Thursday, January 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Delhi से असम तक बरसेंगे बादल: अगले 6 दिन भारी, उत्तर भारत समेत कई राज्यों में अलर्ट जारी

दिल्ली समेत उत्तर भारत में अगले 6 दिन तक झमाझम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने यूपी, बिहार, झारखंड और पूर्वोत्तर राज्यों में भी अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी और दक्षिणी राज्यों में भी भारी बारिश के आसार हैं।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
July 13, 2025
in Breaking, मौसम
Delhi
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi rain alert: देशभर में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और मौसम विभाग की भविष्यवाणी ने साफ कर दिया है कि आने वाले दिन और भी भीगे रहेंगे। Delhi-एनसीआर में अगले छह दिनों तक बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। इसके चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं यूपी, बिहार, झारखंड, ओडिशा, मध्य भारत, पूर्वोत्तर और पहाड़ी राज्यों में भी अगले हफ्ते तक झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा। कई राज्यों के लिए भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण भारत में तेज हवाओं और गर्म व आर्द्र मौसम की चेतावनी है। आइए जानते हैं देशभर में मौसम का ताज़ा हाल और किन इलाकों में है ज्यादा सतर्क रहने की ज़रूरत।

Delhi-एनसीआर में अगले 6 दिन बारिश का दौर

राजधानी Delhi में शनिवार को आसमान में बादल छाए रहे और कई इलाकों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 13 से 18 जुलाई तक लगातार बारिश की संभावना है। इस दौरान तापमान में भी गिरावट आएगी। 13 जुलाई को दिल्ली का अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम 26°C दर्ज किया गया। लेकिन 18 जुलाई तक यह तापमान 3 डिग्री तक गिर सकता है। लगातार बरसात से दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिलने वाली है।

RELATED POSTS

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

November 29, 2025
दिल्ली रेड फोर्ट धमाके में प्रमुख गिरफ्तारी

Delhi Red Fort Blast में प्रमुख गिरफ्तारी, NIA ने फरीदाबाद के इरशाद को किया गिरफ्तार

November 26, 2025

उत्तर भारत और पहाड़ी राज्यों में भी झमाझम बरसात

जम्मू-कश्मीर और मुजफ्फराबाद में 14 से 16 जुलाई के बीच कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। 13 से 18 जुलाई के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। पूर्वी यूपी और राजस्थान में भी बादल मेहरबान रहेंगे। इन इलाकों में बिजली गिरने और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट है।

बिहार, झारखंड और मध्य भारत में भारी बारिश की आशंका

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी 13 से 18 जुलाई तक बारिश की गतिविधियां तेज रहेंगी। कई स्थानों पर भारी बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। इन राज्यों में खेतों और जलाशयों को बारिश से फायदा मिल सकता है, लेकिन निचले इलाकों में जलभराव की आशंका भी जताई गई है।

पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भी मौसम का बदलाव

असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा में 13 से 18 जुलाई तक तेज बारिश होने के आसार हैं। वहीं कोंकण, गोवा, गुजरात और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में भी भारी बारिश हो सकती है। दक्षिण भारत में केरल, माहे, कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में बारिश के साथ गर्म और उमस भरा मौसम भी रहेगा। तटीय इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं।

देश के लगभग हर हिस्से में मानसून सक्रिय हो चुका है। अगले एक हफ्ते तक उत्तर, मध्य, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में कहीं भारी तो कहीं हल्की बारिश जारी रहेगी। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, खासकर उन इलाकों में जहां बिजली गिरने और भारी बारिश की आशंका है।

सदर बाजार में धधकी भीषण आग, दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंची

Tags: Delhi
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

by Kanan Verma
November 29, 2025

Delhi : दिल्ली सरकार ने राजधानी दिल्ली के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव प्रस्तावित किया है। इसके तहत वर्तमान 11...

दिल्ली रेड फोर्ट धमाके में प्रमुख गिरफ्तारी

Delhi Red Fort Blast में प्रमुख गिरफ्तारी, NIA ने फरीदाबाद के इरशाद को किया गिरफ्तार

by Kanan Verma
November 26, 2025

Delhi Red Fort Blast : दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास हुए कार बम धमाके के मामले में राष्ट्रीय...

Delhi blast

दिल्ली धमाके का धागा सहारनपुर तक! शाहीन की ‘स्पेशल-26 बी टीम’ बेनक़ाब, देवबंद मॉड्यूल पर जांच एजेंसियों का शिकंजा

by Mayank Yadav
November 21, 2025

Delhi blast Saharanpur terror link: दिल्ली धमाके की जांच अब तेज़ी के साथ आगे बढ़ रही है। एनआईए के अलावा...

Delhi

‘ऑपरेशन हमदर्द’ का डिकोड: मैडम X और Z के इशारे पर दिल्ली दहलाने की साज़िश का पर्दाफाश!

by Mayank Yadav
November 18, 2025

Delhi blast Terror conspiracy: जांच एजेंसियों ने दिल्ली को दहलाने की सबसे खतरनाक आतंकी साज़िश से जुड़ी एक सनसनीखेज परत...

Delhi Arif

Delhi blasts: ‘शांत’ डॉ. आरिफ और शाहीन कनेक्शन का रहस्य! फ्लैटमेट के खुलासे से जांच में नया मोड़

by Mayank Yadav
November 13, 2025

Delhi blasts: दिल्ली में हुए भीषण विस्फोट की जांच में एक नया मोड़ आ गया है, जहां कानपुर के सीनियर...

Next Post
Delhi

Delhi Audi accident: वसंत विहार में तेज रफ्तार ऑडी ने पांच को कुचला, सभी मजदूर गंभीर रूप से घायल

Bulandshahr

श्मशान में शर्मनाक हरकत: भाजपा नेता राहुल वाल्मीकि का महिला संग वायरल वीडियो, पार्टी ने तत्काल निष्कासित किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist