बुधवार, जुलाई 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

खुल्लम-खुल्ला रोमांस पड़ा महंगा: बाइक की टंकी पर गर्लफ्रेंड को बैठाया, पुलिस ने ठोका ₹53,500 का चालान

नोएडा एक्सप्रेसवे पर बाइक की टंकी पर गर्लफ्रेंड को बैठाकर रोमांस करना एक युवक को महंगा पड़ गया। वायरल वीडियो के आधार पर ट्रैफिक पुलिस ने युवक पर ₹53,500 का चालान ठोंक दिया है।

by Mayank Yadav
जून 17, 2025
in Latest News, नोएडा
Noida
Share on FacebookShare on Twitter

Noida bike challan: नोएडा एक्सप्रेसवे पर रोमांस और स्टंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड को बाइक की टंकी पर बैठाकर बिना हेलमेट के तेज रफ्तार में बाइक चलाता नजर आ रहा है। युवती युवक के गले में बाहें डाले दिखाई देती है और उसका हेलमेट हाथ में पकड़ा हुआ है, लेकिन पहना नहीं गया। इस लापरवाही के वीडियो ने ट्रैफिक पुलिस को अलर्ट कर दिया और मोटर व्हीकल एक्ट की कई धाराओं के तहत युवक को ₹53,500 का भारी-भरकम चालान थमा दिया गया।

https://twitter.com/MdRaza_/status/1934480948621721823

RELATED NEWS

Noida industrial plots

नोएडा में एमओयू का ‘फर्जी खेल’ खत्म: जमीन डकार कर बैठे उद्योगपतियों पर गिरी गाज, 76 प्लॉट निरस्त!

जनवरी 16, 2026
Noida New Year Youth debt

किस्त पर खुशियां: नोएडा के ‘रईस’ युवा, जेब में छेद और सिर पर 14 करोड़ का कर्ज!

जनवरी 13, 2026

बिना हेलमेट, टंकी पर गर्लफ्रेंड और तेज रफ्तार: वायरल वीडियो से टूटा पुलिस का धैर्य

यह मामला Noida के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र का है, जहां रविवार दोपहर को यह घटना सामने आई। वायरल हुए 6 सेकेंड के वीडियो में देखा गया कि युवक और युवती बिना हेलमेट के नोएडा एक्सप्रेसवे पर बाइक चला रहे थे। लड़की बाइक की टंकी पर बैठकर युवक के गले में हाथ डाले दिख रही है। युवती के हाथ में युवक का हेलमेट था, जिसे उसने पहनना जरूरी नहीं समझा।

सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक, फिर उठी सख्त कार्रवाई की मांग

वीडियो वायरल होते ही लोगों ने कपल की लापरवाही को खतरनाक बताते हुए पुलिस से सख्त एक्शन की मांग की। यूजर्स ने कहा कि इस तरह की हरकतें न सिर्फ खुद के लिए बल्कि बाकी वाहन चालकों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकती हैं। कुछ ने इसे सोशल मीडिया पर लाइक्स बटोरने की सस्ती कोशिश करार दिया।

पुलिस ने काटा चालान, ट्रैफिक DCP ने दी जानकारी

Noida ट्रैफिक पुलिस के DCP लखन सिंह यादव ने कहा कि वीडियो को गंभीरता से लेते हुए मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184, 194D, 129/177 और 66/192A के तहत कुल ₹53,500 का चालान काटा गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के मामलों में कोई ढील नहीं दी जाएगी।

जनवरी से मार्च 2025 तक 8.88 लाख चालान, सबसे अधिक बिना हेलमेट

Noida पुलिस आंकड़ों के अनुसार, जनवरी से मार्च 2025 के बीच नोएडा में कुल 8,88,909 चालान किए गए, जिनमें से 4,72,720 केवल बिना हेलमेट चलने पर काटे गए। यह घटना सड़क सुरक्षा और कानून पालन को लेकर एक चेतावनी है कि रोमांस और स्टंट कभी भी सुरक्षा से ऊपर नहीं हो सकते।

Amroha News: फैक्ट्री में भीषण विस्फोट से मचा हड़कंप, 5 की मौत, दर्जनभर से ज्यादा लोग घायल

Tags: Noida
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Noida industrial plots

नोएडा में एमओयू का ‘फर्जी खेल’ खत्म: जमीन डकार कर बैठे उद्योगपतियों पर गिरी गाज, 76 प्लॉट निरस्त!

by Mayank Yadav
जनवरी 16, 2026

Noida industrial plots: नोएडा और ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण ने औद्योगिक विकास को रफ्तार देने और भू-माफियाओं पर नकेल कसने...

Noida New Year Youth debt

किस्त पर खुशियां: नोएडा के ‘रईस’ युवा, जेब में छेद और सिर पर 14 करोड़ का कर्ज!

by Mayank Yadav
जनवरी 13, 2026

Noida New Year Youth debt: उत्तर प्रदेश के शो-विंडो कहे जाने वाले नोएडा में 'ऋणम कृत्वा घृतं पिबेत्' (कर्ज लेकर...

Noida news, salary dispute

सैलरी मांगी तो फोड़ दी आंख: नोएडा की कंपनी में खूनी खेल, HR और डायरेक्टर पर FIR!

by Mayank Yadav
जनवरी 8, 2026

Noida news: दिल्ली से सटे औद्योगिक केंद्र नोएडा में एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ...

Noida

नोएडा अथॉरिटी का बड़ा धमाका: स्पोर्ट्स सिटी से हटी रोक, घर खरीदारों और व्यापारियों की लगी लॉटरी!

by Mayank Yadav
जनवरी 4, 2026

Noida Flat Registry: नोएडा प्राधिकरण की 221वीं बोर्ड बैठक में शहर के रियल एस्टेट और औद्योगिक विकास को लेकर ऐतिहासिक...

Noida

नोएडा का मास्टरस्ट्रोक: कोर्ट केस खत्म, अब फैक्ट्रियों से गूंजेंगे इंडस्ट्रियल सेक्टर।

by Mayank Yadav
जनवरी 1, 2026

Noida Industrial Plots: नोएडा प्राधिकरण ने नए साल के अवसर पर औद्योगिक विकास को गति देने के लिए एक महत्वपूर्ण...

Next Post
BJP leader Ramtej Pandey protest against administrative corruption

भाजपा के वरिष्ठ नेता रामतेज पांडेय ने खुद अपनी ही सरकार के खिलाफ क्यों मोर्चा खोल दिया

Mohanlalganj

गेट बनवाया, शिलापट पर नाम चढ़ाया… फिर उसी थाने में बने 23 केसों के आरोपी, हैरान करने वाली कहानी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist