Sunday, April 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बिहार

Floor Test: विधानसभा में सम्राट चौधरी ने दिखाया बहुमत, विपक्ष ने वोटिंग नहीं मांगी, ध्वनि मत से पास हुआ विश्वास प्रस्ताव

बिहार में सम्राट चौधरी ने विधानसभा में विश्वास मत आसानी से जीत लिया। विपक्ष ने वोटिंग नहीं मांगी। एनडीए के पास मजबूत बहुमत है, जिससे सरकार की स्थिरता पर आधिकारिक मुहर लग गई।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
April 24, 2026
in बिहार
Samrat Chaudhary floor test Bihar
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Samrat Chaudhary Floor Test: बिहार की राजनीति में शुक्रवार का दिन अहम रहा। राज्य के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधानसभा में अपना विश्वास मत पेश किया, जो आसानी से पास हो गया। यह प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित हुआ, क्योंकि विपक्ष की ओर से वोटिंग की मांग नहीं की गई। इसी वजह से सरकार को बिना किसी अड़चन के बहुमत साबित करने का मौका मिल गया।

एनडीए के पास मजबूत संख्या

वैसे भी यह विश्वास मत सिर्फ एक औपचारिक प्रक्रिया माना जा रहा था, क्योंकि राज्य में एनडीए गठबंधन पहले से ही मजबूत स्थिति में है। 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा में एनडीए के पास कुल 201 विधायकों का समर्थन है, जो दो-तिहाई बहुमत से भी ज्यादा है। फिलहाल सदन में 242 सदस्य ही मौजूद हैं, क्योंकि बीजेपी के नेता नितिन नवीन ने राज्यसभा सांसद बनने के बाद अपनी विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था।

RELATED NEWS

: Kanpur Gurukul child death case

Gurukul murder Case: भरोसे के नाम पर मिली बेरहमी, मामा निकला कंस , इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत से टूटा परिवार

April 24, 2026
Agra Hotel Suicide Case

Agra Hotel sucide: होटल के कमरे में युवक ने क्यों लगाई फांसी, युवती सदमे में, ताजमहल देखने आए थे दोनों

April 23, 2026

कौन-कौन दे रहा समर्थन

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बीजेपी, जेडीयू, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हम और राष्ट्रीय लोक मोर्चा का समर्थन मिला हुआ है। इतनी बड़ी संख्या होने के कारण सरकार की स्थिति मजबूत मानी जा रही है और बहुमत साबित करना मुश्किल नहीं था।

सदन में हुई तीखी बहस

हालांकि विश्वास मत के दौरान सदन में माहौल पूरी तरह शांत नहीं रहा। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर बहस देखने को मिली। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आमने-सामने नजर आए। तेजस्वी यादव ने ‘इलेक्टेड सीएम’ और ‘सेलेक्टेड सीएम’ जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश की।

तेजस्वी का हमला, सत्ता पक्ष का जवाब

तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव के दौरान बीजेपी ने नीतीश कुमार के नाम पर वोट मांगे, लेकिन अब उन्हें किनारे कर दिया गया है। उन्होंने तंज कसते हुए सम्राट चौधरी से कहा कि अपनी कुर्सी संभालकर रखें। इसके जवाब में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि सरकार नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में ही आगे बढ़ेगी और इसमें कोई शक नहीं है।

नीतीश कुमार के फैसले की चर्चा

विजय चौधरी ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार ने सत्ता का जो हस्तांतरण किया है, वह एक अच्छा उदाहरण है। उन्होंने इसे ऐतिहासिक फैसला बताया और कहा कि एनडीए सरकार पर जनता का भरोसा कायम है।

राजनीतिक बढ़त मिली सरकार को

विपक्ष ने आखिर में मत विभाजन की मांग नहीं की, जिससे सरकार को सीधा फायदा मिला। इस पूरे घटनाक्रम के बाद साफ हो गया कि बिहार में सम्राट चौधरी की सरकार पूरी तरह स्थिर है और उसे मजबूत समर्थन हासिल है।

Tags: Bihar Politicsfloor testNDA GovernmentNews1India
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

: Kanpur Gurukul child death case

Gurukul murder Case: भरोसे के नाम पर मिली बेरहमी, मामा निकला कंस , इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत से टूटा परिवार

by SYED BUSHRA
April 24, 2026

Kanpur Gurukul Case:कानपुर के महाराजपुर इलाके से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां 11...

Agra Hotel Suicide Case

Agra Hotel sucide: होटल के कमरे में युवक ने क्यों लगाई फांसी, युवती सदमे में, ताजमहल देखने आए थे दोनों

by SYED BUSHRA
April 23, 2026

Agra Hotel Incident: आगरा में स्थित ताजमहल को देखने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं। यह प्यार की निशानी...

UP Board 12th Topper List 2026

12th Topper Listरिजल्ट जारी, छात्रों में खुशी, सीतापुर की शिखा वर्मा ने 97.60% अंकों के साथ किया टॉप, देखें पूरी टॉपर लिस्ट

by SYED BUSHRA
April 23, 2026

UP Board 12th Topper List 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है।...

Delhi murder case Rahul Meena arrest

Delhi Murder Case: IRS अधिकारी की 22 साल की बेटी की रेप और लूट के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार

by SYED BUSHRA
April 23, 2026

Amar Colony Murder Case: दिल्ली के साउथ ईस्ट इलाके की अमर कॉलोनी में हुई इस दर्दनाक घटना ने सभी को...

AC Offers ‘प्राइस क्रैश’ सेल में LG, वोल्टास, डैकिन जैसे ब्रांड्स पर भारी छूट, लपक लो गर्मी में राहत भरा मौका

AC Offers ‘प्राइस क्रैश’ सेल में LG, वोल्टास, डैकिन जैसे ब्रांड्स पर भारी छूट, लपक लो गर्मी में राहत भरा मौका

by SYED BUSHRA
April 21, 2026

AC on discount: अप्रैल में ही तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है और गर्मी ने लोगों को परेशान...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist