Sunday, November 9, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

Yogi Govt की बड़ी पहल: हर जिले में बनेगा ‘सरदार वल्लभ भाई पटेल इम्प्लायमेंट जोन’, युवाओं को मिलेगा स्थानीय रोजगार

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार हर जिले में सरदार वल्लभ भाई पटेल इम्प्लायमेंट जोन स्थापित करने जा रही है। 100-100 एकड़ में इंडस्ट्रियल पार्क बनेंगे, जिससे युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
August 28, 2025
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश
Yogi Govt
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Yogi Govt Employment Scheme: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार राज्य में रोजगार सृजन के लिए ऐतिहासिक कदम उठाने जा रही है। प्रदेश के हर जिले में सरदार वल्लभ भाई पटेल इम्प्लायमेंट जोन स्थापित किए जाएंगे। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत प्रत्येक जिले में कम से कम 100-100 एकड़ भूमि औद्योगिक विकास के लिए चिन्हित की जाएगी। यहां इंडस्ट्रियल पार्क विकसित कर उद्यमियों को उद्योग स्थापित करने के लिए सुलभ एवं सस्ती जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री की पहल पर एमएसएमई विभाग ने इस योजना पर काम शुरू कर दिया है। इसका उद्देश्य स्थानीय युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराना है। उम्मीद है कि योजना की शुरुआत 31 अक्तूबर, सरदार पटेल जयंती के अवसर पर हो सकती है।

हर जिले में औद्योगिक क्रांति की तैयारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में औद्योगिक ढांचे को मजबूत बनाना और युवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाना है। इम्प्लायमेंट जोन के केंद्र में जिला उद्योग कार्यालय भी स्थापित किया जाएगा। जहां पहले से जिला उद्योग केंद्र संचालित हैं, उन्हें भी यहां शिफ्ट करने की तैयारी है। निवेशकों और उद्यमियों की नई परियोजनाओं को मंजूरी देने, आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने और उनकी समस्याओं का समाधान करने का कार्य भी यहीं से होगा।

RELATED POSTS

CM Yogi Govt

यूपी सरकार की बड़ी पहल: किराएदारों को राहत, रेंट एग्रीमेंट का स्टांप शुल्क फिक्स, खत्म होंगे विवाद

November 7, 2025
Yogi govt

Yogi govt की दोहरी राहत: किसानों-मिलों को धान रिकवरी में छूट, कर्मचारियों को UPS के लिए करना होगा इंतजार

November 4, 2025

पूर्वांचल समेत पिछड़े जिलों को विशेष लाभ

Yogi Govt योजना के तहत शुरुआती फोकस उन जिलों पर होगा जहां वर्तमान में औद्योगिक पार्क मौजूद नहीं हैं। विशेष रूप से पूर्वांचल के अधिकांश जिले इस पहल से लाभान्वित होंगे। एमएसएमई विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर Yogi Govt को प्रस्तुत करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत निवेशकों को सुविधाजनक व कम लागत पर जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। सरकार का मानना है कि इससे न केवल औद्योगिक गतिविधियों में वृद्धि होगी, बल्कि हजारों युवाओं को सीधे तौर पर रोजगार के अवसर मिलेंगे।

इंटरनेशनल ट्रेड शो में नई योजनाओं की घोषणा संभव

सितंबर में नोएडा में आयोजित होने वाले उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में Yogi Govt कई नई औद्योगिक नीतियों और योजनाओं की घोषणा कर सकती है। इस भव्य आयोजन में प्रदेश की आर्थिक, औद्योगिक और सांस्कृतिक शक्ति का प्रदर्शन किया जाएगा। संभावित घोषणाओं में नई उद्योग प्रोत्साहन योजनाएं, एमएसएमई वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम, निर्यात बढ़ाने की विशेष स्कीमें, महिला उद्यमिता प्रोत्साहन और स्टार्टअप्स के लिए सब्सिडी शामिल हो सकती हैं। सरकार का लक्ष्य उत्तर प्रदेश को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित करना है।

UP T20 League: नोएडा सुपर किंग्स की धमाकेदार जीत, गोरखपुर लायंस को 26 रनों से हराया, तीन बल्लेबाजों ने जड़े अर्धशतक

Tags: yogi govt
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

CM Yogi Govt

यूपी सरकार की बड़ी पहल: किराएदारों को राहत, रेंट एग्रीमेंट का स्टांप शुल्क फिक्स, खत्म होंगे विवाद

by Mayank Yadav
November 7, 2025

Yogi govt: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार मकान मालिक और किराएदारों के बीच लंबे समय से चले आ रहे विवादों...

Yogi govt

Yogi govt की दोहरी राहत: किसानों-मिलों को धान रिकवरी में छूट, कर्मचारियों को UPS के लिए करना होगा इंतजार

by Mayank Yadav
November 4, 2025

Yogi govt: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने हाल ही में किसानों और चावल मिलों को बड़ी राहत देते हुए...

Yogi Govt

दिवाली बम्पर सौगात: Yogi Govt का बड़ा ऐलान, 16 लाख UP कर्मचारियों-पेंशनर्स को प्राइवेट अस्पतालों में ‘अनलिमिटेड कैशलेस इलाज’!

by Mayank Yadav
October 16, 2025

Yogi Govt Diwali Gift: उत्तर प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए दिवाली का पर्व इस बार खुशियों...

CM Yogi Govt

अब संविदा शिक्षिकाओं को भी मिलेगी 6 माह की मैटरनिटी लीव, योगी सरकार का नवरात्र तोहफा

by Mayank Yadav
October 2, 2025

Yogi Govt News: नवरात्र के अवसर पर योगी सरकार ने संस्कृत विद्यालयों में संविदा पर कार्यरत महिला शिक्षिकाओं को बड़ी...

Yogi Govt

Yogi Govt ने आवारा कुत्तों पर कसे शिकंजे, शहरी क्षेत्रों के लिए नई गाइडलाइंस जारी

by Mayank Yadav
September 9, 2025

Yogi Govt Stray Dogs: उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ते आवारा कुत्तों के हमलों और मानव-पशु संघर्ष की घटनाओं को देखते...

Next Post
UP

UP सरकार की नई पहल: संपत्ति रजिस्ट्री के बाद अब खतौनी में स्वतः दर्ज होगा नाम, आधार से जुड़ेगी प्रक्रिया

Adarsh Singh

किसान के बेटे आदर्श सिंह ने यूपी टी20 लीग में बरपाया कहर, 19 गेंदों में जड़े 10 छक्के, रिंकू सिंह को भी छोड़ा पीछे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version