रविवार, सितम्बर 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

यूपी में मानसून की रफ्तार धीमी, गर्मी से बेहाल लोग,39 जिलों में लू का अलर्ट जारी,जानिए कब मिलेगी राहत

उत्तर प्रदेश में मानसून की देरी और मौसमी गतिविधियों की कमी के कारण गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। 39 जिलों में लू का असर जारी रहेगा, जबकि प्री-मानसून गतिविधियां 25 जून के बाद शुरू होने की संभावना है।

by SYED BUSHRA
जून 21, 2026
in मौसम
UP Heatwave Alert
Share on FacebookShare on Twitter

Weather update:उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज फिलहाल लोगों को राहत देने के बजाय परेशान कर रहा है। प्रदेश में छिटपुट बारिश की गतिविधियों के बावजूद तापमान लगातार बढ़ रहा है और अधिकांश जिलों में भीषण गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक लू का असर बना रहेगा। मानसून की प्रगति भी धीमी पड़ गई है, जिसके चलते प्रदेशवासियों को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है।

अगले पांच दिनों तक नहीं मिलेगा बड़ी राहत का संकेत

मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में फिलहाल कोई प्रभावी मौसमी प्रणाली सक्रिय नहीं है। इसी वजह से आगामी चार से पांच दिनों में मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं दिखाई दे रही है। मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के अनुसार प्रदेश में मानसून पहुंचने में अभी पांच से छह दिन और लग सकते हैं। साथ ही प्री-मानसून गतिविधियां 25 जून के बाद शुरू होने की उम्मीद है।

RELATED NEWS

Lucknow Weather यूपी में अचानक बदला मौसम, लखनऊ में दिन में छाया अंधेरा तो बरेली में आंधी-बारिश से मची तबाही

Lucknow Weather: दोपहर बाद बदल सकता है मौसम, 2 से 6 बजे तक बूंदाबांदी के आसार; तापमान 32 डिग्री पहुंचेगा

सितम्बर 18, 2026
Lucknow Weather यूपी में अचानक बदला मौसम, लखनऊ में दिन में छाया अंधेरा तो बरेली में आंधी-बारिश से मची तबाही

Lucknow Weather यूपी में अचानक बदला मौसम, लखनऊ में दिन में छाया अंधेरा तो बरेली में आंधी-बारिश से मची तबाही

सितम्बर 17, 2026

हल्की बारिश के बावजूद बनी रही उमस

रविवार को प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली। हालांकि अधिकांश इलाकों में तेज धूप, गर्म हवाएं और बढ़ी हुई उमस ने जनजीवन को प्रभावित किया। राजधानी लखनऊ में भी दिनभर धूप और बादलों की आवाजाही बनी रही, जबकि हवा चलने से कुछ समय के लिए मौसम अपेक्षाकृत सुहावना महसूस हुआ। इसके बावजूद तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।

40 डिग्री के पार पहुंचा पारा

प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास या उससे ऊपर बना हुआ है। राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक रहा। वहीं बांदा प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रयागराज में 42.5, वाराणसी में 42.4 और बहराइच में 42 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

इन जिलों में लू का अलर्ट

मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, अयोध्या और अंबेडकरनगर समेत कुल 39 जिलों में सोमवार को लू चलने की चेतावनी जारी की है।

सावधानी बरतने की सलाह

विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है। मौसम विभाग का मानना है कि मानसून के आगमन तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गर्मी और लू का प्रभाव बना रह सकता है।

Tags: heatwave alertup weather
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Lucknow Weather यूपी में अचानक बदला मौसम, लखनऊ में दिन में छाया अंधेरा तो बरेली में आंधी-बारिश से मची तबाही

Lucknow Weather: दोपहर बाद बदल सकता है मौसम, 2 से 6 बजे तक बूंदाबांदी के आसार; तापमान 32 डिग्री पहुंचेगा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 18, 2026

Weather Update: लखनऊ में शुक्रवार 18 सितंबर को दिन की शुरुआत साफ आसमान और 28 डिग्री तापमान के साथ होने...

Lucknow Weather यूपी में अचानक बदला मौसम, लखनऊ में दिन में छाया अंधेरा तो बरेली में आंधी-बारिश से मची तबाही

Lucknow Weather यूपी में अचानक बदला मौसम, लखनऊ में दिन में छाया अंधेरा तो बरेली में आंधी-बारिश से मची तबाही

by SYED BUSHRA
सितम्बर 17, 2026

Lucknow Weather Update: लखनऊ में गुरुवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई...

UP Weather: आज से कमजोर पड़ेगा बारिश का दौर, 50 से ज्यादा जिलों में निकलेगी धूप, मानसून की विदाई के संकेत

UP Weather: आज से कमजोर पड़ेगा बारिश का दौर, 50 से ज्यादा जिलों में निकलेगी धूप, मानसून की विदाई के संकेत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 10, 2026

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में पिछले चार-पांच दिनों से मानसून की सक्रियता कमजोर बनी हुई है। अब राजधानी लखनऊ...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

Uttar Pradesh Weather Update

UP Weather Today: कमजोर पड़ा मानसून, 50 जिलों में बारिश धीमी; इन 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

by SYED BUSHRA
सितम्बर 6, 2026

UP Weather Today:उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता एक बार फिर कमजोर पड़ने लगी है। प्रदेश के करीब 50 जिलों...

Next Post
Lucknow Hotel Manager Death

Gorakhpur Crime:रात के सन्नाटे में टूटा रिश्तों का भरोसा, 16 वर्षीय किशोर पर भाई, भाभी और मासूम भतीजे की हत्या का आरोप

Gold Rate : कई शहरों में बदले सोने-चांदी के भाव, निवेशकों की नजर बाजार पर, खरीदारी से पहले जान लें ताजा रेट

Gold Rate : कई शहरों में बदले सोने-चांदी के भाव, निवेशकों की नजर बाजार पर, खरीदारी से पहले जान लें ताजा रेट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In