Wednesday, October 1, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

Yogi Govt की जीसीसी नीति से यूपी को मिलेगी टेक्नोलॉजी की नई उड़ान, बनेंगी 2 लाख नौकरियां

योगी सरकार की जीसीसी नीति से यूपी को टेक्नोलॉजी और डिजिटल सेवाओं में बड़ी उड़ान मिलेगी। अगले 5 वर्षों में 2 लाख से अधिक नौकरियां और 500 कंपनियों को आकर्षित करने का लक्ष्य तय किया गया है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
May 19, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Yogi Govt
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Yogi Govt GCC Policy 2025: यूपी सरकार की नई ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (जीसीसी) नीति राज्य को वैश्विक तकनीकी नक्शे पर लाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। अगले पांच वर्षों में इस नीति के तहत 2 लाख से अधिक उच्च वेतन वाली नौकरियां पैदा होंगी और 500 कंपनियों व भारी विदेशी निवेश (FDI) को आकर्षित किया जाएगा। नोएडा, लखनऊ, कानपुर और वाराणसी जैसे शहरों को टेक्नोलॉजी और डिजिटल सेवा हब के रूप में विकसित करने की तैयारी है। इस नीति के तहत निवेशकों को जमीन पर सब्सिडी, टैक्स में छूट और पेट्रोल जैसी कई सुविधाएं भी दी जाएंगी, जिससे यूपी निवेश के लिहाज से देश का अगला बड़ा केंद्र बन सके।

टेक्नोलॉजी हब बनाएंगे यूपी के चार बड़े शहर

ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स नीति के तहत सरकार ने नोएडा, लखनऊ, कानपुर और वाराणसी को डिजिटल और टेक्नोलॉजी सेवा केंद्रों के रूप में विकसित करने का खाका तैयार किया है। इससे न सिर्फ युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में गति मिलेगी।

RELATED POSTS

Yogi Govt

Yogi Govt ने आवारा कुत्तों पर कसे शिकंजे, शहरी क्षेत्रों के लिए नई गाइडलाइंस जारी

September 9, 2025
Yogi Govt

Yogi Govt की बड़ी पहल: हर जिले में बनेगा ‘सरदार वल्लभ भाई पटेल इम्प्लायमेंट जोन’, युवाओं को मिलेगा स्थानीय रोजगार

August 28, 2025

सरकार Fortune 500 कंपनियों को आकर्षित करने के लिए विशेष पैकेज तैयार कर रही है, जिसमें 100 करोड़ रुपये से अधिक के विदेशी निवेश पर अतिरिक्त सुविधाएं दी जाएंगी।

लेवल-1 और एडवांस्ड निवेशकों के लिए स्पष्ट मानदंड

Yogi Govt जीसीसी नीति में दो स्तर बनाए गए हैं — लेवल-1 और एडवांस्ड जीसीसी। लेवल-1 के लिए गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद के बाहर 15 करोड़ और 500 कर्मचारियों की शर्त है, जबकि इन जिलों में निवेश सीमा 20 करोड़ रुपये रखी गई है। एडवांस्ड जीसीसी के लिए यह आंकड़ा 50-75 करोड़ रुपये और 1,000 कर्मचारियों का है। इससे छोटे-बड़े सभी निवेशकों को अवसर मिलेगा।

आकर्षक सब्सिडी और अनुदान से बढ़ेगा निवेश

Yogi Govt ने निवेशकों के लिए कई प्रोत्साहन पेश किए हैं। इनमें भूमि पर 30-50% सब्सिडी, पूंजीगत सब्सिडी, ब्याज सब्सिडी, परिचालन लागत पर छूट और पेट्रोल सब्सिडी जैसे फायदे शामिल हैं। साथ ही, स्टार्टअप्स को भी 2 करोड़ तक की लागत प्रतिपूर्ति, पेटेंट के लिए सब्सिडी और उत्कृष्टता केंद्रों के लिए 10 करोड़ रुपये का अनुदान मिलेगा।

यह नीति न केवल रोजगार सृजन को बढ़ावा देगी, बल्कि प्रदेश में नवाचार, शोध और तकनीकी आत्मनिर्भरता की नींव मजबूत करेगी।

Ayodhya को मिली आधुनिक पार्किंग: 150 से अधिक कारों की सुविधा, ईवी स्टेशन भी बना

Tags: yogi govt
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Yogi Govt

Yogi Govt ने आवारा कुत्तों पर कसे शिकंजे, शहरी क्षेत्रों के लिए नई गाइडलाइंस जारी

by Mayank Yadav
September 9, 2025
0

Yogi Govt Stray Dogs: उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ते आवारा कुत्तों के हमलों और मानव-पशु संघर्ष की घटनाओं को देखते...

Yogi Govt

Yogi Govt की बड़ी पहल: हर जिले में बनेगा ‘सरदार वल्लभ भाई पटेल इम्प्लायमेंट जोन’, युवाओं को मिलेगा स्थानीय रोजगार

by Mayank Yadav
August 28, 2025
0

Yogi Govt Employment Scheme: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार राज्य में रोजगार सृजन के लिए ऐतिहासिक कदम उठाने जा...

CM Yogi

कल्कि मंदिर की परिक्रमा में दौड़ेगा विकास का रथ: योगी सरकार ने संभल के धार्मिक स्थलों के लिए मंजूर किए 7 करोड़

by Mayank Yadav
July 11, 2025
0

Yogi Govt: उत्तर प्रदेश के संभल जिले को धार्मिक पर्यटन के मानचित्र पर चमकाने की दिशा में योगी सरकार ने...

Yogi Govt

Yogi Govt की अनोखी पहल: ग्रेटर नोएडा में बनेगा ‘फ्लैट लाइक फैक्ट्री’ कॉम्प्लेक्स, एमएसएमई के लिए वरदान!

by Mayank Yadav
June 9, 2025
0

Yogi Govt: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने लघु और मध्यम उद्योगों (MSME) को मजबूती देने की दिशा में...

Yogi govt

मृतक शिक्षकों के परिजनों को योगी सरकार का तोहफा, अब मिलेगी डेथ ग्रेच्युटी

by Mayank Yadav
May 27, 2025
0

Yogi govt: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सहायता प्राप्त (एडेड) अशासकीय महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के परिवारों को बड़ी...

Next Post
Cricket news : कैसे तय किया 80 लाख से 13 करोड़ तक का सफ़र,एक झाड़ू लगाने वाले से करोड़ों के मालिक बनने  की कहानी

Cricket news : कैसे तय किया 80 लाख से 13 करोड़ तक का सफ़र,एक झाड़ू लगाने वाले से करोड़ों के मालिक बनने की कहानी

Gold Rate Today

सोना हुआ महंगा या सस्ता? जानिए 19 मई 2025 को आपके शहर में क्या हैं ताज़ा भाव...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version