Sunday, May 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बिजनेस

Stock market के सामने कई बड़ी चुनौतियां, क्यों अगले 5 दिन बेहद अहम,कौन से मुद्दे बाजार की दिशा तय करेंगे

आने वाले पांच कारोबारी दिन शेयर बाजार के लिए बेहद अहम माने जा रहे हैं। भू-राजनीतिक तनाव, महंगाई के आंकड़े, विदेशी निवेशकों की बिकवाली और बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजे बाजार की दिशा तय करेंगे।

Kirtika Tyagi by Kirtika Tyagi
May 10, 2026
in बिजनेस
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Indian Stock Market: भारतीय शेयर बाजार के लिए आने वाले पांच कारोबारी दिन काफी महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इस दौरान बाजार पर कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कारणों का असर देखने को मिल सकता है। भू-राजनीतिक तनाव, कच्चे तेल की कीमतें, महंगाई के आंकड़े और विदेशी निवेशकों का रुख बाजार की दिशा तय करेंगे।

एक बाजार के जानकार ने कहा कि बाजार की चाल मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय हालात और विदेशी निवेशकों की गतिविधियों पर निर्भर करेगी। इसके अलावा कंपनियों के चौथी तिमाही के नतीजे भी बाजार में उतार-चढ़ाव ला सकते हैं।

RELATED NEWS

Indian share market holiday April 2025

Share market holiday : भारतीय शेयर बाजार में लंबी छुट्टियां,सिर्फ एक दिन खुलेगा मार्केट देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

April 6, 2025
Stock Market News

Stock Market News : 8 दिन से जारी गिरावट पर कब लगेगा ब्रेक? जानें ग्लोबल संकेतों से मिल रही कैसी उम्मीदें…

February 17, 2025

अमेरिका-ईरान तनाव पर टिकी नजर

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक इस समय निवेशकों की सबसे ज्यादा नजर अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव पर है। अगर दोनों देशों के बीच हालात और बिगड़ते हैं, तो इसका सीधा असर कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ सकता है। बाजार फिलहाल भू-राजनीतिक घटनाओं को लेकर काफी संवेदनशील बना हुआ है। अगर कच्चे तेल की कीमतें 90 डॉलर प्रति बैरल से नीचे रहती हैं, तो बाजार को राहत मिल सकती है। लेकिन तेल महंगा होने पर सेंसेक्स और निफ्टी पर दबाव बढ़ सकता है।

महंगाई के आंकड़ों से तय होगी दिशा

इस हफ्ते भारत और अमेरिका दोनों देशों में महंगाई यानी CPI के आंकड़े जारी किए जाएंगे। इन आंकड़ों का असर सीधे शेयर बाजार और ब्याज दरों पर पड़ सकता है। Motilal Oswal Financial Services के सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि भारत के महंगाई आंकड़े रिजर्व बैंक की आगे की ब्याज दर नीति का संकेत देंगे। वहीं अमेरिका के CPI और PPI आंकड़े यह तय करने में मदद करेंगे कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती कब शुरू कर सकता है।

अगर महंगाई उम्मीद से ज्यादा बढ़ी हुई दिखाई देती है, तो बाजार में गिरावट का दबाव बढ़ सकता है। वहीं कम महंगाई के आंकड़े निवेशकों को राहत दे सकते हैं।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली चिंता का कारण

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों यानी FPI का लगातार पैसा निकालना भी बाजार के लिए चिंता बढ़ा रहा है। इस महीने अब तक विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार से करीब 14,231 करोड़ रुपये निकाल लिए हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह बिकवाली आगे भी जारी रहती है, तो बाजार पर दबाव बना रह सकता है। विदेशी निवेशकों की खरीद और बिक्री का असर सीधे सेंसेक्स और निफ्टी की चाल पर दिखाई देता है।

बड़ी कंपनियों के नतीजों पर रहेगी नजर

इस हफ्ते कई बड़ी कंपनियां अपने तिमाही नतीजे जारी करने वाली हैं। इनमें Bharti Airtel, Tata Power, Canara Bank, DLF, HPCL और JSW Steel जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं। इन कंपनियों के नतीजों का असर उनके शेयरों के साथ-साथ पूरे सेक्टर और बाजार की दिशा पर भी पड़ सकता है। इसके अलावा निवेशकों की नजर रुपये और डॉलर इंडेक्स की चाल पर भी बनी रहेगी।

Tags: Indian Share MarketStock Market news
Share196Tweet123Share49
Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Indian share market holiday April 2025

Share market holiday : भारतीय शेयर बाजार में लंबी छुट्टियां,सिर्फ एक दिन खुलेगा मार्केट देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

by SYED BUSHRA
April 6, 2025

Indian share market holiday April 2025 : अगले हफ्ते भारतीय शेयर बाजार में एक लंबा ब्रेक आने वाला है। 9...

Stock Market News

Stock Market News : 8 दिन से जारी गिरावट पर कब लगेगा ब्रेक? जानें ग्लोबल संकेतों से मिल रही कैसी उम्मीदें…

by Gulshan
February 17, 2025

Stock Market News : पिछले हफ्ते शेयर बाजार में लगातार गिरावट रही, जिससे निवेशकों को भारी नुकसान हुआ। बीते आठ...

SEBI bans PIFL trading

क्यों लगाई SEBI ने PIFL कंपनी पर रोक, क्या होता है पंप एंड डंप, कैसे शेयर की कीमतें 372% तक बढ़ी

by SYED BUSHRA
January 18, 2025

SEBI bans PIFL trading-भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने पाचेली इंडस्ट्रियल फाइनेंस (PIFL) और छह अन्य संस्थाओं पर अगले...

Stock Market

Stock Market Opening: बाजार में उत्साह, सेंसेक्स 972 अंक उछला, निफ्टी करीब 300 अंक चढ़ा, रियलिटी शेयरों में उछाल

by Mayank Yadav
August 7, 2024

Stock Market : भारतीय शेयर बाजार की धमाकेदार शुरुआत हुई है। गिफ्ट निफ्टी बाजार खुलने से ठीक पहले 192 अंकों...

Stock Market

निफ्टी का मिडकैप: स्मॉलकैप ऑलटाइम हाई पर बंद, सेंसेक्स-निफ्टी भी अच्छी पकड़ के साथ बंद

by Mayank Yadav
July 30, 2024

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार पिछले सत्र की तरह मंगलवार के कारोबारी सत्र में भी सपाट बंद हुआ। इंडेक्स सपाट...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist