Model to Movie Star अनुष्का शर्मा का जन्म 1 मई 1988 को अयोध्या, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनका बचपन बेंगलुरु में बीता। वह एक आर्मी परिवार से हैं। मॉडलिंग से करियर की शुरुआत की और 2008 में फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से बॉलीवुड डेब्यू किया। अनुष्का ने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली से 11 दिसंबर 2017 को शादी की। यह जोड़ी बॉलीवुड और क्रिकेट की लोकप्रिय जोड़ी मानी जाती है। उनके एक बेटी है, जिसका नाम वामिका कोहली है, जिसका जन्म जनवरी 2021 में हुआ था। दोनों अपनी बेटी को मीडिया से दूर रखते हैं।
अनुष्का शर्मा का फिल्मी सफर
बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का जन्म 1 मई 1988 को अयोध्या, उत्तर प्रदेश में हुआ था। आज वह अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। अनुष्का ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी, लेकिन उनकी मंज़िल सिर्फ रैंप वॉक नहीं बल्कि बड़े पर्दे की रौशनी थी।अनुष्का को पहली बार चर्चा तब मिली जब उन्हें यशराज फिल्म्स की फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ में शाहरुख खान के साथ लीड रोल में चुना गया। लेकिन ये मौका उन्हें आसानी से नहीं मिला। कहा जाता है कि जब अनुष्का ने इस फिल्म के लिए स्क्रीन टेस्ट दिया, तो आदित्य चोपड़ा को उनका परफॉर्मेंस कुछ खास नहीं लगा और उन्होंने मना कर दिया था।
शाहरुख का साथ बना सहारा
हालांकि, शाहरुख खान और यश चोपड़ा के सपोर्ट के चलते अनुष्का को इस फिल्म में मौका मिल गया। शुरुआती दिनों में उन्हें कई बार नाकामी का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। एक टीवी शो में आदित्य चोपड़ा ने यहां तक कह दिया था कि अनुष्का को एक्टिंग छोड़कर किसी और फील्ड में जाना चाहिए। लेकिन शाहरुख ने उनका हौसला बढ़ाया और उन्हें ‘बदमाश कंपनी’ और ‘बैंड बाजा बारात’ जैसी फिल्में मिलीं, जहां उन्होंने खुद को साबित किया।
एक्ट्रेस ही नहीं, प्रोड्यूसर भी बनीं
अनुष्का ने 2008 से 2017 तक लगभग 15 फिल्मों में काम किया। इनमें कुछ फिल्में हिट रहीं तो कुछ फ्लॉप भी हुईं, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। फिर उन्होंने फिल्में प्रोड्यूस करना शुरू किया और ‘एनएच 10’, ‘परी’, ‘फिल्लौरी’ और ‘बुलबुल’ जैसी दमदार कहानियां लोगों के सामने लाई, जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया।
निजी ज़िंदगी और नई शुरुआत
फिल्मों के साथ-साथ अनुष्का ने अपनी पर्सनल लाइफ को भी अच्छी तरह संभाला। उन्होंने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली से शादी की और फिर फिल्मों से थोड़ी दूरी बना ली। मां बनने के बाद उन्होंने फिर से काम शुरू किया और 2022 में फिल्म ‘कला’ में कैमियो रोल किया।
अब अनुष्का जल्द ही फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आएंगी, जिसमें वह महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म से वह एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं।