Sunday, May 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बिजनेस

Stops Buying Gold: भारत में कितनी है सोने की खपत? खरीद कम हुई तो क्या होगा असर ? क्या विदेशी मुद्रा भंडार को मिल सकती हैं राहत

अगर भारत में एक साल तक सोने की खरीद कम होती है, तो देश अरबों डॉलर की विदेशी मुद्रा बचा सकता है। इसका असर विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये की स्थिति और सोना निर्यात करने वाले देशों के कारोबार पर पड़ेगा।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
May 12, 2026
in बिजनेस
What Happens If India Stops Buying Gold
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Stops Buying Gold: भारत दुनिया के सबसे बड़े सोना खरीदने वाले देशों में शामिल है। यहां सोना सिर्फ गहनों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे बचत, निवेश और परंपरा का अहम हिस्सा माना जाता है। शादी-विवाह, त्योहार और खास मौकों पर लोग बड़ी मात्रा में सोना खरीदते हैं। ऐसे में अगर भारत में एक साल तक सोने की खरीद कम हो जाए या लोग गोल्ड खरीदना काफी हद तक बंद कर दें, तो इसका असर सिर्फ ज्वेलरी बाजार तक सीमित नहीं रहेगा। इसका सीधा प्रभाव देश की अर्थव्यवस्था, विदेशी मुद्रा भंडार और कई देशों के कारोबार पर पड़ सकता है।

भारत में कितनी होती है सोने की खपत?

भारत में हर साल करीब 700 से 800 टन सोने की खपत होती है। लेकिन देश में इतनी मात्रा में सोने का उत्पादन नहीं होता, इसलिए भारत अपनी जरूरत का 90 प्रतिशत से ज्यादा सोना विदेशों से आयात करता है। यही वजह है कि हर साल गोल्ड इंपोर्ट पर अरबों डॉलर खर्च होते हैं।

RELATED NEWS

PM Modi On Natural Farming

PM Appeal: प्राकृतिक खेती करें, रासायनिक खाद कम इस्तेमाल करने की सलाह, बोले- धरती माँ को बचाना देश की जिम्मेदारी

May 12, 2026
AIADMK TVK Support Crisis

AIADMK में बड़ी टूट, तमिल राजनीति में भूचाल , सीवी शन्मुगम गुट ने क्यों TVK को समर्थन का किया फैसला

May 12, 2026

विशेषज्ञों के मुताबिक, सोने का आयात भारत के इंपोर्ट बिल का बड़ा हिस्सा बन चुका है। जब ज्यादा डॉलर खर्च करके सोना खरीदा जाता है, तो इसका असर विदेशी मुद्रा भंडार और रुपये की स्थिति पर भी पड़ता है।

अगर एक साल तक गोल्ड खरीद कम हो जाए

अगर देश में लोग गैर जरूरी सोना खरीदना कम कर दें या एक साल तक गोल्ड खरीद में बड़ी गिरावट आ जाए, तो सबसे पहले भारत के इंपोर्ट बिल पर असर दिखाई देगा। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर गोल्ड इंपोर्ट में 50 प्रतिशत तक कमी आती है, तो भारत करीब 30 अरब डॉलर तक की विदेशी मुद्रा बचा सकता है।

इससे देश से बाहर जाने वाले डॉलर कम होंगे और करंट अकाउंट डेफिसिट पर दबाव भी घट सकता है। इसके अलावा रुपये को भी कुछ मजबूती मिल सकती है। हालांकि आर्थिक जानकार यह भी कहते हैं कि रुपये की कीमत सिर्फ गोल्ड इंपोर्ट पर निर्भर नहीं करती। कच्चे तेल की कीमत, विदेशी निवेश, डॉलर इंडेक्स और वैश्विक हालात भी इसमें अहम भूमिका निभाते हैं।

विदेशी मुद्रा भंडार पर कितना असर?

जानकारों के अनुसार अप्रैल 2026 तक भारत का विदेशी मुद्रा भंडार करीब 700 अरब डॉलर के आसपास रहा। वहीं देश का सालाना गोल्ड इंपोर्ट बिल लगभग 60 अरब डॉलर तक पहुंच चुका है।

अगर सोने की खरीद में सिर्फ 10 प्रतिशत की कमी आती है, तो भारत करीब 5 से 6 अरब डॉलर बचा सकता है। वहीं 25 प्रतिशत कमी होने पर करीब 15 अरब डॉलर और 75 प्रतिशत कमी आने पर लगभग 44 अरब डॉलर तक की विदेशी मुद्रा बचाई जा सकती है।

किन देशों को होगा नुकसान?

भारत मुख्य रूप से स्विट्जरलैंड, यूएई, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों से सोना आयात करता है। अगर भारतीय बाजार में सोने की मांग घटती है, तो इन देशों के कारोबार पर भी असर पड़ेगा।

खासतौर पर दुबई और स्विट्जरलैंड जैसे गोल्ड ट्रेडिंग हब भारतीय बाजार पर काफी हद तक निर्भर माने जाते हैं। भारत की मांग कम होने से वहां की गोल्ड रिफाइनिंग और ट्रेडिंग इंडस्ट्री पर दबाव बढ़ सकता है।

Tags: Foreign Exchange ReserveGold Import IndiaNews1India
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

PM Modi On Natural Farming

PM Appeal: प्राकृतिक खेती करें, रासायनिक खाद कम इस्तेमाल करने की सलाह, बोले- धरती माँ को बचाना देश की जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
May 12, 2026

PM Modi On Natural Farming: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने किसानों और देशवासियों से खेती में रासायनिक खादों का इस्तेमाल कम...

AIADMK TVK Support Crisis

AIADMK में बड़ी टूट, तमिल राजनीति में भूचाल , सीवी शन्मुगम गुट ने क्यों TVK को समर्थन का किया फैसला

by SYED BUSHRA
May 12, 2026

AIADMK Split And Support To TVk: तमिलनाडु की राजनीति में इस समय बड़ा राजनीतिक संकट देखने को मिल रहा है।...

Chandranath Rath Murder Case

P A Murder Case: शुभेंदु के PA की हत्या मामले में STF का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में चली छापेमारी, बिहार, यूपी से हुई गिरफ्तारियां

by SYED BUSHRA
May 11, 2026

Chandranath Rath Murder Case: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में पुलिस...

: PM Modi Telangana Visit

PM Telangana Visit: पीएम मोदी ने दिखाई संवेदना क्यों बदला अपना रूट, हेलीकॉप्टर की जगह सड़क मार्ग से किया सफर

by SYED BUSHRA
May 11, 2026

PM Modi Telangana Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर ऐसा कदम उठाया, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही...

LPG DAC Code

LPG DAC कोड के नाम पर बढ़ रहे साइबर फ्रॉड, गैस डिलीवरी के OTP शेयर करते समय रहें सावधान

by SYED BUSHRA
May 11, 2026

LPG DAC Code Alert: एलपीजी गैस सिलेंडर की डिलीवरी में अब DAC यानी डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड का इस्तेमाल किया जा...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist