रविवार, अगस्त 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बॉलीवुड

Chandrachur Singh Property Dispute: चंद्रचूड़ सिंह ने अपनी बुआ समेत और कई लोगों पर कराई FIR, वसीयत में हेराफेरी करने का लगाया आरोप

अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह ने दादा की वसीयत में कथित हेराफेरी को लेकर अपनी बुआ और परिवार के अन्य सदस्यों समेत सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जाली हस्ताक्षर के जरिए उनके पिता को विरासत के अधिकार से वंचित किया गया।

by Sadaf Farooqui
अगस्त 30, 2026
in बॉलीवुड
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

Chandrachur Singh

140 साल पुरानी आलीशान हवेली, ताला और कोर्ट: बॉलीवुड अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह क्यों हुए अपनी ही पुश्तैनी संपत्ति से बेदखल?

दिसम्बर 3, 2025
enemy property Lucknow dispute

Lucknow News : हजरतगंज की हलवासिया बिल्डिंग क्या होगी नीलाम 400 करोड़ की इस शत्रुसंपत्ति पर सरकार की नजर

फ़रवरी 15, 2025

Chandrachur Singh: बॉलीवुड अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह ने अलीगढ़ के रोरावाड़ थाने में 29 अगस्त को शिकायत दर्ज कराई। इसमें उन्होंने अपनी बुआ गायत्री देवी, दो चचेरे भाइयों और चार अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिनेता का दावा है कि उनके दादा ठाकुर हरेंद्र पाल सिंह की वसीयत में वर्ष 1997 में कथित तौर पर हेराफेरी की गई थी।

चंद्रचूड़ के अनुसार, उस समय उनके दादा गंभीर रूप से बीमार थे और दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने की स्थिति में नहीं थे। इसके बावजूद वसीयत पर उनके हस्ताक्षर कराए या जाली बनाए गए।

पिता को विरासत से वंचित करने का आरोप

अभिनेता ने आरोप लगाया कि उनके चाचा गंगा सिंह और परिवार के कुछ अन्य सदस्यों ने कथित तौर पर वसीयत में फर्जी हस्ताक्षर कराए, जिससे उनके पिता स्वर्गीय कैप्टन बलदेव सिंह को उत्तराधिकार के अधिकारों से वंचित कर दिया गया।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि वसीयत तैयार किए जाने के दौरान कैप्टन बलदेव सिंह अलीगढ़ में मौजूद नहीं थे। चंद्रचूड़ ने दावा किया कि विवादित वसीयत के आधार पर मिली कई प्रमुख संपत्तियां बाद में बेच दी गईं।

पुलिस ने शुरू की जांच

चंद्रचूड़ सिंह ने बताया कि उन्होंने आरोपों के समर्थन में पर्याप्त सबूत जुटाए हैं और एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस के सामने अपना बयान भी दर्ज कराया है। पुलिस अब वसीयत, हस्ताक्षरों और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है।

बुआ ने पहले आरोपों को बताया था झूठा

यह पारिवारिक विवाद पिछले साल भी सामने आया था। उस समय गायत्री देवी ने चंद्रचूड़ के आरोपों को खारिज करते हुए वसीयत को असली बताया था। अब एफआईआर के बाद मामले में पुलिस जांच आगे बढ़ेगी।

Tags: Chandrachur Singhproperty dispute
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Chandrachur Singh

140 साल पुरानी आलीशान हवेली, ताला और कोर्ट: बॉलीवुड अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह क्यों हुए अपनी ही पुश्तैनी संपत्ति से बेदखल?

by Mayank Yadav
दिसम्बर 3, 2025

Chandrachur Singh Haveli: बॉलीवुड अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह अपनी पुश्तैनी संपत्ति को लेकर परिवार में छिड़े विवाद के चलते चर्चा में...

enemy property Lucknow dispute

Lucknow News : हजरतगंज की हलवासिया बिल्डिंग क्या होगी नीलाम 400 करोड़ की इस शत्रुसंपत्ति पर सरकार की नजर

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 15, 2025

Enemy property Lucknow dispute लखनऊ के हजरतगंज में मौजूद कांकर वाली कोठी (हलवासिया बिल्डिंग) को लेकर बड़ा कदम उठाया गया...

Kashi royal family

हुआ संपत्ति का निपटारा मगर फिर भी लड़ रहा काशी नरेश का परिवार, भाई और तीन बहनों के बीच सुलझेगी लड़ाई?

by Mayank Yadav
नवम्बर 12, 2024

Kashi royal family: काशी राजपरिवार के संपत्ति विवाद में अब राजस्व परिषद का महत्वपूर्ण फैसला सामने आया है, जिसके बाद...

Next Post
Meta Teen Safety: इंस्टाग्राम-फेसबुक पर 18 साल से कम यूजर्स के लिए बड़े बदलाव, जानिए क्या है नए नियम

Meta Teen Safety: इंस्टाग्राम-फेसबुक पर 18 साल से कम यूजर्स के लिए बड़े बदलाव, जानिए क्या है नए नियम

Nepal Flood: नेपाल में अब भी छाया तबाही का मंजर, सैकड़ों मौतें और हजारों लोगों के लापता

Nepal Flood: नेपाल में अब भी छाया तबाही का मंजर, सैकड़ों मौतें और हजारों लोगों के लापता

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist