मंगलवार, अक्टूबर 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

लू से तपा उत्तर प्रदेश: 10 जिलों में रेड अलर्ट, लखनऊ में 45 डिग्री पार का अनुमान, बांदा सबसे गर्म

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बांदा में तापमान 47.6 डिग्री पहुंच गया, जबकि लखनऊ समेत कई जिलों में 45 डिग्री पार होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है।

by SYED BUSHRA
मई 22, 2026
in मौसम
Share on FacebookShare on Twitter

Uttar Pradesh Heatwave Alert:उत्तर प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। गुरुवार को प्रदेश के पूरब से लेकर पश्चिम तक तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया। खासकर बुंदेलखंड और दक्षिणी जिलों में हालात बेहद खराब रहे। दिनभर चलने वाली गर्म हवाओं और झुलसाने वाली धूप के कारण सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिला।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के सात जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। लगातार पांचवें दिन बांदा देश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं झांसी में रात का तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो जिले में अब तक का रिकॉर्ड माना जा रहा है।

लखनऊ में भी बढ़ी गर्मी की मार

राजधानी लखनऊ में भी गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से करीब 3.5 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को लखनऊ में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पार जाने की संभावना जताई है।
तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण लोगों को दिन के साथ-साथ रात में भी राहत नहीं मिल रही है। रात का तापमान सामान्य से अधिक रहने के कारण लोग गर्मी से परेशान हैं।

RELATED NEWS

Uttar Pradesh Weather Update

Weather Update: यूपी में फिर बदला मौसम, लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश का दौर शुरू

सितम्बर 19, 2026
Lucknow Weather यूपी में अचानक बदला मौसम, लखनऊ में दिन में छाया अंधेरा तो बरेली में आंधी-बारिश से मची तबाही

Lucknow Weather: दोपहर बाद बदल सकता है मौसम, 2 से 6 बजे तक बूंदाबांदी के आसार; तापमान 32 डिग्री पहुंचेगा

सितम्बर 18, 2026

10 जिलों में रेड अलर्ट जारी

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, शुक्रवार को प्रदेश के 10 जिलों में अत्यधिक लू और गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 23 जिलों में भीषण गर्मी की चेतावनी दी गई है।
उन्होंने बताया कि मणिपुर से गुजर रही ट्रफ लाइन के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में पुरवा हवा चल रही है, जिससे गर्मी और अधिक बढ़ गई है। अगले तीन से चार दिनों तक लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने की संभावना नहीं है।

स्वास्थ्य विभाग ने जारी की सलाह

भीषण गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। डॉक्टरों ने अधिक पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और धूप में लंबे समय तक रहने से बचने को कहा है। प्रशासन भी लगातार लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर रहा है।

Tags: Banda TemperatureLucknow WeatherUP Heatwave
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Uttar Pradesh Weather Update

Weather Update: यूपी में फिर बदला मौसम, लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश का दौर शुरू

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

Uttar Pradesh Weather Update:उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम सक्रिय हो गया है और कई जिलों में बारिश का...

Lucknow Weather यूपी में अचानक बदला मौसम, लखनऊ में दिन में छाया अंधेरा तो बरेली में आंधी-बारिश से मची तबाही

Lucknow Weather: दोपहर बाद बदल सकता है मौसम, 2 से 6 बजे तक बूंदाबांदी के आसार; तापमान 32 डिग्री पहुंचेगा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 18, 2026

Weather Update: लखनऊ में शुक्रवार 18 सितंबर को दिन की शुरुआत साफ आसमान और 28 डिग्री तापमान के साथ होने...

Lucknow Weather यूपी में अचानक बदला मौसम, लखनऊ में दिन में छाया अंधेरा तो बरेली में आंधी-बारिश से मची तबाही

Lucknow Weather यूपी में अचानक बदला मौसम, लखनऊ में दिन में छाया अंधेरा तो बरेली में आंधी-बारिश से मची तबाही

by SYED BUSHRA
सितम्बर 17, 2026

Lucknow Weather Update: लखनऊ में गुरुवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई...

UP Weather Alert

UP Weather: आज से कमजोर पड़ेगा बारिश का दौर, 50 से ज्यादा जिलों में निकलेगी धूप, मानसून की विदाई के संकेत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 10, 2026

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में पिछले चार-पांच दिनों से मानसून की सक्रियता कमजोर बनी हुई है। अब राजधानी लखनऊ...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

Next Post
Ghaziabad Premier League: गाजियाबाद में कब से शुरू होगा क्रिकेट का रोमांच, जीपीएल के लिए टीमें और खिलाड़ी भिड़ने को तैयार

Ghaziabad Premier League: गाजियाबाद में कब से शुरू होगा क्रिकेट का रोमांच, जीपीएल के लिए टीमें और खिलाड़ी भिड़ने को तैयार

Lucknow Court Protest: नगर निगम की बुलडोज़र कार्रवाई, लाठीचार्ज के विरोध में वकीलों की हड़ताल जारी, वादी हो रहे परेशान

Lucknow Court Protest: नगर निगम की बुलडोज़र कार्रवाई, लाठीचार्ज के विरोध में वकीलों की हड़ताल जारी, वादी हो रहे परेशान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In