Weather Update: दिल्ली, यूपी, पंजाब और हरियाणा में आज बारिश का पूर्वानुमान, येलो अलर्ट जारी है; जानें अपने राज्य की स्थिति

Weather Update Today आज राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है। आज मौसम विभाग (IMD) एक येलो अलर्ट जारी किया है। IMD ने बताया कि अगले पांच दिनों में मध्य और प्रायद्वीपीय भारत में मानसून एक्टिव रह सकता है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के लोगों को गर्मी से राहत भी मिलेगी। 19 जुलाई को कई स्थानों पर भारी बारिश होगी।

Weather Update Today: मानसून की बारिश के बावजूद राजधानी दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। एक बार फिर लोग तेज धूप से परेशान हो रहे हैं। बारिश के बाद उमस भरी गर्मी बरकरार है। हालांकि, मौसम विभाग ने आज दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश का अनुमान जताया है।

दिल्ली में बारिश के बाद इस पूरे हफ्ते अधिकतम 33-35 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों जैसे हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश जारी है। इसके अलावा, मौसम विभाग ने कहा कि अगले चार से पांच दिनों के दौरान प्रायद्वीपीय और मध्य भारत में मानसून सक्रिय रहेगा।

दिल्ली:

इन राज्यों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने अगले 5 दिनों के दौरान कई राज्यों के लिए भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। इसमें कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और केरल और माहे में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। IMD ने इन राज्यों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Weather

उत्तर प्रदेश:

पंजाब और हरियाणा:

18 और 19 जुलाई को कोंकण और गोवा में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। फिर 18-20 जुलाई के दौरान मध्य महाराष्ट्र और तटीय कर्नाटक में बारिश होगी। इसके लिए IMD ने रेड अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली-UP का क्या है हाल?

मौसम विभाग ने आज दिल्ली और मुंबई में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आरडब्ल्यूएफसी दिल्ली के अनुसार, येलो अलर्ट जारी किया गया है और आज दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में गरज के साथ भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई है। वहीं, उत्तर प्रदेश की बात करें तो शुक्रवार (19 जुलाई) से यहां का मौसम बदलेगा और 35 जिलों में बारिश का दौर फिर शुरू होगा। लखनऊ के आसपास और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना है।

IAS Puja Khedkar पर पुलिस ने कसा शिकंजा, विवादों के चलते ट्रेनिंग प्रोग्राम से बुलाया गया वापस

बिहार में बारिश पर लगा ब्रेक

बिहार में बारिश की गति थम गई है। धूप निकलने से तापमान में वृद्धि हुई है। हालांकि, मौसम विज्ञान केंद्र ने अनुमान जताया है कि आज राजधानी समेत कई भागों में छिटपुट बादल छाए रहेंगे। उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व भागों के कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन और वज्रपात होने की संभावना है।

अन्य राज्यों में:

अतिरिक्त जानकारी:

उत्तराखंड और हिमाचल के कैसे हालात?

उत्तराखंड में मानसून की बारिश फिर जोर पकड़ सकती है। कुमाऊं में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, चंपावत और नैनीताल में भी कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट है।

Exit mobile version