बुधवार, सितम्बर 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

UP Weather :यूपी में मौसम ने ली करवट, आंधी-बारिश से मिलेगी राहत, कई जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है, जिससे तापमान में 8 से 10 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।

by SYED BUSHRA
मई 28, 2026
in मौसम
UP Weather Alert Rain Storm
Share on FacebookShare on Twitter

UP Weather Alert Rain Storm:उत्तर प्रदेश में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और लू के बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। प्रदेश में आज से मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अगले तीन से चार दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। कई जिलों में तेज धूल भरी आंधी और ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश दोनों क्षेत्रों में आज से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। दिन के समय भले ही गर्म हवाएं और तेज धूप लोगों को परेशान करें, लेकिन शाम होते-होते मौसम करवट लेगा और कई स्थानों पर बादल गरजने के साथ बारिश होगी। इस दौरान बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है।

80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी चल सकती है। हवाओं की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है, जबकि कुछ इलाकों में यह रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है। इसके अलावा कुछ जिलों में ओले गिरने की भी चेतावनी दी गई है।

RELATED NEWS

Lucknow Weather यूपी में अचानक बदला मौसम, लखनऊ में दिन में छाया अंधेरा तो बरेली में आंधी-बारिश से मची तबाही

Lucknow Weather: दोपहर बाद बदल सकता है मौसम, 2 से 6 बजे तक बूंदाबांदी के आसार; तापमान 32 डिग्री पहुंचेगा

सितम्बर 18, 2026

सितम्बर 17, 2026

नोएडा-गाजियाबाद समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी और औरैया में तेज आंधी, बिजली चमकने और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं आगरा में दिन के समय भीषण गर्मी और हीटवेव का असर रहेगा, लेकिन शाम के बाद मौसम बदल सकता है। जालौन, झांसी, महोबा और हमीरपुर में भी दिन में लू और शाम तक आंधी व ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

लखनऊ में शाम से बदलेगा मौसम

राजधानी लखनऊ में आज दिनभर तेज गर्मी और लू का असर बना रहेगा। हालांकि शाम होते-होते आसमान में बादल छाने लगेंगे और रात तक आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिल सकती है।
इसके अलावा सीतापुर, गोरखपुर, अयोध्या, मऊ, बलिया, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, कन्नौज, कानपुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर और देवरिया समेत कई जिलों में भी गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।

तापमान में आएगी बड़ी गिरावट

मौसम विभाग का अनुमान है कि बारिश और तेज हवाओं की वजह से प्रदेश के तापमान में 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम में आया यह बदलाव प्री-मानसून गतिविधियों का असर माना जा रहा है। इससे लोगों को झुलसा देने वाली गर्मी से राहत मिलेगी।

Tags: up weather
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Lucknow Weather यूपी में अचानक बदला मौसम, लखनऊ में दिन में छाया अंधेरा तो बरेली में आंधी-बारिश से मची तबाही

Lucknow Weather: दोपहर बाद बदल सकता है मौसम, 2 से 6 बजे तक बूंदाबांदी के आसार; तापमान 32 डिग्री पहुंचेगा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 18, 2026

Weather Update: लखनऊ में शुक्रवार 18 सितंबर को दिन की शुरुआत साफ आसमान और 28 डिग्री तापमान के साथ होने...

Lucknow Weather यूपी में अचानक बदला मौसम, लखनऊ में दिन में छाया अंधेरा तो बरेली में आंधी-बारिश से मची तबाही

Lucknow Weather यूपी में अचानक बदला मौसम, लखनऊ में दिन में छाया अंधेरा तो बरेली में आंधी-बारिश से मची तबाही

by SYED BUSHRA
सितम्बर 17, 2026

Lucknow Weather Update: लखनऊ में गुरुवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई...

UP Weather: आज से कमजोर पड़ेगा बारिश का दौर, 50 से ज्यादा जिलों में निकलेगी धूप, मानसून की विदाई के संकेत

UP Weather: आज से कमजोर पड़ेगा बारिश का दौर, 50 से ज्यादा जिलों में निकलेगी धूप, मानसून की विदाई के संकेत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 10, 2026

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में पिछले चार-पांच दिनों से मानसून की सक्रियता कमजोर बनी हुई है। अब राजधानी लखनऊ...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

Uttar Pradesh Weather Update

UP Weather Today: कमजोर पड़ा मानसून, 50 जिलों में बारिश धीमी; इन 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

by SYED BUSHRA
सितम्बर 6, 2026

UP Weather Today:उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता एक बार फिर कमजोर पड़ने लगी है। प्रदेश के करीब 50 जिलों...

Next Post
Railway Food Price Hike: स्टेशन पर खाने-पीने की चीजों के बढ़े दाम, यात्रियों की जेब पर बढ़ेगा असर

Railway Food Price Hike: स्टेशन पर खाने-पीने की चीजों के बढ़े दाम, यात्रियों की जेब पर बढ़ेगा असर

Lucknow News: बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला, कर्मचारियों को पीटा, कुत्तों से भी कराया हमला

Lucknow News: बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला, कर्मचारियों को पीटा, कुत्तों से भी कराया हमला

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In