शनिवार, अक्टूबर 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

UP T20 League: नोएडा सुपर किंग्स की धमाकेदार जीत, गोरखपुर लायंस को 26 रनों से हराया, तीन बल्लेबाजों ने जड़े अर्धशतक

इकाना स्टेडियम में खेले गए यूपी टी-20 लीग के मुकाबले में नोएडा सुपर किंग्स ने गोरखपुर लायंस को 26 रनों से हराया। तीन बल्लेबाजों के अर्धशतक और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से टीम ने शानदार जीत दर्ज की।

by Mayank Yadav
अगस्त 28, 2025
in Latest News, क्रिकेट न्यू़ज, खेल
UP T20 League
Share on FacebookShare on Twitter

UP T20 League: इकाना स्टेडियम में खेले गए यूपी टी-20 लीग के रोमांचक मुकाबले में नोएडा सुपर किंग्स ने गोरखपुर लायंस को 26 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। बुधवार रात हुए इस UP T20 League मैच में नोएडा के बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 248 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़े और केवल दो ही विकेट गंवाए। जवाब में गोरखपुर लायंस की टीम 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 222 रन ही बना सकी। भले ही प्रिंस यादव और हरप्रीत सिंह की साझेदारी ने उम्मीदें जगाईं, लेकिन अंत में गोरखपुर की टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी और उसे हार का सामना करना पड़ा।

नोएडा सुपर किंग्स का धमाकेदार प्रदर्शन

पहले बल्लेबाजी करते हुए नोएडा सुपर किंग्स ने गोरखपुर लायंस के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। टीम के सलामी बल्लेबाज शिवम चौधरी और अनिवेश चौधरी ने पारी की ठोस नींव रखी। शिवम ने 35 गेंदों में 46 रन बनाए, जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल थे, जबकि अनिवेश ने 40 गेंदों में 63 रनों की पारी खेली, जिसमें चार छक्के और पांच चौके लगाए। इसके बाद रवि सिंह ने मैदान पर तूफान मचाते हुए मात्र 24 गेंदों में 68 रन ठोक डाले। उनकी पारी में सात छक्के और तीन चौके शामिल रहे। अंत में प्रशांत वीर ने भी शानदार अर्धशतक जड़ते हुए 21 गेंदों में 58 रन बनाए। नोएडा ने 20 ओवर में 248 रन बनाकर गोरखपुर के सामने 249 रन का विशाल लक्ष्य रखा।

RELATED NEWS

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

सितम्बर 1, 2026
मेरठ मावेरिक्स को हराकर काशी रुद्रास बनी यूपी T 20 सीरीज-3 की चैंपियन, कौन है ‘चुलबुल’, जिसने सीएम योगी को दिया ‘सिक्का’

मेरठ मावेरिक्स को हराकर काशी रुद्रास बनी यूपी T 20 सीरीज-3 की चैंपियन, कौन है ‘चुलबुल’, जिसने सीएम योगी को दिया ‘सिक्का’

सितम्बर 7, 2025

गोरखपुर लायंस की संघर्षपूर्ण पारी

UP T20 League लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोरखपुर लायंस की शुरुआत बेहद खराब रही। आराध्य बिना खाता खोले ही आउट हो गए। इसके बाद भास्कर भारद्वाज और कप्तान अक्षदीप नाथ ने पारी संभालने की कोशिश की। भारद्वाज ने 30 गेंदों पर 40 रन बनाए, जबकि कप्तान अक्षदीप नाथ ने 34 गेंदों में छह चौकों और दो छक्कों की मदद से अर्धशतक जड़ते हुए 52 रन बनाए। 12वें ओवर तक गोरखपुर के तीन विकेट 102 रन पर गिर चुके थे। इसके बाद प्रिंस यादव और हरप्रीत सिंह ने छठे विकेट के लिए ताबड़तोड़ 40 रनों की साझेदारी कर टीम को मैच में बनाए रखा। लेकिन 17वें ओवर में हरप्रीत के आउट होते ही गोरखपुर की उम्मीदें कमजोर पड़ गईं।

नोएडा की जीत, गोरखपुर की हार

गोरखपुर लायंस की ओर से प्रिंस यादव ने 30 रनों की उपयोगी पारी खेली और टीम को 200 रन तक पहुंचाया, लेकिन 18वें ओवर में उनके आउट होने के बाद टीम की हार तय हो गई। गोरखपुर 20 ओवर में आठ विकेट पर 222 रन ही बना सकी। नोएडा सुपर किंग्स की ओर से करण शर्मा, अजय कुमार और रवि सिंह ने बेहतरीन गेंदबाजी की। इस जीत के साथ नोएडा सुपर किंग्स ने टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। बल्लेबाजी में तीन अर्धशतक और ताबड़तोड़ छक्कों की बदौलत टीम ने इस मुकाबले में अपनी धमाकेदार जीत सुनिश्चित की।

Mobile Number Privacy Rules: मॉल और रिटेल स्टोर पर नम्बर देना अब जरूरी नहीं सरकार ने प्राइवेसी को लेकर बनाए कौन से नए नियम

Tags: UP T20 League
Share196Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 1, 2026

कानपुर में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम ने यूपी टी20 लीग 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों की तैयारियों...

मेरठ मावेरिक्स को हराकर काशी रुद्रास बनी यूपी T 20 सीरीज-3 की चैंपियन, कौन है ‘चुलबुल’, जिसने सीएम योगी को दिया ‘सिक्का’

मेरठ मावेरिक्स को हराकर काशी रुद्रास बनी यूपी T 20 सीरीज-3 की चैंपियन, कौन है ‘चुलबुल’, जिसने सीएम योगी को दिया ‘सिक्का’

by Vinod
सितम्बर 7, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। यूपी टी 20 सीरीज-3 का फाइनल मुकाबला शनिवार को इकाना स्टेडियम में मेरठ मावेरिक्स और काशी रुद्रास...

UP T20 League qualifier 2 Meerut vs Lucknow

Meerut Mavericks vs Lucknow Falcons:कार्तिक त्यागी की तूफानी गेंदबाज़ी से मेरठ फाइनल में,क्वालिफायर-2 का हाई वोल्टेज मुकाबला

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2025

U P T20 league 2025: क्वालिफायर-2 लखनऊ और मेरठ के बीच खेला गया। यह मुकाबला पूरी तरह मेरठ मैवरिक्स के...

UP T20 League match fixing case 202

UP T20 League Fixing Case:काशी रुद्रास टीम के मैनेजर को मिला कितने करोड़ का ऑफर,फाइनल से पहले हुआ बड़ा खुलासा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2025

UP T20 League Match Fixing: यूपी टी20 लीग 2025 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गई है। टूर्नामेंट का फाइनल 6...

UP T20 League

UP T20 League में फिक्सिंग का धमाका! काशी रुद्रास के मैनेजर को 1 करोड़ का ऑफर, बीसीसीआई- पुलिस एक्शन में

by Mayank Yadav
सितम्बर 4, 2025

UP T20 League: उत्तर प्रदेश टी-20 प्रीमियर लीग एक बड़े फिक्सिंग तूफान की चपेट में आ गई है! सनसनीखेज खुलासे...

Next Post
Delhi 20 college threat

Delhi के 20 कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस में हड़कंप, बम-डॉग स्क्वायड का सर्च ऑपरेशन

Yogi Govt

Yogi Govt की बड़ी पहल: हर जिले में बनेगा 'सरदार वल्लभ भाई पटेल इम्प्लायमेंट जोन', युवाओं को मिलेगा स्थानीय रोजगार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In