गुरूवार, अगस्त 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

UP Weather: जानें यूपी में मौसम क्यों हुआ बेरहम, इन 60 जिलों में आंधी-तूफान और बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट

मौसम विभाग की तरफ से यूपी के इन 60 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात का जारी हुआ अलर्ट। सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिए राहत-बचाव के आदेश।

by Vinod
मई 2, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, मौसम
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश में 27 अपैल के बाद मौसम ने करवट बदला और आसमान में काले-काले बादल मंडरा रहे हैं। जिसके कारण प्रदेश में गर्मी से लोगों को राहत मिली है तो वहीं बेमौसम बारिश ने किसानों का सिरदर्द बढ़ा दिया है। सूबे के गोरखपुर, महराजगंज, संतकबीरनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर और श्रावस्ती में बृहस्पतिवार को गरज चमक के साथ बारिश हुई। सबसे ज्यादा चोट गोरखपुर में सामने आई। यहां बारिश और तेज रफ्तार हवा के साथ ओले भी गिरे। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य झुलस गए।

उत्तर प्रदेश में मौसम पूरी तरह से बदल गया है। इसी क्रम में शुक्रवार सुबह की शुरुआत दिल्ली-एनसीआर में तेज आंधी के साथ हुई। कई जगहों पर बेमौसम बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से जान-मान का भी नुकसान हुआ। बृहस्पतिवार को कई जिलों में बादल छाने से पारे में गिरावट दर्ज की गई। मथुरा, लखनऊ में भी सूरज के तेवर नरम रहने से गर्मी से राहत रही। बिजली गिरने से गोरखपुर के सौरभ और सुशील देवी के अलावा बस्ती में राम चरण और चंद्रावती की मौत हो गई। प्रदेश में 7 मई तक कहीं-कहीं बारिश और बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना जताई गई है।

RELATED NEWS

UP Weather: यूपी में फिर बरसेगा मानसून, कल 40 जिलों पर बारिश का अलर्ट, तीन दिन तक बदल सकता है मौसम

UP Weather: यूपी में फिर बरसेगा मानसून, कल 40 जिलों पर बारिश का अलर्ट, तीन दिन तक बदल सकता है मौसम

अगस्त 4, 2026

UP Weather Update:यूपी में 1अगस्त से फिर सक्रिय होगा मानसून, पश्चिमी जिलों में अच्छी बारिश के आसार

जुलाई 29, 2026

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमीयुक्त पुरवाई और दक्षिणी-पश्चिमी हवाओं के समागम से प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम प्रभावित रहेगा। शुक्रवार को बुंदेलखंड और दिल्ली एनसीआर के 12 जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने के आसार हैं। बारिश और हवाओं के असर से अधिकतम तापमान में गिरावट के भी आसार हैं। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, मौसम के बदलाव का ये सिलसिला 7 मई तक बदस्तूर जारी रहेगा। ऐसे में घर से निकलते वक्त पेड़ों के नीचे लोग न खड़े हो।

मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में शुक्रवार को बागपत, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, अमरोहा, संभल, बदायूं, कासगंज, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कन्नौज, फर्रुखाबाद, हरदोई, कानपुर देहात, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, फतेहपुर, कौशांबी, प्रतापगढ़, अमेठी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, प्रयागराज, जौनपुर, आजमगढ़, गाज़ीपुर, वाराणसी, संत रविदास नगर, मीरजापुर, सोनभद्र और चंदौली में मेघ गर्जन के साथ बारिश की बौछारें गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, मऊ और बलिया में कई जगहों के बिजली की चमक के साथ तेज बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान 30-40 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। वहीं पिछले 24 घंटों में उरई, बांदा, लखीमपुर खीरी, झांसी और फतेहपुर में सबसे अधिक गर्म जिले दर्ज किए गए, यहां तापमान 41-42 डिग्री के आसपास रहा।

प्रदेश में बारिश, आंधी और ओले गिरने से तमाम इलाकों में फसलों को नुकसान हुआ है। बिजली गिरने से चार लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही सीएम ने प्रभावित जिलों के डीएम को मौके पर जाकर क्षतिग्रस्त फसलों का सर्वेक्षण कराने और 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने का भी निर्देश दिया है। राहत आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी ने बताया कि सीएम के निर्देश के बाद प्रभावित किसानों और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने का काम शुरू कर दिया गया है। पीड़ित किसानों को 24 घंटे में क्षतिगस्त फसलों का मुआवजा प्रदान कर दिया जाएगा।

Tags: "imd rain forecast"IMD alertlatest up newsup weather
Share198Tweet124Share50

Vinod

Related Posts

UP Weather: यूपी में फिर बरसेगा मानसून, कल 40 जिलों पर बारिश का अलर्ट, तीन दिन तक बदल सकता है मौसम

UP Weather: यूपी में फिर बरसेगा मानसून, कल 40 जिलों पर बारिश का अलर्ट, तीन दिन तक बदल सकता है मौसम

by SYED BUSHRA
अगस्त 4, 2026

UP Weather: उत्तर प्रदेश में लोगों को उमस और गर्मी से जल्द राहत मिलने वाली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD)...

UP Weather Update:यूपी में 1अगस्त से फिर सक्रिय होगा मानसून, पश्चिमी जिलों में अच्छी बारिश के आसार

by SYED BUSHRA
जुलाई 29, 2026

UP Weather Update:उत्तर प्रदेश में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे...

Uttar Pradesh Monsoon Weather Alert

Weather Alert: यूपी में मानसून फिर एक्टिव, 8 जिलों में ऑरेंज और 24 में येलो अलर्ट

by SYED BUSHRA
जुलाई 28, 2026

Monsoon Weather Alert: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बंगाल की खाड़ी में बने मौसमी...

UP Weather, Heavy Rain Alert, IMD Forecast

UP Weather Update :बंगाल की खाड़ी के निम्न दबाव से बदलेगा मौसम, 28 से 31 जुलाई तक कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

by SYED BUSHRA
जुलाई 26, 2026

UP Weather Update :उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी और उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी...

Weather Update:उत्तर भारत समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में बढ़ा खतरा

by SYED BUSHRA
जुलाई 24, 2026

Weather Update:देशभर में दक्षिण-पश्चिम मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 25 जुलाई...

Next Post
signs of silent divorce in marriage

Silent divorce : क्या होता है साइलेंट डिवोर्स क्यों पति-पत्नी साथ होकर भी रहते हैं दूर-दूर

tongue changes and health warnings

Health news : जीभ में छिपे हैं कई बीमारियों के राज़, जानिए कैसे पता लगाएं इसकी रंग ,बनावट और आकार के बदलाव से

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist