‘दीपावली का पर्व भारत को दुनिया से…..’, राष्ट्रीय एकता दिवस पर PM मोदी ने कही ये बड़ी बात

PM Modi

PM Modi

PM Narendra Modi:  राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस बार राष्ट्रीय एकता दिवस एक अद्भुत संयोग लेकर आया है। एक तरफ आज हम एकता का उत्सव मना रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ दीपावली का पावन पर्व भी है। दीपावली दीपों के माध्यम से पूरे देश को जोड़ती है, पूरे देश को रोशन करती है। अब दीपावली का पर्व भारत को दुनिया से भी जोड़ रहा है। कई देशों में इसे राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जा रहा है।

सरदार पटेल की 150वीं जयंती वर्ष आज से शुरू

बता दें कि, सरदार पटेल की 150वीं जयंती वर्ष आज से शुरू हो रहा है और अगले 2 सालों तक देश सरदार पटेल की 150वीं जयंती मनाएगा। यह भारत के लिए उनके असाधारण योगदान के प्रति देश की श्रद्धांजलि है। पीएम मोदी ने कहा कि जब भारत को आजादी मिली तो दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी थे जो भारत के विखंडन का अनुमान लगा रहे थे। उन्हें जरा सी भी उम्मीद नहीं थी कि सैकड़ों रियासतों को मिलाकर एक भारत बनाया जा सकता है, लेकिन सरदार साहब ने यह कर दिखाया। यह इसलिए संभव हुआ क्योंकि सरदार साहब अपने व्यवहार में यथार्थवादी थे, अपने संकल्प में सत्यनिष्ठ थे, अपने काम में मानवतावादी थे और अपने उद्देश्य में राष्ट्रवादी थे।

पीएम मोदी ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री ने कहा कि, “हमने एक राष्ट्र, एक कर प्रणाली जीएसटी बनाई, अब हम एक राष्ट्र एक चुनाव पर काम कर रहे हैं”। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें एकता के इस मंत्र को कभी कमजोर नहीं पड़ने देना चाहिए। हमें हर झूठ से लड़ना है, हमें एकता के मंत्र को जीना है। यह एकता तेज़ आर्थिक विकास के लिए, विकसित भारत बनाने के लिए, समृद्ध भारत बनाने के लिए आवश्यक है। यह एकता सामाजिक समरसता का मूल है। हमें एकता बनाए रखनी है। आइए, हम सब एक होकर आगे बढ़ें।

ये भी पढ़े- ‘500 सालों खत्म हुआ इंतज़ार, प्रभु लौटे अपने द्वार’- अयोध्या में भावुक हुए सीएम योगी

Exit mobile version