शुक्रवार, अक्टूबर 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Delhi-उत्तर भारत में मौसम का कहर: अगले 6 दिन गरजेंगे बादल, पहाड़ी राज्यों में भी आफत की बारिश

देशभर में मॉनसून सक्रिय हो चुका है, जिससे अधिकांश राज्यों में बारिश और तूफानी हवाओं का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग की चेतावनी को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। आम जनता और प्रशासन को सतर्क रहने की जरूरत है।

by Mayank Yadav
जुलाई 10, 2025
in Breaking, Latest News, मौसम
Delhi
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi rain alert: दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में मानसून का असर तेज होता जा रहा है। बुधवार शाम Delhi में अचानक बदले मौसम ने लोगों को गर्मी से राहत दी, लेकिन तेज बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव हो गया। मौसम विभाग ने राजधानी में आगामी छह दिनों तक तेज बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने का रेड अलर्ट जारी किया है। उधर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है और बादल फटने जैसी घटनाएं चिंता बढ़ा रही हैं। देश के अन्य राज्यों में भी आगामी दिनों में भारी बारिश, तूफान और तेज हवाओं का अनुमान है। जानिए कहां-कहां बरसेंगे बादल…

Delhi में तेज बारिश और अगले छह दिन का अलर्ट

बुधवार को Delhi में दिन भर गर्मी और धूप के बाद शाम होते ही आसमान में घने बादल छा गए और झमाझम बारिश शुरू हो गई। अचानक आई बारिश से तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया, लेकिन राजधानी के कई हिस्सों में जलभराव से परेशानी बढ़ गई। मौसम विभाग ने 6 दिन तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और तापमान में उतार-चढ़ाव की संभावना जताई है। दिल्लीवासियों को सलाह दी गई है कि घर से निकलते समय मौसम अपडेट जरूर चेक करें।

RELATED NEWS

BRICS Summit Luxury Cars

BRICS Summit: दिल्ली में विदेशी मेहमानों के लिए लग्जरी कारों की मांग बढ़ी, किराया लाखों तक पहुंचा

सितम्बर 11, 2026
Delhi vs Jaipur Jantar Mantar: दिल्ली के जंतर-मंतर पर ही क्यों होते हैं प्रदर्शन? जयपुर में क्यों नहीं लगता ऐसा धरना

Delhi vs Jaipur Jantar Mantar: दिल्ली के जंतर-मंतर पर ही क्यों होते हैं प्रदर्शन? जयपुर में क्यों नहीं लगता ऐसा धरना

जुलाई 23, 2026

पहाड़ी राज्यों में तबाही का खतरा

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मानसून अब कहर बनकर टूट रहा है। देहरादून में बुधवार को मूसलाधार बारिश हुई और राज्य के कई जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश में तो हालात और भी गंभीर हैं। राज्य के विभिन्न हिस्सों में बादल फटने की घटनाओं से कई लोगों की मौत हो चुकी है और नुकसान का सिलसिला जारी है। प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मध्य भारत और पूर्वोत्तर में भी भारी बारिश का अनुमान

10 से 15 जुलाई के बीच उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के दक्षिणी भागों में भारी वर्षा का अनुमान है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। साथ ही पूर्वी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और दोनों उत्तर प्रदेशों में भी बारिश का कहर बने रहने की आशंका है।

दक्षिण और पूर्वोत्तर राज्यों में भी अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, 10 से 15 जुलाई के बीच तटीय कर्नाटक, केरल, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। वहीं, पूर्वोत्तर राज्यों जैसे असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश में अगले सात दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। अरुणाचल में 11 से 15 जुलाई तक बहुत भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है।

 

Tags: Delhi
Share196Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

BRICS Summit Luxury Cars

BRICS Summit: दिल्ली में विदेशी मेहमानों के लिए लग्जरी कारों की मांग बढ़ी, किराया लाखों तक पहुंचा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 11, 2026

 BRICS Summit Luxury Cars:दिल्ली में 12 सितंबर से होने वाले BRICS सम्मेलन की तैयारियों के बीच लग्जरी कारों की मांग...

Delhi vs Jaipur Jantar Mantar: दिल्ली के जंतर-मंतर पर ही क्यों होते हैं प्रदर्शन? जयपुर में क्यों नहीं लगता ऐसा धरना

Delhi vs Jaipur Jantar Mantar: दिल्ली के जंतर-मंतर पर ही क्यों होते हैं प्रदर्शन? जयपुर में क्यों नहीं लगता ऐसा धरना

by Sadaf Farooqui
जुलाई 23, 2026

Delhi Jantar Mantar Protest: दिल्ली का जंतर-मंतर वर्षों से किसानों, छात्रों, खिलाड़ियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के विरोध-प्रदर्शनों का प्रमुख...

Election Commission: दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान आज से शुरू, हज़ारों BLO करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन

Election Commission: दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान आज से शुरू, हज़ारों BLO करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन

by Sadaf Farooqui
जून 29, 2026

Election Commission: दिल्ली के मतदाताओं के लिए मंगलवार से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान की शुरुआत हो रही है। इस...

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

by Kanan Verma
नवम्बर 29, 2025

Delhi : दिल्ली सरकार ने राजधानी दिल्ली के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव प्रस्तावित किया है। इसके तहत वर्तमान 11...

दिल्ली रेड फोर्ट धमाके में प्रमुख गिरफ्तारी

Delhi Red Fort Blast में प्रमुख गिरफ्तारी, NIA ने फरीदाबाद के इरशाद को किया गिरफ्तार

by Kanan Verma
नवम्बर 26, 2025

Delhi Red Fort Blast : दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास हुए कार बम धमाके के मामले में राष्ट्रीय...

Next Post
Prayagraj

Prayagraj जंक्शन पर खून, चीखें और रहस्य: रेलकर्मी की हत्या के बाद हमलावर ने दी जान

Delhi NCR

Delhi NCR में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.8 तीव्रता, लोग घबराकर घरों से बाहर निकले

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In