शनिवार, सितम्बर 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home महाराष्ट्र

Ashwini Paul Death: महाराष्ट्र की राष्ट्रीय स्तर की पहलवान ने बच्चों संग नलदुर्ग किले से लगाई छलांग, तीनों बच्चों समेत मौत

महाराष्ट्र के धाराशिव में राष्ट्रीय स्तर की पहलवान अश्विनी पॉल ने अपने तीन बच्चों के साथ नलदुर्ग किले के बुर्ज से छलांग लगा दी। हादसे में मां और तीनों बच्चों की मौत हो गई।

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 5, 2026
in महाराष्ट्र
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

Family Tragedy: किसकी सुलह की उम्मीद में था 19 साल का कुणाल, फिर पहाड़ी पर खत्म हुआ पूरा परिवार

Family Tragedy: किसकी सुलह की उम्मीद में था 19 साल का कुणाल, फिर पहाड़ी पर खत्म हुआ पूरा परिवार

अगस्त 25, 2026
Mumbai Fire: 11वीं मंजिल पर देर रात भड़की भीषण आग, मासूम समेत 2 की मौत; छत पर फंसे 15 लोग किए गये रेस्क्यू

Mumbai Fire: 11वीं मंजिल पर देर रात भड़की भीषण आग, मासूम समेत 2 की मौत; छत पर फंसे 15 लोग किए गये रेस्क्यू

अगस्त 12, 2026

Ashwini Paul Death: महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में गुरुवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। राष्ट्रीय स्तर की महिला पहलवान अश्विनी मनोहर पॉल (30) ने अपने तीन छोटे बच्चों के साथ ऐतिहासिक नलदुर्ग किले के करीब 150 फीट ऊंचे ‘उपाली बुरुज’ से खाई में छलांग लगा दी। हादसे में अश्विनी और उनके साढ़े पांच साल के बेटे अजिंक्य की मौके पर ही मौत हो गई।

उनकी ढाई साल की जुड़वां बेटियां वीरा और क्रांति गंभीर रूप से घायल हुईं। इलाज के दौरान क्रांति ने भी दम तोड़ दिया।

घटना की वजह अब तक साफ नहीं

पुलिस के मुताबिक, घटना के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। नलदुर्ग पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह आत्महत्या का मामला था या इसके पीछे कोई अन्य कारण था।

घटना की जानकारी मिलने के बाद किले के इंचार्ज नागनाथ गवली ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और जांच की कार्रवाई शुरू की।

पति के कहने पर छोड़ी थी नौकरी

अश्विनी लातूर जिले के निलंगा तालुका के अंबुलगा की रहने वाली थीं। बताया जा रहा है कि वह मुंबई में महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा निगम (MSF) में नौकरी करती थीं, लेकिन करीब चार-पांच महीने पहले पति के कहने पर नौकरी छोड़ दी थी। पिछले तीन महीनों से वह अपने तीनों बच्चों के साथ मायके में रह रही थीं।

उनके पति मनोहर ऑटो-रिक्शा चलाते हैं। अश्विनी ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, इस बारे में फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

राष्ट्रीय स्तर पर जीत चुकी थीं कई पदक

अश्विनी पॉल कुश्ती में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी थीं। उन्हें महाराष्ट्र की ‘टाइग्रेस’ के नाम से भी जाना जाता था। अपने खेल करियर में उन्होंने पांच स्वर्ण और छह रजत पदक जीते थे।

उनकी और बच्चों की मौत से महाराष्ट्र के खेल जगत में शोक की लहर है। वहीं, नलदुर्ग किले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

Tags: Ashwini PaulMaharashtra NewsNaldurg Fort Incident
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Family Tragedy: किसकी सुलह की उम्मीद में था 19 साल का कुणाल, फिर पहाड़ी पर खत्म हुआ पूरा परिवार

Family Tragedy: किसकी सुलह की उम्मीद में था 19 साल का कुणाल, फिर पहाड़ी पर खत्म हुआ पूरा परिवार

by Kirtika Tyagi
अगस्त 25, 2026

Family Tragedy: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर की खुवाडिया पहाड़ी पर हुई चंदगुडे परिवार की दर्दनाक घटना ने हर किसी को...

Mumbai Fire: 11वीं मंजिल पर देर रात भड़की भीषण आग, मासूम समेत 2 की मौत; छत पर फंसे 15 लोग किए गये रेस्क्यू

Mumbai Fire: 11वीं मंजिल पर देर रात भड़की भीषण आग, मासूम समेत 2 की मौत; छत पर फंसे 15 लोग किए गये रेस्क्यू

by SYED BUSHRA
अगस्त 12, 2026

Mumbai Vile Parle Building Fire: मुंबई के विले पार्ले पश्चिम इलाके में मंगलवार रात एक 12 मंजिला रिहायशी इमारत की...

Whale Ambergris Seizure

Whale Ambergris Seizure: क्या होती है दुर्लभ एम्बरग्रीस किस काम आती हैं, 4 करोड़ की ‘व्हेल की उल्टी’ बरामद, मछुआरा गिरफ्तार

by Kirtika Tyagi
जुलाई 28, 2026

Major Seizure: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में तटीय सुरक्षा गश्त के दौरान पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। अलीबाग...

Pune Fort Murder Case

Ketan Murder case: मीडिया को अश्लील इशारा करने पर बढ़ा विवाद, पुलिस ने किए हत्या की साजिश से जुड़े कई अहम खुलासे

by SYED BUSHRA
जुलाई 3, 2026

Pune Fort Murder Case: पुणे के चर्चित किला हत्याकांड में एक नया विवाद सामने आया है। मामले की मुख्य आरोपी...

विलय की अटकलों के बीच सुनेत्रा पवार के हाथ में पार्टी की कमान, क्या अब नेतृत्व और फैसले वही करेंगी

विलय की अटकलों के बीच सुनेत्रा पवार के हाथ में पार्टी की कमान, क्या अब नेतृत्व और फैसले वही करेंगी

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 3, 2026

Future Direction of NCP: अब पार्टी के भविष्य से जुड़े अहम फैसले उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार लेंगी। पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार...

Next Post
Electric Scooter Conversion: इस आसान तरीके से अपना पुराना पेट्रोल स्कूटर बनाए हाईब्रिड, बस फॉलो करें ये स्टेप

Electric Scooter Conversion: इस आसान तरीके से अपना पुराना पेट्रोल स्कूटर बनाए हाईब्रिड, बस फॉलो करें ये स्टेप

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist