मंगलवार, अक्टूबर 13, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

UP Rain Alert: यूपी में बिना अलर्ट बारिश से सड़कें बनीं तालाब, 20-21 अगस्त को भारी बारिश के आसार

यूपी के कई इलाकों में बुधवार को बिना अलर्ट अचानक तेज बारिश हुई। प्रयागराज में जलभराव और जाम से परेशानी बढ़ी। मौसम विभाग ने 20 और 21 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जताया है।

by SYED BUSHRA
अगस्त 19, 2026
in मौसम
UP Weather 20 August
Share on FacebookShare on Twitter

UP Weather :उत्तर प्रदेश में बुधवार को कई इलाकों में बिना किसी पूर्व चेतावनी के अचानक तेज बारिश हुई। दोपहर से शाम तक कई बार हुई बारिश से शहरों की सड़कें जलमग्न हो गईं। बारिश से पिछले तीन दिनों से जारी गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली, लेकिन जलभराव और लंबे जाम ने परेशानी बढ़ा दी। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी प्रदेश में बारिश का दौर जारी रह सकता है। 20 और 21 अगस्त को यूपी के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

दोपहर बाद अचानक शुरू हुई बारिश

प्रदेश में पिछले तीन दिनों से गर्मी और भीषण उमस का असर बना हुआ था। पिछले दो दिनों से आसमान में बादल छाए थे, लेकिन बारिश नहीं हो रही थी। बुधवार सुबह से दोपहर तक भी मौसम का यही मिजाज रहा। करीब दो बजे के बाद अचानक कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई।

RELATED NEWS

UP Weather : यूपी में भारी बारिश से बिगड़े हालात, लखनऊ में कई जिलों में फसलों को हुआ नुकसान

UP Weather : यूपी में भारी बारिश से बिगड़े हालात, लखनऊ में कई जिलों में फसलों को हुआ नुकसान

सितम्बर 26, 2026
Uttar Pradesh Heavy Rain

Rain Alert : यूपी में 13 मौतों से बिगड़े हालात, 5 मकान गिरे, 25 गुना ज्यादा बारिश, 46 घंटे से आफत बन बरस रहा पानी

सितम्बर 26, 2026

पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे सटे इलाकों में बारिश का असर सबसे ज्यादा रहा। दोपहर में करीब एक घंटे तक तेज बारिश हुई। लगभग आधे घंटे के अंतराल के बाद फिर बारिश शुरू हो गई, जो शाम करीब आठ बजे तक अलग-अलग इलाकों में जारी रही। पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में भी पॉकेट रेन देखने को मिली।

प्रयागराज में जलभराव से बिगड़े हालात

प्रयागराज में बुधवार की बारिश ने सबसे ज्यादा परेशानी खड़ी की। शहर की कई प्रमुख सड़कों पर दोनों ओर पानी भर गया। कुछ स्थानों पर करीब दो फुट तक पानी जमा होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और कई वाहन बंद हो गए। जगह-जगह लंबा जाम लगने से लोगों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा।

नदियों के उफान और लगातार बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में भी बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। गांवों और खेतों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। जलभराव के कारण स्थानीय कारोबार भी प्रभावित हुआ और कई दुकानदारों का कामकाज ठप रहा।

तापमान में नहीं हुआ बड़ा बदलाव

बारिश के बावजूद तापमान में कोई खास गिरावट नहीं आई। दोपहर में कुछ समय के लिए धूप निकलने के कारण गर्मी और उमस बनी रही। अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में अधिकतम आर्द्रता 95 प्रतिशत दर्ज की गई।

प्रयागराज में 119.8 मिमी बारिश

प्रयागराज में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी है। मंगलवार मध्यरात्रि से शुरू हुई मूसलाधार बारिश बुधवार को भी जारी रही। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बुधवार सुबह 8:30 बजे तक प्रयागराज में 119.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

बारा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 99 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा फाफामऊ में 86.8 मिमी, करछना में 77 मिमी और छतनाग में 73.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। लगातार बारिश के बावजूद अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई।

20 और 21 अगस्त को भारी बारिश की संभावना

बुधवार को बारिश के बाद सुबह करीब नौ बजे कुछ देर के लिए धूप निकली। दोपहर लगभग दो बजे शहर के कई हिस्सों में फिर रिमझिम बारिश शुरू हो गई। शाम पांच बजे के आसपास बारिश और बादलों के कारण अंधेरा छा गया। देर रात तक मौसम में हल्का ठंडापन महसूस किया गया।

मौसम विभाग ने 20 और 21 अगस्त को प्रदेश के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में जलभराव वाले क्षेत्रों में लोगों को सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

Tags: up weatherUttar Pradesh Rain
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

UP Weather : यूपी में भारी बारिश से बिगड़े हालात, लखनऊ में कई जिलों में फसलों को हुआ नुकसान

UP Weather : यूपी में भारी बारिश से बिगड़े हालात, लखनऊ में कई जिलों में फसलों को हुआ नुकसान

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 26, 2026

UP Weather Update: मानसून की गतिविधियां तेज होने के बाद उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की...

Uttar Pradesh Heavy Rain

Rain Alert : यूपी में 13 मौतों से बिगड़े हालात, 5 मकान गिरे, 25 गुना ज्यादा बारिश, 46 घंटे से आफत बन बरस रहा पानी

by SYED BUSHRA
सितम्बर 26, 2026

Uttar Pradesh Heavy Rain:उत्तर प्रदेश में सितंबर के आखिरी दिनों में मौसम ने अचानक करवट ली है। कई इलाकों में...

UP Weather Alert

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में 27 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, लखनऊ समेत कई जिलों में तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी

by SYED BUSHRA
सितम्बर 24, 2026

UP Weather Alert : उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD)...

UP Weather: उमस के बीच राहत की खबर आज से बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को तेज बारिश के आसार

UP Weather: उमस के बीच राहत की खबर आज से बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को तेज बारिश के आसार

by SYED BUSHRA
सितम्बर 24, 2026

UP Weather: भीषण उमस और गर्मी से परेशान उत्तर प्रदेश के लोगों को जल्द राहत मिल सकती है। मौसम में...

Lucknow Weather यूपी में अचानक बदला मौसम, लखनऊ में दिन में छाया अंधेरा तो बरेली में आंधी-बारिश से मची तबाही

Lucknow Weather: दोपहर बाद बदल सकता है मौसम, 2 से 6 बजे तक बूंदाबांदी के आसार; तापमान 32 डिग्री पहुंचेगा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 18, 2026

Weather Update: लखनऊ में शुक्रवार 18 सितंबर को दिन की शुरुआत साफ आसमान और 28 डिग्री तापमान के साथ होने...

Next Post
Lucknow Hotel Manager Death

Ghaziabad Crime:शराब के लिए 20 रुपए नहीं दिए तो दोस्त ने घोंपा चाकू, दो छोटे बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Mutual Funds,

Nippon India: नया एनएफओ में निवेश का मौका,टैक्स बचत के साथ कम उतार-चढ़ाव में रिटर्न का बेहतरीन मौका

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In