गुरूवार, अगस्त 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Weather Update : दिल्ली में बरसेंगे बादल, UP-MP समेत कई राज्यों में कड़ाके की ठंड का अलर्ट

उत्तर भारत के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड का असर जारी है। दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान और बिहार के कई इलाकों में शीतलहर, घना कोहरा और बारिश होने की संभावना जताई गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के चलते तापमान काफी गिर चुका है। मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

by Gulshan
जनवरी 7, 2025
in Latest News, मौसम
Weather Update
Share on FacebookShare on Twitter

Weather Update : दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्य इस समय कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। दिनभर चलने वाली शीतलहर और घने कोहरे ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। घरों में मोटी रजाइयों का सहारा और बाहर जलते अलाव ही थोड़ी राहत दे रहे हैं। दिल्ली में नए साल की पहली तेज बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, यूपी, एमपी, राजस्थान और बिहार में भी ठंड अपने चरम पर है। आइए जानते हैं आज देशभर में मौसम कैसा रहेगा।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में आज ज्यादातर जगहों पर मध्यम कोहरा रहेगा, जबकि कुछ इलाकों में घना कोहरा छा सकता है। आसमान साफ रहने की संभावना है। आज अधिकतम तापमान 19°C और न्यूनतम तापमान 8°C के आसपास रहेगा। 8 और 9 जनवरी को अधिकतम तापमान 20°C और न्यूनतम तापमान 6-7°C तक गिर सकता है। 10 जनवरी को न्यूनतम तापमान और गिरकर 5°C तक पहुंच सकता है। वहीं, 11 और 12 जनवरी को हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। इन दिनों अधिकतम तापमान 16-17°C और न्यूनतम तापमान 8-10°C के बीच रह सकता है।

RELATED NEWS

Heavy Rain Alert

Weather Update: काशी में बढ़ा गंगा का पानी घाट डूबे, अंतिम संस्कार में पड़ा व्यवधान, बारिश से देशभर में बिगड़े हालात

अगस्त 14, 2026
UP Weather Update

Weather Update:उत्तर भारत समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में बढ़ा खतरा

जुलाई 24, 2026

पंजाब और हरियाणा का हाल

आपको बता दें कि आज कई इलाकों में घने से बहुत घना कोहरा रहेगा। शीतलहर भी परेशान कर सकती है। 8 और 9 जनवरी को भी इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। आज सुबह घने कोहरे से शुरुआत होगी। अगले दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। चंडीगढ़ में भी घना कोहरा छाया रह सकता है।

पहाड़ी राज्यों का मौसम

आज भारत के पहाड़ी इलाकों में मौसम साफ रहेगा। कोहरा और शीतलहर की संभावना नहीं है। उत्तराखंड में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। कोहरा, शीतलहर या बारिश की संभावना नहीं है। इसी के साथ आज और कल कई इलाकों में घना कोहरा देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें : महिलाएं बन रही हैं मालकिन, एक साल में 431 लखपति! जानिए क्या है कारोबार?

उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों का हाल

लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में अगले चार दिनों तक घने कोहरे का असर रहेगा। 10 जनवरी तक सुबह के समय घना कोहरा और रात के तापमान में 1-2°C की गिरावट संभव है। राज्य के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में शीतलहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 10-12 जनवरी के बीच बीकानेर, भरतपुर और जयपुर संभाग में बारिश हो सकती है।

देखा जाए तो बिहार पूरे प्रदेश में ठंड के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 7 और 8 जनवरी को तेज पछुआ हवाएं ठंड बढ़ा सकती हैं। पटना, नालंदा, गया, भागलपुर और अन्य जिलों में घने कोहरे की संभावना है। इसके अलावा प्रदेश में ठंड का दूसरा दौर शुरू होने वाला है। उत्तर-पश्चिमी इलाकों में मौसमी सिस्टम का असर दिखने लगा है, जो पूरे प्रदेश को प्रभावित करेगा।

Tags: India weatherweather update
Share198Tweet124Share50

Gulshan

Related Posts

Heavy Rain Alert

Weather Update: काशी में बढ़ा गंगा का पानी घाट डूबे, अंतिम संस्कार में पड़ा व्यवधान, बारिश से देशभर में बिगड़े हालात

by SYED BUSHRA
अगस्त 14, 2026

Weather Update: वाराणसी में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से घाटों पर हालात मुश्किल हो गए हैं। हरिश्चंद्र घाट का...

UP Weather Update

Weather Update:उत्तर भारत समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में बढ़ा खतरा

by SYED BUSHRA
जुलाई 24, 2026

Weather Update:देशभर में दक्षिण-पश्चिम मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 25 जुलाई...

UP Heavy Rain Red Alert

Weather Update:यूपी में भारी बारिश का कहर, कई जिलों में रेड अलर्ट; मकान ढहे, जनजीवन प्रभावित

by SYED BUSHRA
जुलाई 20, 2026

UP Heavy Rain Red Alert: उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पिछले दो दिनों से राज्य...

Delhi Monsoon Rain: दिल्ली में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना,तापमान में गिरावट, हवा हुई साफ, अगले कई दिनों तक बरसात के आसार

Delhi Monsoon Rain: दिल्ली में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना,तापमान में गिरावट, हवा हुई साफ, अगले कई दिनों तक बरसात के आसार

by SYED BUSHRA
जुलाई 8, 2026

Delhi Monsoon Rain: राजधानी दिल्ली में मानसून की दस्तक के चार दिन बाद अब लोगों को बारिश का असली एहसास...

Lucknow Monsoon Rain

Weather Update:लखनऊ में मानसून की धमाकेदार एंट्री, रिमझिम बारिश से बदला मौसम, गर्मी और उमस से मिली राहत,यलो अलर्ट जारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 1, 2026

Weather Update:राजधानी लखनऊ में गुरुवार सुबह मानसून ने आखिरकार दस्तक दे दी। तड़के से ही शहर के कई इलाकों में...

Next Post
कानपुर के इस कस्बे में है दुनिया की सबसे प्राचीन जेल, कारागार की बैरक में आज भी बंद हैं ‘बजरंगबली’

कानपुर के इस कस्बे में है दुनिया की सबसे प्राचीन जेल, कारागार की बैरक में आज भी बंद हैं ‘बजरंगबली’

Bhopal News

MP से आया अजब-गजब चोरी का मामला, चोर छत से ले उड़ा पिंजरे समेत 35 कबूतर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist