौत, 1500 से ज्यादा घायल

by SYED BUSHRA
September 1, 2025

Afghanistan Earthquake: तालिबान शासित अफगानिस्तान सोमवार को आए भीषण भूकंप से दहल गया। इस हादसे में अब तक 1052 लोगों...

Liechtenstein peaceful and rich country

दुनिया का छोटा सबसे अमीर और सुरक्षित देश जहां न बेरोज़गारी न टैक्स की चिंता जानिए Liechenstein के बारे में

by SYED BUSHRA
August 5, 2025

 A Tiny Nation with Big Peace and Wealth: स्विट्ज़रलैंड और ऑस्ट्रिया के बीच बसा लिक्टेंस्टीन एक ऐसा देश है, जहां...

British Royal Train retirement marks end of a historical transport legacy

Royal Train of Britain :156 साल की विरासत पर क्यों लगा विराम,परंपरा और भव्यता का हुआ अंत

by SYED BUSHRA
July 6, 2025

British Royal Train retirement marks end of a historical transport legacy ब्रिटेन की रॉयल ट्रेन करीब डेढ़ सौ सालों से...

Rio Tatsuki 5 July Japan prediction

क्यों japan की उड़ानें हुईं रद्द, लोगों में फैली दहशत क्या होगी कोई बड़ी तबाही किसने की भविष्यवाणी

by SYED BUSHRA
June 23, 2025

Rio Tatsuki 5 July Japan prediction : जब एक आर्टिस्ट की बात ने लोगों को डरा दिया है।जापान की जानी-मानी मंगा...

Road Accident: हर रोज़ होते हैं कितने सड़क हादसे ? जानें कौन सा देश है इस लिस्ट में सबसे ऊपर

Road Accident: हर रोज़ होते हैं कितने सड़क हादसे ? जानें कौन सा देश है इस लिस्ट में सबसे ऊपर

by Sadaf Farooqui
May 29, 2025

Road Accident: World Population Review की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया के कई देशों में सड़क सुरक्षा आज भी एक गंभीर...

Next Post
Agra

Agra कांग्रेस कार्यालय बना शर्मनाक वारदात का गवाह: उपाध्यक्ष जलालउद्दीन गिरफ्तार, रेप और धर्मांतरण के गंभीर आरोप

Tips to remove clothes odor during monsoon

बरसात में कपड़ों की बदबू दूर करने के घरेलू उपाय कैसे पाएं कपड़ों में ताज़गी और दुर्गंध से छुटकारा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version