Delhi rain: Delhi-एनसीआर में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। रविवार को हुई बारिश और हवाओं ने भीषण गर्मी से राहत दिला दी है। मौसम विभाग ने Delhi के लिए अगले तीन दिनों तक येलो अलर्ट जारी किया है। 20 जून तक बादल, तेज हवाएं और बौछारें मौसम को खुशनुमा बनाए रखेंगी। देश के अन्य हिस्सों की बात करें तो उत्तर भारत से लेकर दक्षिण और पूर्वी राज्यों तक बारिश का दायरा फैल चुका है। यूपी, बिहार, राजस्थान, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल से लेकर पूर्वोत्तर राज्यों तक भारी बारिश और तेज हवाओं का असर दिख रहा है। जानिए, अगले कुछ दिनों तक कहां-कैसा रहेगा मौसम का हाल।
Delhi में बारिश ने दी राहत, अभी जारी रहेगा असर
रविवार को हुई तेज बारिश और हवाओं ने Delhiवासियों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है। सोमवार को भले ही हल्की धूप रही, लेकिन वातावरण में ठंडक बनी रही। मौसम विभाग ने 17 से 20 जून तक दिल्ली में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। तापमान में भी गिरावट आई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। अनुमान है कि 20 जून तक मौसम यूं ही सुहाना बना रहेगा, लेकिन 21 जून से पारा फिर चढ़ सकता है।
उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर तक बारिश का दायरा
मौसम विभाग के अनुसार, 17 से 22 जून तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में धूल भरी आंधी भी चल सकती है। वहीं बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश का अलर्ट है। असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा में भारी बारिश के साथ कुछ जगहों पर जलभराव की स्थिति भी बन सकती है।
महाराष्ट्र, दक्षिण भारत में भारी बारिश की चेतावनी
17 से 22 जून के बीच महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भी गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली गिरने का खतरा जताया गया है। इन सभी राज्यों के लिए चेतावनी जारी की गई है कि लोग घरों से बाहर निकलते समय सतर्कता बरतें।
कहां रहेगा तापमान सामान्य से अधिक
बारिश के बाद तापमान में कुछ जगहों पर गिरावट देखी गई है, लेकिन झारखंड, हरियाणा, पंजाब और पश्चिम मध्य प्रदेश में तापमान सामान्य से 3.1 से 5.0 डिग्री सेल्सियस अधिक बना रह सकता है। ऐसे में यहां के लोगों को उमस और गर्मी दोनों से सतर्क रहने की सलाह दी गई है। आगामी दिनों में मानसून के और सक्रिय होने की उम्मीद है, जिससे देश के अधिकांश हिस्सों में मौसम राहत भरा बना रहेगा।